पहाड़ों की रानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए तैयार हो रहा बहु प्रतीक्षित जाखू रोप वे प्रोजेक्ट पर पर्यावरण क्लीयरेंस न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जाखू रोप वे को क्लीयरेंस मिलनी है। हालांकि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में रोप वे को नगर निगम अधिनियम के नियमों में विशेष छूट दी है। बावजूद इसके रोप वे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। रोप वे का निर्माण कर रही कंपनी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मंत्रिमंडल में होने जा रहा है फेरबदल!
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार मानसून सत्र के बाद होगा। फिलहाल प्रदेश मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल भी नहीं किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री सरकारी आवास ओकओवर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले जब मंत्रिमंडल का गठन हो रहा था तब सूची में बंजार के विधायक कर्ण सिंह का नाम शामिल था। लेकिन मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है, उसका फैसला हाईकमान करता है। ये पूछने पर कि आपने कर्ण सिंह को मंत्री बनाने का वादा किया था? सीएम…
Read Moreअष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
नयनादेवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को अष्टमी पर मंदिर में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नयनादेवी के दरबार में माता टेककर सुख समृद्धि की कामना की। हजारों ने कन्या पूजन कर पुण्य कमाया। उधर, मेला शांतपूर्वक चला हुआ है। सुरक्षा के मंदिर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी में सोमवार को श्रावण अष्टमी की धूम रही। बारिश की हल्की फुहारों के बीच…
Read More21 अगस्त से शुरू होंगी खेल प्रतियोगिताएं
बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त से शुरू होगी। छात्राओं की खंड प्रतियोगिता आठ सितंबर से होगी। सोमवार को खेल कैलेंडर जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उप निदेशक प्रीतम सिंह ढटवालिया ने की। उन्होंने कहा कि राजकीय, निजी स्कूलों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेल निधि, खेल शुल्क जमा करवाना होगा। 15 अगस्त तक शुल्क जमा करवा सकते हैं। सभी स्कूलों का प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य…
Read Moreआशा वर्कर के लिए मांगे आवेदन
सिहुंता (चंबा)। खंड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि समोट व भटियात के अंतर्गत पंचायतों में आशा वर्कर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। इन वर्कर की नियुक्ति आबादी के आधार पर होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक 16 अगस्त दोपहर एक बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रबीन सोनी ने बताया कि 800 की आबादी पर एक आशा वर्कर की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदक की आयु 25…
Read Moreमणिमहेश जाने वालों के लिए अच्छी खबर, पढ़ें जरूर
मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालुओं को आपात स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के स्वास्थ्य विभाग ने प्रबंध पूरे कर लिए हैं। इससे देश विदेश से मणिमहेश पहुंचने वाले श्रद्धालओं को आपात स्थिति में इलाज करवाने की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 अगस्त से लेकर दो सिंतबर तक दुर्गेठी से लेकर मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों पर 10 हेल्थ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन हेल्थ सेंटरों में करीब 24 चिकित्सक तैनात रहेंगे। इनमें आयुर्वेदिक चिकित्सक भी शामिल हैं। इसके अलावा 22 सदस्य…
Read Moreबैजनाथ, पपरोला शहर टीसीपी में शामिल
धर्मशाला। बैजनाथ और पपरोला शहर अब टाउन एंड कंट्री प्लॉनिंग एक्ट के दायरे में आ गए हैं। दोनों शहरों को प्लॉनिंग एरिया घोषित कर दिया गया है। इसे लेकर टीसीपी विभाग के पास अधिसूचना पहुंच गई है। 18 मुहालों को एक्ट के दायरे में लाने से यहां पर सुनियोजित ढंग से विकास हो पाएगा। गांवों में बनने वाले घर भी आधुनिक तरीके से बन पाएंगे। इन 18 मुहालों की आबादी करीब 15000 है। एक्ट में पुश्तैनी मकान मालिकों को छूट दी गई है। इन्हें तीन मंजिल तक घर बनाने के…
Read Moreकांगड़ा के ढलियारा में श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, 39 घायल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद ज्वालाजी मंदिर की ओर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा टैंपो ढलियारा के निकट तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट कर सामने से आ रही निजी बस से टकरा गया। टक्कर से बस भी करीब 50 मीटर पीछे सरक गई और पहाड़ी की ढलान पर टकराने के बाद रुक गई। हादसे में टैंपो में सवार 39 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायलों को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल…
Read Moreअशोक को बनाया एबीवीपी इकाई अध्यक्ष
कुल्लू। महाविद्यालय गाड़ागुशैणी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई का गठन एबीवीपी जिला संयोजक विशाल सूद की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अशोक कुमार को गाड़ागुशैणी कॉलेज की एबीवीपी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इकाई सचिव की जिम्मेदारी मान सिंह को दी गई। गोपी, भुवनेश्वरी, पिंगला, चमन तथा किरण को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया। इकाई सचिव तुली देवी, तारा चंद, टेक सिंह, खेम सिंह और यमुना देवी को बनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई कॉलेजों में प्रवक्ताओं के खाली पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित…
Read Moreसाठ फुट ऊंचे डंगे से गिरी महिला, मौत
ऊना। शहर के किला बाबा बेदी साहिब परिसर से अज्ञात बुजुर्ग महिला 60 फुट ऊंचे डंगे से नीचे आईपीएच विभाग के एसडीओ ऑफिस परिसर में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर अज्ञात बुजुर्ग महिला किला बाबा बेदी साहिब के परिसर में घूम रही थी। इसी दौरान वह अचानक किले के डंगे…
Read More