दर्जनों स्कूलाें का रिकार्ड नहीं हो पाया आनलाइन

चंबा। सरकारी स्कूलाें का रिकार्ड आनलाइन नहीं हो पाया है। अभी भी दर्जनों ऐसे स्कूल हैं, जिनका रिकार्ड आनलाइन होना है। बार-बार हिदायतें देने के बावजूद भी स्कूल के मुखिया रिकार्ड का आनलाइन नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अब एक सप्ताह का समय दिया है। इस दौरान स्कूल के मुखियाें को रिकार्ड आनलाइन कर एक प्रमाण पत्र भी विभाग को भेजना होगा। तमाम स्कूलों से आए प्रमाण पत्रों को उपनिदेशक के माध्यम से निदेशक को भेजा जाएगा। अब जिन स्कूलों का रिकार्ड आनलाइन नहीं होगा। ऐसे स्कूलों के…

Read More

पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगे लाखों

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत कंधवारा के एक दर्जन लोगों को पैसा डबल करने के चक्कर में दो लाख 40 हजार रुपये का चूना लगा है। जानकारी के मुताबिक गांव बिल्ला के एक दर्जन लोगों ने पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई है कि स्थानीय निवासी बुधि प्रकाश पुत्र कांशी राम ने उनसे दो लाख 40 हजार रुपये की ठगी की है। बुधि प्रकाश राजकीय उच्च विद्यालय मंगली में अध्यापक पद पर सेवाएं दे रहा है। दो साल पहले बुधि प्रकाश ने यह कहकर उनसे पैसे…

Read More

जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर ताला

चंबा। जिले के मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया करवाने की योजना विफल हो गई है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत कुछ सस्ती दवाओं को सीधे मरीजों तथा आरकेएस तक पहुंचाने के लिए जन औषधि केंद्र खोलने की योजना बनाई गई थी। इस योजना के तहत जिला अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र खोला गया था। यह केंद्र महज चार माह में ही दम तोड़ गया। हैरानी की बात है कि इस केंद्र को फेल करने में जिला अस्पताल की भूमिका भी अहम रही है। इस केंद्र का संचालन कमीशन…

Read More

छात्रवृत्ति रोक ने पर भड़की सुनारा की सीएमसी

चंबा। सुनारा स्कूल की सीएमसी ने बिना आधारकार्ड स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति रोके जाने का शिक्षा विभाग के फरमान का कड़ा विरोध किया है। अभिभावकों का कहना है कि दूर दराज के बच्चों को आधारकार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त किए बिना छात्रवृत्ति रोकना गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। स्कूल प्रबंधन समिति सुनारा के अध्यक्ष रोशन चौहान ने कहा कि शिक्षा विभाग ने बिना आधारकार्ड के स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति बंद कर दी है। इसमें जिस बच्चे का…

Read More

ठंड ने बढ़ाए निमोनिया के मरीज

चंबा। जिला में ताजा हिमपात व बारिश से ठंड बढ़ने के चलते निमोनिया के शिकार मरीजों की संख्या में दोगुने से ज्यादा इजाफा हुआ है। पिछले तीन चार दिनों में हिमपात से बढ़ी ठिठुरन ने काफी संख्या में लोगों को बीमारी का शिकार बनाया है। जिला अस्पताल में निमोनिया के शिकार मरीज काफी संख्या में पहुंचे हैं। गंभीर हालत में पहुंचे मरीजों को दाखिल करना पड़ा है। वार्ड नंबर चार में ऐसे मरीजों की संख्या 37 से बढ़ कर 80 पहुंच चुकी है। अभी ठंड के शिकार मरीजों का आना…

Read More

घर में घुसकर बुरी तरह पीटा

चंबा। शहर से चार किलोमीटर दूर स्थित मुगला में आधा दर्जन के करीब लड़कों ने यहां किराए पर रह रहे एक व्यक्ति को सरेआम हमला बोल कर पीट डाला। हमले का कारण लड़की से जोड़ा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार मुगला स्थित एक दो मंजिला मकान में किराए पर रहता है। इस मकान की धरातल मंजिल में स्कूली छात्राएं रहती हैं। इस मकान के सामने ही स्थित एक मकान में कुछ किराएदार रहते हैं। यहां सोनू नाम का युवक भी रहता है। उसके दोस्त अकसर उसके…

Read More

आंगनबाड़ी वर्क रों के दर्जनों पद भरे जाएंगे

चुवाड़ी (चंबा)। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत चुवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए 31 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत घटासनी के कुडेरा, रायपुर के लडोई, डलहौजी के लोहाली और खरगट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र खरगट में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी वर्कर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 13 हेल्परों के पद भी भरे जाएंगे। इसमें ग्राम पंचायत धुलारा के आंगनबाड़ी केंद्र बसोलदा, मोरठूृ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मोरठू, रजै पंचायत के रजै, ग्राम पंचायत खदेट के भटोला दा वासा…

Read More

भाजपा मंडलाध्यक्ष पर नहीं बनी सहमति

चंबा। भाजपा मंडल चंबा का चुनाव आम सहमति न बन पाने के कारण स्थगित करना पड़ा है। अब वीरवार को दोबारा बैठक रखी गई है। मंगलवार को विद्युत बोर्ड के रेस्ट हाउस में चंबा मंडल भाजपा के अध्यक्ष का चुनाव होना था। इस दौरान जिला भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जियालाल कपूर भी मौजूद रहे। यहां मंडल अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वालों की संख्या सात तक पहुंच गई। जिलाध्यक्ष ने किसी एक नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की, मगर बात नहीं बन पाई। इस पर उन्होंने दो दिन का…

Read More

उच्च शिक्षा को 7 किमी का पैदल सफर

भरमौर (चंबा)। राजकीय उच्च पाठशाला उलांसा को अपग्रेड करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस स्कूल में 150 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत उलांसा में हाई स्कूल बने कई वर्ष बीत गए हैं, लेकिन आज तक यह स्कूल अपग्रेड नहीं हो पाया है। इसके चलते बच्चों को जमा दो की पढ़ाई करने के लिए करीब सात किलोमीटर दूर गरोला और रुणुकोठी जाना पड़ता है। इतना लंबा पैदल सफर तय कर स्कूल जाने के लिए बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। यही…

Read More

सीपीएफ नंबर न मिलने से बवाल

सिहुंता चंबा। ब्लाक सिहुंता के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के डेढ़ दर्जन के करीब कर्मचारियों को सीपीएफ नंबर नहीं मिला है। सीपीएफ नंबर न मिलने के कारण कर्मचारियों को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक ब्लाक सिहुंता में कार्यरत लोक निर्माण विभाग के डेढ़ दर्जन के करीब कर्मचारियों ने तीन साल पहले इसके लिए अप्लाई किया था लेकिन उन्हें आज दिन तक सीपीएफ नंबर जारी नहीं हो पाए हैं। लगभग तीन साल बीतने के बावजूद सीपीएफ नंबर न मिलना हैरानी की बात है। इससे इन…

Read More