चंबा। गरीब लोगों को सस्ती दवाइयां मुहैया करवाने की योजना चंबा में फ्लाप हो गई है। इसके अलावा काफी दिन से बंद पड़े जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में रखी लाखों रुपये की दवाइयां खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। खर्चा न निकल पाने के कारण इसका फार्मासिस्ट करीब दो माह पहले इस्तीफा देकर चला गया है। इसके बाद से यहां दूसरे फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते इस केंद्र पर तब से ताला लटका है। अंदर काफी दवाइयां और अन्य सामान पड़ा हुआ…
Read MoreCategory: Chamba
निगम को बसें चलाना बना आफत
चंबा। एचआरटीसी को बसें चलाना अब आफत बन गया है। पहले निगम की खटारा बसें खूब डीजल पी रही थीं, इस वजह से निगम को घाटा हो रहा था। अब डीजल के दाम बढ़ जाने से निगम का घाटा बढ़ता ही जा रहा है। निगम को 3 से 4 रुपये तक प्रति किलोमीटर घाटा हर रूट पर हो रहा है। इस वजह से निगम को 108 रूटों पर बसें चलाने में काफी परेशानी पेश आ रही है। पहले निगम की खटारा बसें दो से तीन लीटर ज्यादा तेल पी रही…
Read More31 से पहले डाटा फार्म भरें पूर्व सैनिक
चंबा। जिले भर के करीब 286 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने कंपाइल डाटा फार्म नहीं भरे हैं। इसके चलते उन्हें कैंटीन से सामान लेने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा पिछले लगभग दो महीने से कंपाइल डाटा फार्म भरे जा रहें हैं, लेकिन कुछ पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने फार्म नहीं भरे हैं। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने कंपाइल डाटा फार्म भरने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। जिन पूर्व सैनिकों ने डाटा फार्म नहीं भरे हैं, वे 31 जनवरी तक…
Read Moreडा. लखनपाल ने एक दिन में किए 12 आपरेशन
चंबा। जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे सर्जन डा. विक्रम लखनपाल ने एक दिन में एक दर्जन आपरेशन करने में सफलता हासिल की है। पत्थर, अलसर जैसी बीमारियाें के आपरेशन किए गए। इसमें साहो निवासी इब्राहिम का अलसर फट गया था। उसकी हालत काफी गंभीर चल रही थी। अस्पताल प्रशासन ने उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। डा. लखनपाल ने 11 और मरीजों को मेजर आपरेशन किए। डा. विक्रम लखनपाल ने बताया कि मरीजों की हालत बहुत ही नाजुक थी। ऐसे में इनका आपरेशन करना जरूरी था। मरीजों…
Read Moreनए मतदाताओें को बांटे पहचान पत्र
चंबा। स्थानीय कालेज के दरबार हाल में जिला स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका आयोजन चुनाव आयोग एवं क्षेत्रीय प्रसार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त आरएस राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करने की जरू रत है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां हर व्यक्ति को समानता का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को…
Read Moreसड़क, स्वास्थ्य, पेयजल योजनाओं का काम शीघ्र पूरा करें
चंबा। जिला में सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाओं के काम को पूरा करने के मुद्दों को विधायक प्राथमिकता बैठकों में उठाया गया। बैठक में सीएम वीरभद्र सिंह से विस क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की गई। साथ ही जिला अस्पताल में लंबे अरसे से खाली चल रहे स्त्री रोग विशेषज्ञ और चिकित्सकाें के खाली पदों को भरने की मांग भी स्थानीय विधायक ने जोर शोर से उठाई है। विधायक बीके चौहान ने सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाओं को सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जब तक…
Read More108 सुविधा से वंचित हैं बारह पंचायतें
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की एक दर्जन के करीब पंचायतों के लोगों को 108 एंबुलेंस सुविधा नहीं मिल पाई है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पंचायत मौड़ा, सालवां, सैरी, मांजली, द्रकड़ी, भलेई, बांगल और गुआलु के वाशिंदों ने सुंडला में 108 एंबुलेंस सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब भी कोई बीमार होता है तो सलूणी से एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है। कहा कि 50 से 80 किलोमीटर की दूरी होने पर एंबुलेंस तीन घंटे में पहुंचती है। इससे लोगों को इस…
Read Moreपीठ पर उठाकर लाए जाते हैं मरीज
सलूणी (चंबा)। पंचायत सालवां के बंदोखी से थलोगा तक सड़क बनाने की मांग की है। करीब दस किलोमीटर सड़क के निर्माण से क्षेत्र के आधा दर्जन के करीब गांवों के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक बंदोखी से थलोगा तक सड़क न होने के कारण मौड़ा सालवां थलोगा, शलण, काशणी, थमरू , कंडेरी, पद्धर गांवों के लोगों को आठ से दस किलोमीटर दूर जाकर बस पकड़नी पड़ती है। अचानक कोई बीमार हो जाए जो अस्पताल तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। यहां पर सड़क का निर्माण…
Read Moreपेयजल सिस्टम दुरुस्त करे आईपीएच
गैहरा (चंबा)। पंचायत कुनेड के बलौथा गांव में नलों में बूंद-बूंद पानी आने से लोग परेशान हैं। पेयजल लाइन भी जगह-जगह टूट गई है। इस वजह से पाइपों से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण भी नलकों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। मौजूदा समय में ग्रामीणों को पानी लाने दो से तीन किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों से ही पानी भरकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों रतन चंद, सत्या देवी, धोबी देवी, निर्मला, दरवारी राम, मनको राम, रमेश, राकेश,…
Read Moreखुद को गोली दागने वाला व्यापारी डीएमसी रेफर
चंबा। अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली दागने वाले शहर के व्यापारी को गंभीर अवस्था में सहगल अस्पताल पठानकोट रेफर किया गया था। डीएमसी लुधियाना की टीम ने यहां मरीज का वीरवार को चेकअप किया। इसके बाद घायल व्यापारी वेद प्रकाश को डीएमसी लुधियाना के लिए रेफर किया गया है। यहां पर न्यूरो सर्जन वेद प्रकाश का उपचार करेंगे। पठानकोट अस्पताल में भी वेद प्रकाश का इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने के कारण चिकित्सकों ने वेद प्रकाश को डीएमसी ले जाने की सलाह दी। वेद प्रकाश…
Read More