रामपुर बुशहर/निरमंड। निरमंड खंड की सरघा और रामपुर खंड की सरपारा पंचायत में बारिश ने कहर मचाया है। मूसलाधार बारिश के चलते कई घरों को खतरा बन गया है। बारिश से खेत धंस गए हैं। इससे फसलें तबाह हो गई हैं। इधर, बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। प्रभावितों ने इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी है। सरपारा पंचायत प्रधान वीना परमार ने बताया कि पंचायत के दुर्गा सिंह, कर्म चंद, कुंता देवी, मेहर सिंह, राम लाल के मकानों में दरारें पड़ गई हैं।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
इस दिन आएगा सेना भर्ती का परीक्षा परिणाम
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल सीबी छेत्री ने कहा है कि 27 जुलाई को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संजौली में सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम सात अगस्त को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में सुबह 12.00 बजे घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिणाम के दिन सभी अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र व उनकी दो सत्यापित कॉपी लेकर सुबह 12.00 बजे कार्यालय में पहुंच जाएं।
Read Moreमनाली होटल एसोसिएशन के चुनाव आज
मनाली। प्रदेश की सबसे बड़ी होटल एसोसिएशन मनाली के सभी पदों के लिए चार अगस्त को मतदान होगा। वर्तमान प्रधान अनूप राम ठाकुर और पूर्व प्रधान गजेंद्र ठाकुर के पैनलों के बीच मुख्य मुकाबला बताया जा रहा है। रविवार को सभी पदों के प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार कर अपने पक्ष के लिए वोट मांगे हैं। प्रधान पद के अलावा इस बार उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और प्रेस सचिव मतदान के जरिये चुने जाने हैं। चुनाव को पूरी पारदर्शिता के साथ निपटाने के लिए पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर की…
Read Moreट्रेन के नीचे कटकर बुजुर्ग की मौत
हिमाचल प्रदेश के ऊना नंगल के निकटवर्ती गांव पट्टी के निकट एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नंगल से अंबाला जा रही पैसेंजर गाड़ी के नीचे आने से एक लगभग 60-65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई हैं। मौके पर एएसआई हेम राज के नेतृत्व में पंहुची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामले की अगामी छानबीन शुरु कर दी है। जानकारी देते रेलवे…
Read Moreनंगल में तोड़े सात खोखों के ताले
नंगल (रूपनगर)। नंगल की आनंदपुर साहिब हाइडल नहर के किनारे बने सात खोखों के शनिवार देर रात चोरों ने ताले तोड़ डाले। चोर यहां से सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए। नंगल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जूतों का खोखा चलाने वाले नरेश कुमार राणा ने बताया कि चोर उसके खोखे का ताला तोड़ 6500 रुपये की नगदी और लगभग 25 हजार रुपये के जूते ले गए। चरण सिंह की मानें तो उसके खोखे से चोर लगभग 40 हजार का सामान ले उड़े।…
Read Moreहर विधानसभा क्षेत्र में होंगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ऊना। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों मेें वीरभद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा रोष प्रदर्शन करेगी। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। वह रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। बैठक में 100 से अधिक भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सत्ती ने भाजपा पदाधिकारियों को प्रदेश भाजपा द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष का प्रथम…
Read Moreपुलिस ने गाड़ी से पकड़ी चरस
आनी (कुल्लू)। लूहरी चौकी पुलिस ने नाके के दौरान पुलिस ने 2 किलो 270 ग्राम चरस पकड़ी है। पुलिस और सीआईडी के संयुक्त नाके के दौरान जाजर कैंची के पास जांच के दौरान पीबी नंबर पिकअप से उस समय चरच बरामद की जिस वक्त गाड़ी नित्थर से लूहरी की ओर आ रही थी। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी रोहित मृग पूरी ने खबर की पुष्टि की है। पुलिस ने गाड़ी और चरस को कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी चालक चंद्र मोहन निवसी आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब की रहने…
Read Moreजहरीला पदार्थ खिलाकर लूटा श्रद्धालु
ऊना। चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में जा रहे भटिंडा के एक श्रद्धालु को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। वारदात शनिवार रात करीब आठ बजे हुई। शातिर जहरीला पदार्थ खिलाकर उनके पास मौजूद नकद 27 हजार रुपये, हाथ में पहना सोने का कड़ा और चार सोने की अंगूठियां ले उड़े। इससे पहले पिछले महीने चेन स्नेचिंग की वारदातें हो चुकी हैं। मेला अधिकारी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार भटिंडा निवासी तिलकराज परिवार सहित माता के दर्शन को…
Read Moreमादा बाघ के साथ घूम रहे दो शावक
संतोषगढ़ (ऊना)। छतरपुर ढाडा गांव में बाघ का आतंक अभी भी कम नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि इलाके में मादा बाघ अपने दो शावकों के साथ घूम रही है। पशुशालाओं में घुसकर मवेशियों को अपना शिकार बनाने वाला बाघ अब रिहायशी इलाकों में भी घुसने लगा है। बाघ के आतंक से बचने के लिए अब ग्रामीण रात को ठीकरी पहरा भी दे रहे हैं। गांव में एक-एक कर आधा दर्जन से अधिक मवेशियों को मौत के घाट उतारने वाले बाघ के आतंक से छतरपुर ढाडा के…
Read Moreसेब के बगीचों पर पतझड़ रोग का प्रकोप
रोहडू। सेब की फसल अभी तैयार नहीं हुई है कि बगीचों में पतझड़ रोग का हमला शुरू हो गया है। रोग फैलने से फल का विकास रुक सकता है। बागवानी विशेषज्ञों के पास पतझड़ रोग फैलने के विभिन्न मामले सामने आ रहे हैं। यह रोग कुछ वर्षों से सेब के लिए सबसे घातक रोग साबित हो रहा है। बागवानी विशेषज्ञों ने बागवानों को आवश्यक दवाइयों का समय पर छिड़काव करने और बगीचों को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी है। छाया और अधिक नमी वाले बगीचों में रोग तेजी से फैल…
Read More