प्रतिभा दिखाएं और पांच हजार इनाम पाएं

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में पांच फरवरी को जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिला के युवाओं के लिए तीन से पांच हजार रुपये का नकद इनाम जीतने का सुनहरा अवसर है। यह प्रतियोगिता जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता दो वर्गों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें 13 से 15 और 16 से 19 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता लकड़े और लड़कियां दोनाें वर्गों…

Read More

सूचना पट पर लगाएं मूल्य सूची

चंबा। खाद्य एवं आपूति विभाग के अधिकारियों ने चंबा में डिपुओं की चेकिंग के एि अभियान छेड़ दिया है। विभाग की इस मुहिम से डिपो होल्डरों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिला के छह डिपो होल्डरों के खिलाफ रेज्युलेशन आफ डिस्ट्रीब्यूशन आर्डर 2003 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। अब विभाग की ओर से डिपो होल्डरों को नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा विभाग के उचित मापदंडों…

Read More

जन औषधि केंद्र खुलने को करना पड़ेगा इंतजार

चंबा। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र को खुलवाने में अस्पताल प्रशासन भी असमर्थ है। इस कारण जन औषधि केंद्र को खुलने में ओर समय लग सकता है। जन औषधि केंद्र में दवाइयाें का हिसाब पहले सेवाएं दे चुके फार्मासिस्ट ने नहीं दिया है। साथ ही अस्पताल प्रशासन फार्मासिस्ट की बिना अनुमति से केंद्र का ताला भी नहीं तोड़ सकता है। ऊपर से अब अस्पताल प्रशासन दूसरे फार्मासिस्ट की तैनाती भी एकदम नहीं कर सकता है। पहले सेवाएं दे चुके फार्मासिस्ट को तमाम बेची गई दवाइयों का हिसाब देना होगा,…

Read More

विकास पर खर्च होगी 80 प्रतिशत राशि : भरमौरी

भरमौर (चंबा)। जनजातीय उपयोजना के तहत भरमौर के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए चालू वित्त वर्ष में 31 करोड़ 93 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से 80 प्रतिशत राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है। यह बात वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भरमौर में परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत इस वर्ष विभिन्न विकास योजनाओं पर एक करोड़ 23 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय प्रायोजित योजना पर…

Read More

अप्रैल से चालू होंगे 10 मोबाइल टावर

चंबा। जिला में सिगनल की समस्या का हल होने की उम्मीद जगी है। अप्रैल माह में निगम 10 टावरों को चालू करेगा। इससे ऐसे इलाके जहां पर सिगनल समस्या चल रही है, वहां पर भी सिगनल फुल रहेगा। निगम के अनुसार टावर स्थापित करने में मार्च माह तक का समय लगेगा। जिले के तीसा, होली, भरमौर के ऊपरी इलाकों, सलूणी, किहार, सिहुंता और बनीखेत में बीएसएनएल टावर लगाए जा रहे हैं। इन टावरों से ऐसे इलाकों में सिगनल समस्या का हल होगा, जहां पर सिगनल न होने के कारण मोबाइल…

Read More

चंबा के तीन अस्पतालों को मिले चिकित्सक

चंबा। जिला में फिर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की आस बंधी है। जिले के तीन अस्पतालों में चिकित्सकों ने नौकरी ज्वाइन कर ली है। इन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल चंबा, पीएचसी जसौरगढ़ और पीएचसी ककीरा में ड्यूटी ज्वाइन की है। गौर रहे कि अलग-अलग अस्पतालों में आठ चिकित्सकों की तैनाती हुई थी। इनमें से तीन चिकित्सकाें ने ही नौकरी ज्वाइन की है। पांच चिकित्सकों ने नौकरी अभी तक नौकरी ज्वाइन नहीं की है। तीन अस्पतालाें में चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से लोगों को अब उपचार के लिए दूरदराज के…

Read More

अकाउंट हैक कर डेढ़ लाख उड़ाने की कोशिश

डलहौजी (चंबा)। आनलाइन बैंकिंग के जरिये अकाउंट हैक कर शातिर ने डेढ़ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन खाताधारक को धन ट्रांसफर का मैसेज आने से शातिर अपने मंसूबे में कामयाब न हो सका। शातिर ने क्रेडिट कार्ड नंबर यूज किया था। एनएचपीसी में सेवाएं दे रहे नितिन पुरी ने डलहौजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका खाता हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 1 लाख 52 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की है। जैसे ही…

Read More

दुकानदारों ने दबाया 30 लाख किराया

चंबा। शहर के कई दुकानदार नगर परिषद से लीज पर ली गई दुकानों का लंबे समय से किराया नहीं चुका रहे हैं। इस कारण नप का लाखों रुपए दुकानदारों के पास फंसा है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद ने 469 दुकानें लीज पर दी है। यह दुकानें सुलतानपुर, शीतला पुल, कसाकड़ा और मुख्य बाजार में स्थापित हैं। नप द्वारा लीज पर दी गई दुकानों का 31 लाख 62 हजार रुपए सालाना किराया बनता है। दुकानदारों द्वारा समय पर दुकान का किराया अदा न करने के कारण इस साल नगर परिषद…

Read More

भरमौर के आधा दर्जन गांवों में सड़कें नहीं

भरमौर (चंबा)। पंचायत भरमौर के आधा दर्जन गांवों को सड़क सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर जब कोई बीमार पड़ता है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पीठ पर पहुंचाना पड़ता है। इसके अलावा बिना सड़क सेब और नकदी फसल को मार्केट तक पहुंचाने के लिए भाड़े के रूप में मुनाफे का काफी हिस्सा खर्च हो जाता है। यही, नहीं लोगों को रोजमर्रा का सामान भी पीठ पर लादकर लाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि दूर-पार के…

Read More

आफत बन गया चंबा-जोत मार्ग

चंबा। चंबा-जोत मार्ग आए दिन अवरुद्ध रहने के कारण हर वर्ग को नुकसान उठाना पड़ता है। इस रूट पर एचआरटीसी और निजी बसों को मिला कर हर रोज 26 बसों का आना-जाना होता है। इसी तरह 150 के करीब अन्य निजी वाहन इस रूट के जरिये चंबा में प्रवेश करते हैं। यह मार्ग बंद होने से उन्हें वाया बनीखेत होकर आने पर 33 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। हर साल लाखों के नुकसान के बावजूद प्रदेश सरकार इस रूट को हिमपात के बाद जल्द से जल्द बहाल…

Read More