स्थानीय बाजार में ‘आप’ प्रत्याशी कमलकांता बतरा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली तथा लोगों से आप के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कमलकांता बतरा ने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है तथा मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी ही जनता को न्याय दिला सकती है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों-अरबों रुपये का भ्रष्टाचार कर भारत की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। देश…
Read MoreAuthor: ibindiannews
आखिर किसने कहा ‘साबुन व क्रीम की तरह किया जा रहा मोदी को प्रोजेक्ट’
धूमल बेटों ने किया मेरा बैंक अकांउट हैक कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के बेटों ने उनका बैंक अकाउंट हैक कर लिया था। जो अपने आप में क्राइम है। लेकिन मैंने इसे बच्चों का खेल समझकर माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों को बिना शर्त पार्टी में लिया जाना चाहिए। मंडी में सीएम ने कहा कि धूमल आए दिन यह कहते रहते हैं कि दो महीने बाद केंद्र की सरकार बदल जाएगी। इसके बाद हिमाचल की…
Read Moreशांता बोले, सत्ता में आते ही चंबा में लगेगा सीमेंट प्लांट
वरिष्ठ भाजपा नेता और कांगड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कहा कि जहां आवश्यकता होगी, पार्टी हाईकमान के आदेश पर चुनाव प्रचार के लिए बाहर भी जाऊंगा। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके आए हैं। देश का आम मतदाता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। अद्दे दी हट्टियां में प्रेस वार्ता में शांता ने कहा कि स्पष्ट नीति और मजबूत नेतृत्व के अभाव में हम बाहरी ताकतों को जवाब दे पाने में अक्षम दिख रहे हैं। पाकिस्तानी…
Read Moreहादसा ऐसा कि रूह कांप उठे, जिंदा जला ट्रक ड्राइवर
नेशनल हाईवे पांवटा-कालाअंब पर माजरा के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक चालक स्टेयरिंग पर जिंदा जल गया। रविवार को रेत से भरा ट्रक पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, फिर उसमें आग लग गई।� ट्रक ड्राइवर अमजद खान सीट और स्टेयरिंग के बीच फंस गया और ट्रक से निकलने में नाकाम रहा। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के 4.30 बजे ट्रक एचआर-37 सी-5886 पांवटा से रेत-बजरी भरकर नाहन की तरफ जा रहा था। माजरा नया गांव के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इसके बाद ट्रक के केबिन…
Read Moreप्रतिभा बोलीं, कहीं नहीं मोदी की लहर
कांग्रेस प्रत्याशी ने पांगणा से शुरू किया प्रचार मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने रविवार को पांगणा से प्रचार अभियान शुरू किया। इसके बाद सुंदरनगर हलके के दूरदराज क्षेत्र बाढू, रोहांडा, सेगल, धारला, सारचा, बाढू रोआड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से लोकसभा चुनावों में उन्हें वोट देने की अपील की। इस दौरान बाढू रोहाड़ा की प्रधान दुर्गी देवी तथा पूर्व बीडीसी सदस्य तारा चंद प्रतिभा सिंह तथा मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर के समक्ष कांग्रेस में शामिल हुए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब भी…
Read Moreखुशखबरी! अब डाकघर में मिलेगा आपको और ज्यादा ब्याज
विभाग ने एक अप्रैल से 0.2 फीसदी ब्याज बढ़ाया डाक विभाग की बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप इस वित्त वर्ष में एक साल, दो साल, तीन साल और पांच साल की फिक्स डिपॉजिट बचत या पांच साल के लिए रैकरिंग डिपॉजिट में निवेश करते हैं तो ब्याज 0.2 फीसदी तक बढ़ी हुई दर पर मिलेगा। डाक विभाग ने एक अप्रैल से कुछ बचत योजनाओं में ब्याज बढ़ाया है। हालांकि, यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन छोटे निवेशकों के लिए इसका भी महत्व…
Read Moreबास्केटबाल टीम के ट्रायल पर विवाद
गोहर (मंडी)। बास्केटबाल संघ जिला मंडी के प्रधान धर्म सिंह ठाकुर, चेयरमैन नितिन गुप्ता और कोषाध्यक्ष हरमेश शर्मा ने कहा है कि सरकाघाट में बना संघ जिला बास्केटबाल संघ मंडी में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रधान धर्म सिंह ठाकुर ने कहा है कि मंडी जिला बास्केटबाल संघ ने खिलाड़ियों को सूचित किया है कि 30 मार्च को सरकाघाट में जिला मंडी बास्केटबाल संघ के कोई ट्रायल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने अंडर-19 के ट्रायल मंडी के पड्डल मैदान में रविवार…
Read Moreमहंगाई और भ्रष्टाचार से देश त्रस्त : रामस्वरूप
मंडी (ओमप्रकाश)भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि देश की दूसरी सबसे बड़ी मंडी लोस सीट पर एक साधारण कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी की तरह मंडी संसदीय सीट पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं। यहां मुकाबला राजघराने और साधारण कार्यकर्ता के बीच है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मुख्यमंत्री की पत्नी और वीरभद्र सिंह के मंडी से 40 साल के राजनैतिक कार्यकाल है। लेकिन पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद उनके साथ है।…
Read Moreछात्रा से छेड़छाड़ शिक्षक गिरफ्तार
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में जेबीटी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस के मुताबिक घटना 22 मार्च की है। पीड़ित छात्रा के आपबीती सुनाने के बाद ही यह मामला सामने आया। प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा को आरोपी जेबीटी अध्यापक पुने राम (39) ने 22 मार्च को पर्यावरण का पेपर ठीक न होने और दोबारा पेपर लेने के बहाने स्कूल बुलाया था। इस दौरान…
Read Moreशहर में कूड़ा बिखेरने पर कटेंगे चालान
मंडी(ओमप्रकाश)नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद मंडी नप प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर में स्कूली बच्चों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता बारे जागरूक किया जाएगा। नगर परिषद के हर वार्ड में स्वच्छता कमेटियों का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों के अध्यक्ष संबंधित वार्ड के पार्षद होंगे और कमेटी में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा। कमेटियां सारी व्यवस्था पर नजर रखेगी। इसके साथ ही किसी को भी इधर-उधर कूड़ा कर्कट फेंकने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने वाले व्यापारियों और लोेगों के चालान…
Read More