द्रम्मण सिहुंता मार्ग की हालत खस्ता

सिहुंता (चंबा)। द्रम्मण-सिहुंता मार्ग का हाल बेहाल है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ होता है। इस कारण भी वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी पेश आ रही है। सड़क का डबल लेन कार्य लंबे अरसे से चला हुआ है। लेकिन, काम निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क बीच-बीच में ही पक्की है। अन्य जगहों में सड़क का काम चला हुआ है। सड़क को चौड़ा करने के लिए निकाली गई मिट्ठी सड़क पर आ जा रही है। इस बजह…

Read More

तीसा की आधा दर्जन पंचायतों में पसरा अंधेरा

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की आधा दर्जन पंचायतों में भारी बर्फबारी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिन बिजली के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण लोग हीटर भी नहीं सेक पा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत देवी कोठी, मंगली, देहरा और चांजू में रविवार से बिजली की आपूर्ति ठप है। विद्युत बोर्ड ने बर्फबारी के चलते इन पंचायतों की विद्युत लाइन काट दी है। इससे लोगों को अंधेरे में ही रातें काटनी पड़ रही है। बिजली…

Read More

आयुर्वेदिक अस्पताल में सुविधाओं का अकाल

चंबा। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। इस कारण मरीजों को उपचार करवाने में काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में अभी तक आपातकालीन सेवाएं भी शुरू नहीं हो पाई है। इसके पीछे अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पद माना गया है। अस्पताल में मरीजों की बेहतर उपचार देने के लिए एडमिट होने की सुविधा भी है, लेकिन चिकित्सकों के पद खाली होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए दाखिल नहीं किया गया है। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड योजना भी अस्पताल में अभी…

Read More

ग्यारह से शुरू होंगे शीतकालीन स्कूल

चंबा। जिले में रविवार रात को हुई बारिश व बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खराब मौसम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के बदले मिजाज के कारण शिक्षा विभाग को शीतकालीन छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। जिला भर के 650 शीतकालीन स्कूल 11 फरवरी से शुरू होंगे। पहले शीतकालीन स्कूलों में छह फरवरी तक छुट्टियां थी। विभाग ने सात और आठ फरवरी को अतिरिक्त छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं नौ और दस फरवरी को सरकारी छुट्टी…

Read More

बिना डाक सहायक कैसे होगा काम!

चंबा। जिला भर के डाकघरों में डाक सहायक के डेढ़ दर्जन के करीब पद रिक्त पड़े हुए हैं। यह पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। स्टाफ की कमी के चलते विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पोस्टल संबंधी काम करवाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार जिला चंबा में डाकघर विभाग के लिए डाक सहायक के 82 पद स्वीकृत हैं। इसमें 64 पद भरे हुए हैं, जबकि 18 पद खाली पड़े हुए हैं। यहीं, नहीं विभाग के…

Read More

आज टूटेगा जन औषधि केंद्र का ताला

चंबा। अस्पताल में जन औषधि केंद्र को जल्द ही खुलने वाला है। इसके दोबारा खुलने से लोगों को सस्ते दामों पर दवाइयां मिल पाएगी। केंद्र को खुलवाने को लेकर अस्पताल के एमएस डा. विनोद शर्मा ने सीएमओ डा. राकेश वर्मा से बैठक की। बैठक में सीएमओ डा. राकेश वर्मा ने मंगलवार को जन औषधी केंद्र का ताला तोड़ने का निर्देश दिया। मंगलवार को एमएस की मौजूदगी में केंद्र का ताला तोड़ा जाएगा। उसके बाद तमाम दवाईयों की जांच की जाएगी। साथ ही नये फार्मासिस्ट की तैनाती को भी सीएमओ की…

Read More

पीएल ठाकुर बने पांगी कल्याण संघ के प्रधान

चंबा। पांगी कल्याण संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पांगी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पीएल ठाकुर को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कर्म सिंह ठाकु र उपप्रधान, बीआर भारद्वाज को महासचिव और बाबू राम जगवान को संगठन सचिव चुना गया। साथ की लेखराज को कोषाध्यक्ष, किशन चंद वर्मा को लेखा परीक्षक और कानूनी सलाहकार, भीमसेन शर्मा प्रेस सचिव और चंदू लाल ठाकुर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिव नारायण, बंसी लाल…

Read More

चंबा में 100 परिवारों को मिला अपना घर

चंबा। जिला के 100 गरीब परिवारों का अपना घर बनाने का सपना साकार हो गया है। सरकार की ओर से गृह अनुदान योजना के तहत गरीब परिवारों क ो गृह निर्माण के लिए 89 लाख 15 हजार 400 रुपये की राशि मुहैया करवाई गई है। इससे लोगों को घर बनाने में काफी सहूलियत मिली है। जानकारी के मुताबिक जिला चंबा में गृह अनुदान योजना के तहत वर्ष 2012-13 में कुल 184 गृह निर्माण के मामले स्वीकृत किए गए। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 113 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के…

Read More

वन्य प्राणी क्षेत्र से बाहर होंगे 775 गांव

चंबा। सुप्रीम कोर्ट की ओर से युक्तिकरण प्रस्ताव को स्वीकृति देने के बाद प्रदेश में 26 वन्य प्राणी शरण स्थल, पांच राष्ट्रीय उद्यान और तीन कंजरवेशन रिजर्व हो जाएंगे। इसके अलावा वन्य प्राणी क्षेत्रों के तहत आने वाले 793 गांवों में से 775 गांव बाहर हो जाएंगे। इससे एक लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। यह बात वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने चंबा-भरमौर प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 33 वन्य प्राणी शरण स्थल और दो राष्ट्रीय उद्यान हैं। इनका कुल अधिसूचित क्षेत्र…

Read More

जालंधर के पावर ग्रिड से जुड़ेगा चंबा

चंबा। जिला को अब 400 केवी पावर ग्रिड जालंधर से भी बिजली मिलेगी। इसके अलावा जिला को बाथरी सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। जिला को पावर ग्रिड से बिजली मिलने से कम वोल्टेज की समस्या का सदा के लिए हल हो जाएगा। इसके अलावा बिजली गुल होने की सूरत में दूसरे सब स्टेशन से भी बिजली की आपूर्ति मिलती रहेगी। इससे जिला में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से भी राहत मिलेगी। पावर ग्रिड से बिजली बंद होने पर बोर्ड बाथरी से जिला को बिजली…

Read More