पीएल ठाकुर बने पांगी कल्याण संघ के प्रधान

चंबा। पांगी कल्याण संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर पांगी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पीएल ठाकुर को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कर्म सिंह ठाकु र उपप्रधान, बीआर भारद्वाज को महासचिव और बाबू राम जगवान को संगठन सचिव चुना गया। साथ की लेखराज को कोषाध्यक्ष, किशन चंद वर्मा को लेखा परीक्षक और कानूनी सलाहकार, भीमसेन शर्मा प्रेस सचिव और चंदू लाल ठाकुर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा शिव नारायण, बंसी लाल बड़ोतरा, लक्ष्मी चंद ठाकु र, प्रेम लाल शर्मा, महेश चंद, रोशन लाल, केवल कृष्ण और कश्मी चंद को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर ने कहा कि पांगी घाटी का परंपरागत जुकारु उत्सव 11 फरवरी से आरंभ होगा। उन्होंने चंबा शहर और आसपास के क्षेत्रों में बसे पांगीवासियों से अपील की है कि 11 से 16 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव को सगे संबंधियों के साथ मिलकर मनाएं। उन्होंने कहा कि 17 फरवरी को हरदासपुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब सर्दियों का कष्टदायी मौसम समाप्त होता है तो जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोग एक दूसरे को गले लगाकर खुशियां मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बर्फ बारी के दौरान छह-सात माह घरों में कै द रहने के बाद लोग घरों से बाहर निकलते हैं और इस उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Related posts