तो जनता की क्या होगी भाजपा : वीरभद्र

नगवाईं/पंडोह(मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की देश में कोई लहर नहीं है। मीडिया के माध्यम से भाजपा झूठी लहर बनाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट पर चुनावी मुकाबला एकतरफा है। भाजपा नेता मोदी के नाम पर सत्ता के सपने देख रहे हैं जबकि…

Read More

निजी स्कूलों ने बढ़ाई अभिभावकों की टेंशन

बिलासपुर(सोनू शर्मा)महंगाई ‘डायन’ ने चुनावी बेला में ऐसी एंट्री मारी है कि लोगों के आंसू ही निकल गए हैं। स्कूलों में एडमिशन से लेकर स्टेशनरी तक का खर्चा पिछले साल की अपेक्षा कई गुना बढ़ गया है। एडमिशन फीस को ही लें तो पांच से दस हजार रुपये हो गई है, जबकि स्टेशनरी की कीमतों में भी 20 से 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। कई स्कूलों में तो हर साल एडमिशन को लेकर चांदी कूटी जा रही है। इससे अभिभावक चिंतित हो गए हैं। 22 रुपये में मिलने…

Read More

द कोहिनूर परिवहन सभा का रिकार्ड जब्त

मलोखर (बिलासपुर)। द कोहिनूर सर्वहितकारी परिवहन एवं सहकारी सभा के कार्यालय को रातोंरात शिफ्ट करने के मामले में शनिवार को सभा के कार्यवाहक प्रधान, सचिव और प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान कलमबद्ध किए गए। लखनपुर स्थित सहायक पंजीयक एवं सहकारी सभाएं के कार्यालय में पूरी प्रबंधन समिति को तलब किया गया था। शनिवार दोपहर तक पूछताछ का दौर चलता रहा। सहकारी सभाएं के निरीक्षक ने सभा के रिकार्ड को भी पूरी तरह से खंगाला है। राजस्व से जुडे़ कुछ दस्तावेज भी उन्होंने अपने कब्जे में लिए। हालांकि कार्यालय के…

Read More

इस बार मिलेंगे सफेद चने

बिलासपुर।(सोनू शर्मा)सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिसंबर और जनवरी माह में सफेद चने का कोटा लेने से वंचित रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। इन उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में सार्वजनिक वितरित प्रणाली के तहत सफेद चने का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। पीडीएस के तहत इस बार उपभोक्ताओं को तेल, नमक, दालों के अलावा सफेद चने भी मिलेंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में सफेद चने की खेप पहुंचने के बाद डिपुओं में सफेद चने का कोटा आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश के करीब 32 लाख उपभोक्ता…

Read More

12 दिन सताएगा बिजली कट

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के अंतर्गत कई उपभोक्ताओं को 12 दिनों तक विद्युत बोर्ड के बिजली कट से परेशानी उठानी पड़ेगी। विद्युत बोर्ड द्वारा क्षेत्र में करीब चार दर्जन पुराने खंभे बदलने का कार्य किया जाएगा। जिस वजह से 12 दिनों तक हर रोज पावर कट लगेंगे। जिसका खामियाजा इलाके के दो हजार उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ेगा। झंडूता विकास खंड के तहत 29 मार्च से नौ अप्रैल तक विद्युत बोर्ड द्वारा बिजली कट घोषित किया गया है। इससे बडोल देवी, पोली, पंजीण, ज्वाह, जमली सहित अन्य क्षेत्रों में…

Read More

सर्विस बुक ऑनलाइन नहीं की अपडेट

चंबा (गीता) नए वित्तीय वर्ष से सरकारी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि और अन्य वित्तीय लाभ मिलने वाले हैं। वहीं शिक्षा विभाग में कार्यरत जिले के 500 से ज्यादा शिक्षक और गैर शिक्षक इन वित्तीय लाभों से वंचित रह सकते हैं। इन शिक्षकों ने अभी तक अपनी सर्विस बुक ऑनलाइन अपडेट नहीं की है। ऐसे में शिक्षा विभाग के पास इन अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति का कोई अता-पता नहीं है। जानकारी के अनुसार निदेशालय ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्विस बुक अपडेट करने का एक मौका दिया है। ये…

Read More

हर संदिग्ध पर नजर रखें हैं सुरक्षा कर्मी

चुवाड़ी (चंबा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद जिला चंबा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीसा और किहार पहले से ही आईआरबी की कड़ी निगरानी में हैं। इसके अलावा जिला के बाकी हिस्सों में आतंकियों के प्रवेश को रोकने के लिए चेक पोस्ट और बैरियरों पर हथियारबंद पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो इसके चलते चुवाड़ी क्षेत्र की तुन्नूहट्टी चैकपोस्ट और लाहडू बैरियर को एके 47 सहित हाईटैक हथियारों से लैस कर सुरक्षा कर्मचारी हर संदिग्ध…

Read More

आईटी शिक्षकों की सेलरी पर संकट

चंबा (गीता)जिले के करीब 42 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के आईटी शिक्षकों की सेलरी रुक सकती है। इन स्कूलों ने अभी तक वित्तीय वर्ष 2013-14 की फीस का लेखाजोखा शिक्षा विभाग को प्रेषित नहीं किया है। ऐसे में जब तक विभाग को पूरे वर्ष की फीस की डिटेल नहीं मिल जाती तब तक संबंधित स्कूल के आईटी शिक्षकों की सेलरी रोक दी जाएगी। जिला चंबा में लगभग 72 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इसमें से अभी तक मात्र 30 स्कूलों ने ही आईटी फीस का ब्योरा विभाग को प्रेषित किया है। जिन…

Read More

तो डीसी ऑफिस के बरामदे में डालेंगे डेरा

चंबा (गीता) अनदेखी से बिफरे चमेरा चरण तीन विस्थापित कल्याण संघ के सदस्यों ने चेताया है कि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्या को समाधान नहीं हुआ तो सभी प्रभावित अपने परिवारों सहित उपायुक्त कार्यालय के बरामदे में रहने को मजबूर हो जाएंगे और वे उपायुक्त कार्यालय से तब तक नहीं हटेंगे जब तक उनकी समस्या को कोई हल नहीं निकल जाता है। संघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल एडीएम अश्वनी राज शाह से मिला। इसमें उन्होंने चमेरा जल विद्युत परियोजना चरण तीन की धरबाला स्थित टनल में रिसाव को लेकर…

Read More

छह घंटे बंद रहा चंबा-भरमौर मार्ग

भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग लगभग छह घंटे बंद रहा। इसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को सुबह करीब छह बजे भारी बारिश के चलते बत्ते दी हट्टी के पास भूस्खलन हो गया। इस कारण काफी मलबा सड़क पर आ गया। इससे मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग वाहनों की अदला बदली कर गंतव्य तक पहुंचे। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने दोपहर करीब 12 बजे मार्ग को यातायात के लिए…

Read More