बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णानगर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधायक किशोरी लाल ने समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए स्कूल के एक भाग की मरम्मत के लिए एक लाख और स्कूली बच्चों को 3100 रुपये नकद दिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राणा ने बच्चों को 1100 रुपये दिए। इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत राणा ने गणमान्य लोगों का स्वागत किया…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बीमा कंपनी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर
पालमपुर (कांगड़ा)। ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक निजी बीमा कंपनी के अधिकारी के खिलाफ उसी कंपनी ने मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारी पर आरोप है कि वह अपने ही ग्राहकों से ठगी कर रहा था। कंपनी प्रबंधन ने कोर्ट के माध्यम से मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पालमपुर में एक बीमा कंपनी प्रबंधन ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। अधिकारी पर आरोप है कि वह कंपनी के ग्राहकों को…
Read Moreसीयू का रिवाइज प्रपोजल भेजने की तैयारी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन भवन और कैंपस निर्माण के लिए रिवाइज प्रपोजल तैयार करने में जुट गया है। इसे सीयू प्रशासन नववर्ष की शुरुआत में ही वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजने की पूरी तैयारी में है। हालांकि, सीयू प्रशासन को वन विभाग, राजस्व, जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से औपचारिकताएं पूरी करनी अभी बाकी हैं। सात फाइलों में 500 पृष्ठों के दस्तावेज का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय एक माह के भीतर इस प्रपोजल को तैयार कर…
Read Moreसर्किट बेंच और पक्की नौकरी मांगी
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 28 दिसंबर शाम को चार दिवसीय शीतकालीन प्रवास के लिए धर्मशाला पहुंच गए। मुख्यमंत्री शाम साढ़े तीन बजे पुलिस मैदान धर्मशाला में हेलीकाप्टर से उतरे। यहां कांग्रेस पार्टी के समर्थकों सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तुरंत मिनी सचिवालय धर्मशाला पहुंच गए। यहां पहुंचते ही वे लोगों की समस्याएं सुनने लग पड़े। सीएम ने सभी लोगों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निदान का आश्वासन दिया। अनुबंध पंचायत सचिव और सहायक संघ के प्रदेश भर के सदस्य शनिवार को धर्मशाला में मुख्यमंत्री…
Read Moreचंद्र सेन ने जताई मंडी लोस से दावेदारी
मनाली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से जहां कांग्रेस की ओर से प्रतिभा सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है, वहीं भाजपा में प्रत्याशी को लेकर कशमकश जारी है। ऐसे में जिला कुल्लू के पूर्व विधायक ठाकुर चंद्रसेन ने मंडी लोक सभा से अपनी दावेदारी जताई है। यह बात चंद्रसेन ठाकुर ने शनिवार को मनाली में कही है। उन्होंने…
Read Moreन सड़क सुविधा; न ठहरने का इंतजाम
काईस (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली में सालाना बढ़ रही पर्यटकों की तादाद से कई पर्यटन स्थल गुलजार हो रहे हैं। वहीं, घाटी के कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल भी हैं जहां सैलानियों को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहना पड़ रहा है। इसमें खासकर रात्रि ठहराव, सड़क सुविधा के अभाव में देशी-विदेशी पर्यटक यहां की नैसर्गिक सुंदरता से रू-ब-रू नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसरों से वंचित रहना पड़ रहा है। ऊझी घाटी के चनणी डाेंख, शरगल थाच, नयाटापरू, दुधला, धानाकुनू आदि पर्यटन स्थलों का हाल भी…
Read Moreसमावेश से मजबूत होगी आर्थिकी : एडीएम
कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं मनरेगा और निर्मल भारत अभियान (एनबीए) का बेहतर समावेश ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इनके समावेश से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र संपूर्ण स्वच्छता की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के साथ कनवरजेंस करके निर्मल भारत अभियान को पूर्णतय: सफल बनाया जा सकता है। विनय सिंह शनिवार को एनबीए तथा मनरेगा कनवरजेंस पर शुरू हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को…
Read Moreविवाहिता ने बाप पर लगाया दुराचार का आरोप
कुल्लू। पति के साथ मनमुटाव के बाद मायके में रह रही आनी क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही बाप और पांच अन्य लोगों पर दुराचार के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में साथ लगते शिमला जिले के एक गांव में हुई थी। लेकिन, वर्ष 2002 में पति के साथ झगड़े के बाद वह आनी क्षेत्र में अपने मायके आ गई। महिला ने आरोप…
Read Moreसेब के लिए संजीवनी बनी बर्फबारी
कुल्लू। हाल ही में घाटी में हुई बारिश तथा बर्फबारी सेब फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। दिसंबर के अंत में हुई बर्फबारी और बारिश बगीचों में लंबे समय तक नमी बनाए रखने में कारगर साबित होगी। बागवानी विशेषज्ञों का कहना है कि सेब फसल के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स को पूरा होने में भी यह बर्फबारी लाभकारी रहेगी। प्रगतिशील बागवान तिलक राज, खुशाल सिंह तथा देवराज का कहना है कि बीते दिन हुई बर्फबारी और बारिश सेब फसल केे लिए संजीवनी साबित होगी। बर्फबारी से सेब पौधों को कई…
Read Moreखुलासा : लाश के पास मिली थी लोडेड बंदूक
बंगाणा (ऊना)। कुखेड़ा गांव में प्रीतम की गोली लगने से मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौका ए वारदात से मिली बंदूक को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। लाश बरामद होने के बाद प्रीतम के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि प्रीतम जंगल में लकड़ी लाने गया था। अब खुलासा हुआ कि लाश के पास से एक मजल लोडिड गन भी मिली थी। वह गन मौका ए वारदात पर मृतक के भाई ने देखी थी। माना जा रहा है कि प्रीतम जंगल में…
Read More