पैदल कब तक दौड़ेगा खनन विभाग

चंबा। खनन विभाग के लिए बिना वाहन अवैध खनन पर लगाम कसना चुनौती साबित हो रहा है। जिला खनन विभाग में लंबे समय से वाहन उपलब्ध नहीं है। इस कारण विभाग के निरीक्षकों को चेकिंग पर जाने के लिए दिक्कतें पेश आ रही हैं। बिना वाहन जिला में हो रहे अवैध खनन को रोकना विभाग के लिए मुसीबत बन गया है। वाहन न होने के कारण विभाग के निरीक्षकों द्वारा रुटीन से पूरे क्षेत्र की चेकिंग करना संभव नहीं। इस कारण खनन माफिया नदी नालों से धड़ल्ले से रेत-बजरी निकालने…

Read More

चार माह से नहीं मिला चीनी कोटा

तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के दो दर्जन के करीब सस्ते राशन के डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं पहुंच रहा है। इससे राशन कार्डधारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुराह क्षेत्र के भराड़ा, देहरा, चांजु, चरड़ा, बघेईगड़, सेईकोठी, सनवाल और देहग्रां सहित दो दर्जन डिपुओं में चीनी नहीं पहुंच रही है। ग्रामीणों के अनुसार कई डिपुओं में पिछले चार माह से चीनी नहीं मिल पा रही है। चीनी न मिलने के कारण गरीब लोगों को बाजार से महंगा राशन खरीदने में…

Read More

रेट लिस्ट न लगाना पड़ेगा महंगा

चंबा। रेस्ट लिस्ट न लगाने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने वाला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जिले में रेट लिस्ट डिस्पले न करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। विभाग के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना भी किया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक आरके चड्ढा ने बताया कि जिला की सभी उचित मूल्य की दुकानों, करियाने की दुकानों और अन्य प्रकार की दुकानों की रुटीन से चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सब्जी एवं फल विक्रे ताओं की दुकानों का भी खाद्य एवं…

Read More

चंबा में मौसम ने बदली करवट

चंबा। जिला में मौसम ने फिर से करवट बदली है। सुबह के वक्त जिले में हल्की-हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान काफी गिर गया। इस वजह से शहरों में रौनक कम रही। लोगाें का अधिकांश समय आग सेंक कर ही व्यतीत हुआ। भरमौर में बारिश होने के बाद ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात हुआ। इससे तापमान काफी गिर गया है। सुबह के वक्त ठंडी हवाएं चलने का क्रम जारी रहा। इससे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। भरमौर के कुगती, चौबिया, सुपा, बंडग्रां, तुंदा, उलांसा और घटोर में…

Read More

मौत पर मिलेगी 20 हजार की मदद

चंबा। बीपीएल परिवारों से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति की अचानक मौत होने पर मिलने वाली राहत राशि केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है। पहले राशि 10 हजार रुपये दी जाती थी, अब केंद्र सरकार ने राशि को बढ़ाकर 20 हजार कर दिया है। अब बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाले व्यक्ति की किन्हीं कारणों से मौत हो जाती है तो उसे सरकार की ओर से 20 हजार रुपये मिलेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मामले विभाग के जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल ने बताया कि अभी तक योजना के…

Read More

काम लटकाने पर ठेकेदार को नोटिस

गैहरा (चंबा)। ग्राम पंचायत गैहरा के गांव लुहारड़ा में पशुपालन विभाग की डिस्पेंसरी का काम लटकाने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। ठेकेदार को शीघ्र काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। काम को समय पर न करने पर ठेके दार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ठेकेदार की लेटलतीफी के कारण लुहारड़ा पशुपालपन डिस्पेंसरी का काम लटक गया है। इसका काम पिछले तीन सालों से लटका है। इस कारण स्थानीय पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग…

Read More

रखालू में आग से 14 बकरियां व 11 भेड़ें जलीं

चंबा। ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रखालू में आग लगने से दो गौशालाएं और एक रसोई घर राख हो गया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सोमवार रात देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे दो गौशालाएं और एक रसोई घर जलकर राख हो गया। आग लगने से लांबो राम पुत्र इंद्र राम निवासी रखालू की नौ बकरियां और छह भेडे़ं जल कर मर गईं। किरपा राम पुत्र हरि सिंह पांच भेड़ें, मोहन लाल पुत्र हरि सिंह की पांच बकरियां और ब्यास देव…

Read More

स्कूल रिपेयर को दिए धन का हिसाब लेगा विभाग

चंबा। सरकारी स्कूलों में रिपेयर के लिए दिए गए बजट के सही उपयोग की जांच की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और रकम का हिसाब-किताब स्कूल के मुखियों से मांगा जाएगा। शिक्षा विभाग ने कुछेक स्कूलों में काम के लिए धन राशि दी थी, लेकिन स्कूल के मुखियाें ने धन को रिपेयर वर्क पर खर्च नहीं किया। इस कारण स्कूलों की रिपेयर नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और धनराशि का हिसाब-किताब मांगेंगे। दी गई राशि के…

Read More

आरक्षित बच्चों को आईटी की फीस में नहीं मिली छूट

चंबा। सरकारी स्कूलों में आईटी विषय की पढ़ाई कर रहे आरक्षित वर्ग के छात्रों को स्कूलों के मुखियाओं की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इनको फीस में 50 फीसदी छूट का प्रावधान है, मगर इसके लिए स्कूल के मुखिया को उपनिदेशक कार्यालय में एपीआर भेजनी होती है। एपीआर न आने के कारण करीब 300 छात्रों को फीस में छूट नहीं मिल रही है। छात्रों को अब पूरी फीस अदा करके पढ़ाई करनी पड़ रही है। विभाग के अनुसार आईटी में पढ़ाई करने वाले एससी और बीपीएल परिवारों को…

Read More

पूर्व सैनिकों का कंपाइल डाटा फार्म भरने की तिथि बढ़ी

चंबा। जिला में पूर्व सैनिकों के कंपाइल डाटा फार्म भरने की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब पूर्व सैनिक और उनके आश्रित व विधवाएं 15 जनवरी तक कंपाइल डाटा फार्म जमा करवा सकते हैं। फार्म भरने की प्रक्रिया करीब तीन महीने से चल रही है। सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा डाटा फार्म भरने की अंतिम तिथि पहले 20 नवंबर रखी गई थी। इसके बाद इस तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया, लेकिन अभी तक लगभग 38…

Read More