चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम माता चिंतपूर्णी में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय नव वर्ष उत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन के आदेशानुसार मेले के दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा जिला में किसी भी व्यक्ति को आग्नेय शस्त्र एवं गोला-बारूद लेकर चलने की पाबंदी लगाई गई है। मंदिर परिसर में मंदिर न्यास के अलावा किसी भी व्यक्ति को लाउड स्पीकर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
प्लीज! अपने एटीएम कार्ड का पिन बताएं
गगरेट (ऊना)। फोन पर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर लाखों की ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। रोजाना ही इस तरह फेक काल्स लोगों के मोबाइल पर आ रही हैं। इसी तरह का एक अज्ञात फोन शुक्रवार को गगरेट नगर के ठेकेदार संजीव पराशर के मोबाइल नंबर पर आया। फोन पर अज्ञात शातिर ने कहा कि वह बैंक अथारिटी से बोल रहा है। प्लीज, अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर बताएं नहीं तो आपका एटीएम काम करना बंद कर देगा। हालांकि संजीव पराशर इन फेक कॉल से…
Read Moreठंडी हवाओं से कांपा ऊना
ऊना। जिले में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दो दिन के भीतर ही ऊना का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बढ़ती सर्दी का मुख्य कारण ऊपरी क्षेत्रों में हुए हिमपात को माना जा रहा है। सुबह-शाम चल रही शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। दिन ब दिन पारे में गिरावट से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बदले मौसम के मिजाज को देखते ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बाजारों में दुकानदारों को जगह-जगह आग सेंकते देखा जा सकता…
Read Moreट्रेनिंग के नाम पर ठगे पौने चार लाख
अंब (ऊना)। जिले में बेरोजगारों से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में थाना अंब के अंतर्गत एक युवक से नेवी में भर्ती के नाम पर ठगी हुई। आरोपियों ने बेरोजगार युवक से 3.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार शिव पराशर पुत्र ओम प्रकाश निवासी कु ठेड़ा खैरला तहसील अंब जिला ऊना ने शिकायत…
Read Moreसड़क पर बह रहा गंदा पानी
भरमौर (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर के पास सीवरेज का चैंबर लीक होने से सारी गंदगी रास्ते पर बिखर रही है। इस कारण यहां बदबू ही बदबू फैल रही है। इससे स्थानीय वाशिंदों को परेशानी हो रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बाड़ी गांव से अस्पताल कालोनी होते हुए यह सीवरेज लाइन बिछाई है। बार-बार इस लाइन के डंप रहने के कारण स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग के प्रति काफी रोष है। कुछ माह पहले वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने परियोजना सलाहकार समिति की बैठक के…
Read Moreटुंडी स्कूल में अम्मा पुछदी पर धमाल
सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। वंदे मातरम व सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके सुशील कु मार एंड सुमन लता ने वेलकम सांग प्रस्तुत किया। रोहित एंड संजीव पार्टी ने तू नी बोलदी पंजाबी गीत पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। संतोष एंड पार्टी ने अम्मा पुछदी सुण दिहे मेरिये पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।…
Read Moreग्राम सभाएं पांच को, पात्रों का होगा चयन
चंबा। जनवरी माह में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के बारे में पंचायती राज विभाग व खंड विकास कार्यालयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायती राज विभाग समस्त ब्लॉक कार्यालयों को ग्राम सभा का एजेंडा मुहैया करवाने में जुटा हुआ है। प्रदेश में पांच जनवरी, 2014 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के आयोजन के लिए एजेंडा मेल के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय और खंड विकास कार्यालयों में पहुंच चुका है। इस दफा ग्राम सभा में लोगों से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की…
Read Moreजल्द बनेगी सिक्का-नकरोड़ सड़क
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पांच पंचायतों को तीसा से जोड़ने के लिए सिक्का-नकरोड़ सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा। यह बात सांसद राजन सुशांत ने ग्राम पंचायत चीह के सुखधार में जनसभा को संबोधित करते हुई कही। इससे पहले चीह पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान पिंकी देवी व उप प्रधान गणेश कुमार ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सांसद को बताया कि तीसा के लिए सड़क सुविधा न होने के कारण ग्राम पंचायत चीह, आयल, बणतर, हिमगिरी, खड़जोता…
Read Moreएक चिकित्सक के हवाले 200 मरीज
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां पर पिछले लगभग 15 दिन से एकमात्र चिकित्सक सेवाएं दे रहा है। इस सिविल अस्पताल में तीसा की 42 पंचायतों के लगभग 200 लोग हर रोज इलाज करवाने पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। गौर रहे कि इस समय अस्पताल में चार चिकित्सक हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ चिकि त्सक अवकाश और ट्रेनिंग पर गए हैं।…
Read Moreसड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल
कांगड़ा। कच्छयारी गांव के पास कार और बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। तीनों युवक कार में सवार थे। हादसे के बाद इलाज के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज ले जाते वक्त 26 वर्षीय सुमीर निवासी बज्रेश्वरी विहार कांगड़ा की मौत हो गई। जबकि, अन्य दोनों घायल सन्नी और रोहित शर्मा निवासी मंदिर बाजार कांगड़ा का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ट्रैफिक जांच अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को कच्छयारी के पास एक निजी बस और कार…
Read More