जेल वार्डन पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 को

धर्मशाला। कारागार विभाग में रिक्त वार्डन के पदों के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त को पुलिस लाइन भराड़ी शिमला में होगी। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियाें को 60 अंकों का पेपर एक घंटे में हल करना होगा। इसके लिए जेल विभाग ने काल लेटर जारी कर दिए हैं। परीक्षा से पहले काल लेटर दिखाना जरूरी होगा। अभ्यर्थी admis.hp.nic.in/hpprisons वेबसाइट से भी काल लेटर ले सकते हैं। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान के प्रश्न जमा दो स्तरीय और गणित के प्रश्न…

Read More

जेबीटी में प्रवेश का मिला मौका

धर्मशाला। प्रदेश के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में एडमिशन से वंचित हजारों युवाओं को एक मौका मिला है। सरकारी जेबीटी संस्थानों में एडमिशन से वंचित युवा अब निजी शिक्षण संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड काउंसलिंग शुरू करेगा। 25 अगस्त से 3 सितंबर तक चलने वाली काउंसलिंग में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। सरकारी जिला शिक्षण संस्थाओं को छोड़कर प्रदेश भर में कुल 20 जेबीटी संस्थान हैं। इनमें कुल 1075 प्रशिक्षु एक शैक्षणिक सत्र में प्रशिक्षण ले सकते हैं। सरकारी क्षेत्र…

Read More

बागवानों को पीठ पर ढोना पड़ रहा सेब

कुल्लू। सेब सीजन चरम पर है लेकिन सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। कई सड़क मार्ग महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हुए हैं। ऐसे में बागवानों को सेब पेटियों को पीठ पर लाद कर ले जाना पड़ रहा है। गाड़ी में जहां एक सेब की पेटी पर एक से दो रुपये का खर्चा आता है, वहीं बागवानों को एक सेब पेटी पर 15 से 20 रुपये किराये के रूप में देने पड़ रहे हैं। यह हाल है रघुपुर घाटी की कुठेड़-करशाला सड़क का, जो करीब एक माह से भूस्खलन…

Read More

स्टेशनरी की दुकान से नशीली दवाइयां पकड़ी

अंब (ऊना)। मादक द्रव्य पदार्थों के कारोबार का गढ़ बन चुके उपमंडल अंब में अब नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाएं मेडिकल स्टोरों के अलावा अन्य दुकानों पर भी सरेआम बिकना शुरू हो गई हैं। डीएसपी सागर चंद्र ने सोमवार देर सायं पुलिस थाना अंब की बगल में स्थित एक स्टेशनरी एवं डोने-पत्तल की दुकान पर दबिश देकर नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी। अंब पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे के लिए प्रयोग की जाने…

Read More

जीप गिरी, दो महिलाओं की मौत, नौ घायल

रोहड़ू। सावड़ा से रोहड़ू आ रही ट्रैक्स जीप बुधवार सुबह हाटकोटी-पटसारी के बीच पब्बर नदी में जा गिरी। इसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हुई है, जबकि हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर दिया है। हादसा चामशु झूले के साथ मुख्य सड़क पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।…

Read More

ढाई माह से नहीं मिली रसोई गैस

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी और झाकड़ी पंचयत में बीते ढाई माह से उपभोक्ताओं को रसोई गैस न मिलने से परेशानियां हो रही हैं। हालांकि आठ अगस्त को झाकड़ी बाजार के लोगों को गैस सिलेंडर तो दिए गए, लेकिन अभी भी पंचायत के कई गांवों के लोगाें को गैस मुहैया नहीं करवाई गई। इसके चलते लोगाें में खासा रोष है। झाकड़ी पंचायत के लोगाें में पंचायत समिति सदस्य गोपी नेगी, पूर्व प्रधान हरि दास राठौर, पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश शर्मा, मस्त राम, चरण दास व अन्य लोगाें का कहना है कि…

Read More

15 अगस्त को मोदी पर हो सकता है हमला!

लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भाषण पर बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान कुछ पाकिस्तानी आतंकी संगठन हमले की योजना बना रहे हैं। एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि पिछले 20 वर्षों में किसी भी प्रधानमंत्री पर हमले का इतना बड़ा खतरा नहीं रहा। इस साल खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले भाषण पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों…

Read More

सट्टेबाजी के लिए ये सब हो गए खून के प्यासे

नालागढ़ में जंगलराज है। यहां प्रतिबंध के बावजूद सट्टेबाजी का बोलबाला है और पुलिस का कोई खौफ नहीं। रविवार देर रात सट्टे और इसे खेलने के स्थान को लेकर स्टोरिये (खाइवाल) आपस में भिड़ गए। दो गुटों की हुई इस मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें नालागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी है। इस संबंध में डीएसपी नालागढ़ खजाना राम ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर घायलों के मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर…

Read More

सिरमौर में स्व. डा. वाईएस परमार को श्रद्धासुमन अर्पित

नाहन (सिरमौर)। राज्य निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय डा. वाईएस परमार की 108वीं जयंती जिला भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पौध रोपण का आयोजन किया गया। नाहन स्थित कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जहां से सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं दर्जनाें कार्यकर्ता यशवंत चौक स्थित परमार प्रतिमा पर पहुंचे। यहां पर स्वर्गीय परमार को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेसियों ने इस अवसर पर विला राउंड क्षेत्र में…

Read More

सरकार को मजबूरी में देनी पड़ी पूर्व आईएएस को राहत!

हिमाचल सरकार ने धूमल के पूर्व प्रधान निजी सचिव रहे आईएएस अधिकारी आरएस गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट ड्राप कर दी है। मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव ने सोमवार को चार्जशीट वापस लेने का आर्डर जारी कर दिए। राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद एचपीसीए केस को आधार बनाते हुए आरएस गुप्ता को े26 जुलाई 2013 को चार्जशीट किया गया था। उन पर आरोप था कि अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को होटल द पवेलियन के लिए सप्लीमेंटरी लीज देने के…

Read More