जियालाल ने हार की जिम्मेदारी ली

भरमौर (चंबा)। भाजपा मंडल भरमौर इकाई की बैठक वन विभाग के विश्राम गृह गरोला में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष जियालाल कपूर ने की। बैठक में विधानसभा चुनाव पर मंथन हुआ। इसके अलावा आगामी संगठनात्मक चुनावों को सहमति बनाने पर चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष जियालाल कपूर ने भरमौर-पांगी विस क्षेत्र में भाजपा को मिली हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। उन्होंने कहा कि हार का मुख्य कारण टिकट आवंटन में देरी होने के कारण वह सभी गांवों में चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। इस कारण भाजपा…

Read More

लोक निर्माण विभाग की मशीनरी की हो रही बेकद्री

चंबा। सरकारी एवं अर्द्धसरकारी चालक-परिचालक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान महान सिंह की अगुवाई में उपायुक्त सुनील चौधरी से मिलकर मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंडल चंबा को कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी नंबर एचपी-73-1577 उपलब्ध करवाई गई थी। मात्र 50 घंटे काम करने के बाद यह मशीन लगभग डेढ माह से वर्कशाप परेल में खड़ी है। वर्कशाप में विभाग की कई मशीनें मरम्मत के लिए खड़ी हैं। विभाग के अधिकारी बजट का अभाव व कागजी कार्यवाही पूरी न होने की…

Read More

इमरजेंसी में सेवाएं देंगे अतिरिक्त चिकित्सक

चंबा। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार करवाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रूटीन ड्यूटी में तो चिकित्सक मौजूद ही रहेंगे। इसके अलावा तीन अतिरिक्त चिकित्सक भी इमरजेंसी में सेवाएं देंगे। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तीन चिकित्सकों की अतिरिक्त सेवाएं लेने का फैसला लिया है। फिलहाल, अस्पताल की इमरजेंसी में डा. विशाल ठाकुर, डा. रिचा ठाकुर और डा. नवदीप जोशी की भी सेवाएं ली जाएंगी। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण एक चिकित्सक को मरीजों को चेकअप करने…

Read More

महिलाओं को सुनसान या अनजान जगह न छोड़ें : वालिया

सलूणी चंबा। ग्राम पंचायत सलूणी में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। एसएचओ किहार विश्वास बालिया ने इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की हालात में वाहन न चलाएं। ओवरलोडिंग न करें व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि कोई वाहन चालक किसी महिला को वाहन में बैठाता है तो वह उसे उसके घर तक पहुंचाए। महिलाओं को अनजान या सुनसान जगह पर न छोडे़ं। इस मौके पर टैक्सी चालकों ने मांग की कि भांदल…

Read More

एलडीआर कर्मियों ने पदोन्नति की शर्त में मांगी छूट

चंबा। एलडीआर यूनियन के सदस्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से मिले व मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 18 मार्च को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर द्वारा संचालित की गई एलडीआर क्लर्क की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसके बाद करवाई गई टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे। टंकण परीक्षा बारे उन्होंने पूर्व प्रदेश सरकार से बार-बार अनुरोध किया कि लिखित परीक्षा पास कर चुके कर्मचारियों की टंकण परीक्षा को उन्हें कम से कम छह माह का समय दिया…

Read More

जिला अस्पताल को मिलेगा आईएसओ का दर्जा

चंबा। जिला अस्पताल को आईएसओ का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला अस्पताल को क्वालिटी अस्पताल बनाने के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र का मिलना जरूरी है। इसके लिए अस्पताल के चिकित्सक जल्द ही धर्मशाला का दौरा करने वाले हैं। उसके बाद आईएसओ के लिए की जाने वाली तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। जिला अस्पताल को आईएसओ का दर्जा देने के लिए चुना गया है। इसके लिए दिल्ली से टीम ने भी निरीक्षण कर लिया है। ऐसे में अब औपचारिकताएं करना बाकी हैं। औपचारिकताओं में आईएसओ के…

Read More

लाटरी के नाम ठगे 97 हजार रुपये

चंबा। स्थानीय पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने लिल्ह निवासी राकेश कुमार को सूचित कर उसे 25 लाख रुपए की लाटरी निकलने की सूचना दी। उन ठगों ने राकेश से उन्हें ट्रांस्फर फीस के तौर पर कुछ रकम जमा करवाने को कहा। इस तरह ठगों ने उससे अपने अकाउंट में दो बार में करीब 97,500 रुपए जमा करवा लिए। राकेश कुमार को पैसा जमा करवाने के बाद भी लाटरी का पैसा नहीं मिल पाया।…

Read More

जिला की सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता दे सरकार

चंबा। चंबा वेल्फेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष आरके महाजन ने की। बैठक में पहले सर्वप्रथम सभी सदस्यों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने दिल्ली में हुए गैंग रेप के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। सदस्यों ने लंबे समय से रुके जिला की जरूरी सुरंगों के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द करवाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। सुरंगों…

Read More

रायपुर के मुख्य अध्यापक को कारण बताओ नोटिस

चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रायपुर के मुख्य अध्यापक को बिना बताए स्कूल से गायब रहने पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य अध्यापक को एक सप्ताह के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा। इसके बावजूद अध्यापक नोटिस का जवाब नहीं देता है तो अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां तक की अध्यापक को सस्पेंड तक किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने 5 जनवरी को मुख्य अध्यापक को नोटिस जारी किया है। गौर रहे कि मुख्य अध्यापक लंबे अरसे से बिना बताए गायब…

Read More

चंबा की 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनेंगी सुपरवाइजर

चंबा। जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवाएं दे रहीं 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन मिलेगी। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदोन्नत होकर सुपरवाइजर बनेंगी। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर बनने जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में 400 के करीब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदोन्नत होंगी। चंबा जिला से 60 के करीब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन मिलेगी। इसमें चुवाड़ी से सर्वाधिक 35 कार्यकर्ताओं को प्रमोशन…

Read More