रामपुर बुशहर ( संदीप वर्मा) क्षेत्र के 15/20 में एक पिता द्वारा अपने बच्चों और अपने पिता को पीटने का मामला सामने आया है। हालांकि इस बारे में बच्चों की ओर से उनके मामा ने ज्यूरी पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर बच्चों के मामा उन्हें एसडीएम के पास लेकर आए थे। एसडीएम रामपुर दलीप नेगी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले उचित जांच करेगी। जानकारी के अनुसार 15/20 के तहत आने वाले क्याव के बड़ा बौंड…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बस सेवा बहाल करवाना निगम के लिए गले की फांस
डंसा (रामपुर बुशहर) रामपुर डिपो के तहत बंद पड़े रूटों पर बस सेवा बहाल करवाना निगम के लिए गले की फांस बना हुआ है। बीते कई सालों से डिपो के पास बसों की कमी के चलते मजबूरन कई रूट बंद करने पड़े हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियां हो रही हैं। परिवहन निगम की रामपुर-डंडोल, रामपुर-लालसा, रामपुर-दारनघाटी, रामपुर-पलजारा-नरेण, रामपुर-डंसा-पनोली जैसे कई रूट पिछले लंबे समय से बंद हैं। ग्रामीण लगातार इन बंद पड़े रूटों को बहाल करने के बारे में कई बार आला अधिकारियों से भी मिल चुके…
Read Moreब्याज समेत देना होगा मुआवजा
मंडी (ओमप्रकाश) जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 1,55,591 रुपये की मुआवजा राशि ब्याज सहित अदा करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक यंत्रणा के बदले 3000 रुपये हर्जाना और 2000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए हैं। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा तथा आकाश शर्मा ने सुंदरनगर तहसील की सलापड़ निवासी कमला भारद्वाज पत्नी रमा नंद भारद्वाज की शिकायत को उचित मानते हुए इंश्योरेंस…
Read Moreहवा में तीर छोड़ रही पुलिस
चौंतड़ा (मंडी)। भूतेश्वर मंदिर में लाखों के लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस हवा में तीर छोड़ रही है। कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया। यहां मंदिर के साधुओं ने इन लोगों के लूट में शामिल होने से इनकार कर दिया। नकाबपोश बदमाश अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस टीम मंडी तथा कांगड़ा जिले में छानबीन कर रही है। कुछ लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर पहचान के लिए साधुओं के समक्ष पेश किया गया।…
Read Moreहरकत में आया बीएसएनएल
बिलासपुर (सोनू शर्मा) गर्मी के मौसम में दुर्भाग्य से कोई आगजनी की घटना हो जाए तो इसकी सूचना 101 नंबर पर दी जा सकती है। अरसे से खराब चल रहा यह नंबर बीएसएनएल ने ठीक कर दिया है। फायर स्टेशन के फोन थाने में मिलने से पुलिस कर्मियों को हो रही परेशानी से भी निजात मिली है। फायर स्टेशन का 101 नंबर डायल करने पर सदर थाना में संपर्क हो रहा था। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बीएसएनएल हरकत में आया। फायर स्टेशन बिलासपुर में यह समस्या लंबे…
Read Moreचक्की के पट्टे में आया बालक, मौत
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अवांह में एक नाबालिग युवक की आटा पीसने वाली चक्की के पट्टे की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनाें को सौंप दिया है। रविवार को रोहित उर्फ सचिन पुत्र करनैल सिंह निवासी अवांह आयु 14 वर्ष सुबह करीब दस बजे अपनी आटा चक्की पर काम कर रहा था। इस दौरान उसने गले में मफलर डाल रखा था। अचानक मफलर मशीन के पट्टे में फंस गया। इससे उसका गला घुट गया और उसकी मौत हो गई। इस…
Read More113 विशेष बच्चों को स्कॉलरशिप
चंबा विकलांग बच्चों क ी पढ़ाई में उनकी आर्थिक स्थिति आड़े नहीं आएगी। सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विशेष बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप आईईडीएसएस स्कीम के तहत दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक जिले के करीब 48 हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 113 बच्चों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इटंरग्रेटिड एजुकेशन डिसेबल स्कॉलरशिप स्कीम के तहत प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि विशेष बच्चों को किताबों व वर्दियों के लिए प्रदान की जाएगी। शिक्षा…
Read Moreकुल्लू में भी प्रचार करेगी लाहौल स्पीति कांग्रेस
केलांग। लोकसभा चुनाव को लेकर लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने कमर कस ली है। रोहतांग दर्रा बंद होने के कारण जिला कांग्रेस ने भुंतर स्थित ट्राइबल भवन में रविवार को बैठक का आयोजन कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुल्लू में बसे लाहौल-स्पीति के करीब बीस हजार वोटरों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। इसके लिए दो कमेटियों का गठन किया गया। एक कमेटी मनाली से…
Read Moreकुल्लू में बनेगी भाजपा की चुनावी रणनीति
कुल्लू ( भाग सिंह)2012 को सत्ता से बाहर तथा 2013 को मंडी लोस के उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब लोक सभा के आम चुनाव के लिए अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। हार का बदला लेने के लिए बेताब भाजपा कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी में जुट गई है। पहले विस और बाद में उपचुनाव में मिली दो बार हार की गलतियों से सबक लेते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई लोस चुनाव में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती…
Read Moreअब नेताओं पर नहीं रहा भरोसा!
कुल्लू दशकों बाद भी मणिकर्ण घाटी की उपेक्षा हो रही है। यहां के दर्जनों गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। घाटीवासियों का दावा है कि आज तक उन्हें विकास के झूठे आश्वासन ही मिले हैं। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि वे चुनाव में नोटा का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकेंगे। मणिकर्ण घाटी के दुर्गम गांव नथाण, तुलगा, पुलगा, टाहुक, ऊच, चोज, गौहर, लपास, क्याणी, बरेऊना, बलारगा, ग्राहण, रशोल, छलाल, कटागला, डढेई, चनालदी, पुंथल, शालग, चगरिंगा, सौहच, नरोगी, नरोगी शोरण गांव अभी तक सर्वे से बाहर…
Read More