जलशक्ति और पुलिस विभाग आमने सामने

 हमीरपुर उपमंडल सुजानपुर के उहल कक्कड़ में क्षतिग्रस्त मुख्य पेयजल पाइप को जोड़ने जा रहे हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों के पुलिस ने कान पकड़वाए और उठक बैठक भी करवाई। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से भड़के जल शक्ति विभाग के इन कर्मचारियों ने रविवार से पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है। पीड़ित कर्मचारियों ने इस मामले की जानकारी अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले को जिलाधीश हमीरपुर और एसपी हमीरपुर के ध्यान में…

Read More

बसों में आज से सेनेटाइजर से हाथ साफ कराएंगे परिचालक

शिमला/हमीरपुर कोरोना वायरस से बचने के लिए सोमवार से सरकारी बसों में सेनेटाइजर से सवारियों के हाथ साफ कराए जाएंगे। जो भी व्यक्ति बस में चढ़ेगा, परिचालक उसके हाथ सेनेटाइनजर से साफ कराएगा। परिचालक के पास कोरोना वायरस से बचाव  के लिए जागरूकता पोस्टर भी होगा। इससे लोगों को महामारी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं एचआरटीसी के डीएम पंकज सिंघल ने बताया कि एचआरटीसी की बसों में सोमवार से यह व्यवस्था की जा रही है। एचआरटीसी के पास सामग्री…

Read More

कोरोना वायरस : एडवाइजरी जारी सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद,चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं सवालों के घेरे में

हमीरपुर कोरोना वायरस के खतरे के बीच कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं सवालों के घेरे में हैं। सरकार ने भी सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के वार्षिक समारोह, खेल स्पर्धाओं, शिक्षकों व छात्रों के विदेश दौरों के साथ सार्वजनिक मेलों पर रोक है। बावजूद इसके चयन आयोग छह विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 15 मार्च को छंटनी परीक्षाएं ले रहा है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अधिकतर युवक विभिन्न राज्यों में निजी कंपनियों में सेवाएं दे रहे हैं। एक-एक परीक्षा…

Read More

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन मामले की हो सीबीआई जांच, दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिकायत

 हमीरपुर हिमाचल के हमीरपुर में बहुतकनीकी कॉलेज के विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल करने और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन में दोगुने अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के मामले की शिकायत अब परीक्षार्थियों ने दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। भारतीय डाक विभाग के माध्यम से स्पीड पोस्ट भेज परीक्षार्थियों ने इस मामले में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले अध्यापकों और तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच करवाने और पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। हमीरपुर कॉलेज से इलेक्ट्रिकल विषय में…

Read More

अध्यापक ने स्कूल की छात्रा से की छेड़छाड़, शिकायत के बाद केस दर्ज

 हमीरपुर जिला हमीरपुर के एक स्कूल में अध्यापक ने स्कूल की छात्रा को लैब में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की है। पीड़ित छात्रा ने घर जाकर परिजनों को। घटना की खबर दी है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने महिला थाना हमीरपुर में पहुंचकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल गई हुई थी। सोमवार को अध्यापक ने उसे लैब…

Read More

राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू मामले ने तूल पकड़ लिया है उत्तर पुस्तिकाओं में हाथ और प्रिंटेड रोलनंबर पाए गए, मामले की सीबीआई और विजिलेंस जांच करवाने की मांग

हमीरपुर राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू में छात्रों को जानबूझ कर फेल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरटीआई से ली जानकारी में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। नियमों के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की पहचान गोपनीय रखने को उत्तर पुस्तिकाओं पर कोडिंग होती है, लेकिन पीड़ित छात्र पंकज ने जब आरटीआई से उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां लीं तो उसमें हाथ और प्रिंटेड रोलनंबर पाए गए। इससे स्पष्ट होता है कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई है।इलेक्ट्रिकल छठे सेमेस्टर के छात्र पंकज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले की…

Read More

राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर का कारनामा,प्रिंसिपल से तीन महिला शिक्षकों की शिकायत तो फेल होकर चुकानी पड़ी कीमत

 हमीरपुर राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर के इलेक्ट्रिकल विभाग के छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल से तीन महिला शिक्षकों की शिकायत की तो उन्हें फेल होकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। हालांकि, जिन विषयों में इन्हें फेल किया था, पुनर्मूल्यांकन में उनमें अंक दोगुना हो गए। पुनर्मूल्यांकन के बाद भी जानबूझकर एक विद्यार्थी का परिणाम लटका दिया जिससे वह बीटेक में दाखिले से वंचित रह गया। पीड़ित छात्र ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर से इसकी शिकायत की है। इलेक्ट्रिकल छठे एवं अंतिम…

Read More

बिजली चोरी करते हुए ठेकेदार को पकड़ा 16 हजार 711 रुपये जुर्माना ठोका

  टौणी देवी(हमीरपुर) प्रतीकात्मक तस्वीर बिजली उपमंडल कक्कड़ के तहत बौड़ू सेक्शन में पड़ते लहाड़ी (रोपड़ी) गांव में बिजली बोर्ड में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी ने बिजली चोरी करते हुए ठेकेदार को पकड़ा है। बिजली बोर्ड ने उक्त ठेकेदार को 16 हजार 711 रुपये जुर्माना ठोका है। ठेकेदार पिछले कुछ समय से बिजली चोरी कर रहा था। ठेकेदार जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर ही जुर्माना राशि जमा करवा दी है। सोमवार सुबह जैसे कर्मचारी प्रवीण कुमार लहाड़ी (रोपड़ी) गांव में कांता देवी के घर बिजली के बिल…

Read More

ऑक्शन में देरी क्यों कर रही है सरकार : राणा

 हमीरपुर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी सहित जीएसटी और नशाखोरी पर सरकार को घेरा। कहा कि इस कंपनी को ऑक्शन करने में देरी क्यों की जा रही है। सरकार के राजस्व में करीब 300 करोड़ की बढ़ोतरी होगी, जबकि सरकार बार-बार लोन ले रही है। सरकार बताए कि जीएसटी से करोड़ों की आमदनी हो रही है तो लोन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। जीएसटी को सरकार ने गलत तरीके से लागू कर छोटे व्यापारियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। काम न होने…

Read More

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 1096 पद भरे जाएंगे।

हमीरपुर नया साल प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 25 पोस्ट कोड के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1096 पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती प्रदेश सरकार पहली बार प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करने जा रही है। जबकि इससे पहले बस कंडक्टर की भर्तियां परिवहन निगम खुद करता रहा है।बीते वर्ष हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से भी सरकार…

Read More