डा. लखनपाल ने एक दिन में किए 12 आपरेशन

चंबा। जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे सर्जन डा. विक्रम लखनपाल ने एक दिन में एक दर्जन आपरेशन करने में सफलता हासिल की है। पत्थर, अलसर जैसी बीमारियाें के आपरेशन किए गए। इसमें साहो निवासी इब्राहिम का अलसर फट गया था। उसकी हालत काफी गंभीर चल रही थी। अस्पताल प्रशासन ने उसे टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। डा. लखनपाल ने 11 और मरीजों को मेजर आपरेशन किए।
डा. विक्रम लखनपाल ने बताया कि मरीजों की हालत बहुत ही नाजुक थी। ऐसे में इनका आपरेशन करना जरूरी था। मरीजों के आपरेशन करने के लिए समय कम था। एक के बाद एक मरीज का आपरेशन किया गया। इब्राहिम को अलसर था। अलसर के कारण इब्राहिम को काफी परेशानी पेश आ रही थी। आपरेशन के बाद अब इब्राहिम नार्मल है। इससे पहले आईजीएमसी शिमला में भी इमरजेंसी में 11 आपरेशन हुए थे। उन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित कर चुके हैं।

Related posts