श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विशेषकर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में हजारों लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। हालांकि, थलसेना, वायुसेना, नौसेना एवं एन.डी.आर.एफ. ने 22,000 से अधिक लोगों को बचाने का दावा किया है, लेकिन विभिन्न भवनों की छतों पर आश्रय लेने को विवश हजारों लोग सरकारी राहत से वंचित हैं। मुसीबत में फंसे इन लोगों को निकालना तो दूर, उन तक राशन नहीं पहुंच पाया है, जिससे ये लोग बच्चों समेत भूखे-प्यासे राहत की बाट जोह रहे हैं। बाढ़ के चलते ठप्प हुई संचार व्यवस्था राहत…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बाजार में सुस्ती, सैंसेक्स-निफ्टी गिरे
नई दिल्लीः आज बाजार सुस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। वहीं रुपए में आई जोरदार गिरावट से भी बाजार पर दबाव बना है। हालांकि दिग्गज शेयरों की सुस्ती के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर नजर आ रही है। दरअसल मेटल, आई.टी. और बैंकिंग शेयरों में आई बिकवाली से बाजार सुस्ताए हैं। लेकिन पावर, ऑटो, फार्मा और एफ.एम.सी.जी. शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। फिलहाल बी.एस.ई. का…
Read More‘ISIS और अलकायदा चीफ का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ इनाम’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम संगठन ने अलकायदा के भारत में शाखा खोलने के ऐलान पर करारा जवाब देते हुए, पांच प्रमुख आतंकी संगठन के मुखियाओं के सिर पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है। ये संगठन हैं आईएसआईएस (ISIS), अलकायदा, जमात-उद-दावा, तालिबान और हरकत-उल-मुजाहिदीन। आतंकियों के सिर पर इनाम घोषित करने वाले इस संगठन का नाम- ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड (ए.आई.एस.एच.एफ) संगठन के महासचिव सैयद हसन मेहंदी ने बताया कि 6 सितंबर को हमारी एग्जीक्यूटिव मीटिंग में हमने तय किया है कि इन पांच प्रमुख…
Read Moreमहिला को पीटने वाले तीन युवक रिमांड पर
कोटखाई (शिमला)। चैथला गांव में महिला को खेतों में घसीट कर डंडों से पीटने वाले तीन युवकों की अग्रिम जमानत को न्यायालय ने रद्द कर दिया है। न्यायालय ने तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। युवकों को पुलिस रिमांड पर भेजने पर चैथला गांव के ग्रामीणाें ने न्यायालय का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को चैथला गांव के तीन युवकों संदीप, मनोज व कृष्ण चंद ने शारदा देवी को खेतों में घसीटा व डंडों से उस पर वार किए। तीनों युवक मौके पर से…
Read Moreसरकार से वेतन बढ़ोतरी की मांगी
रोहड़ू। मिड-डे-मील वर्कर्स की बैठक लोनिवि रेस्ट हाउस में हुई। इसमें मिड-डे-मील वर्करों की लंबित पड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वर्कर 14 सितंबर को शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपेंगे तथा पीटीए शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मियों की तर्ज पर लाभ देने की मांग भी करेंगे। यूनियन की प्रधान मीरा कायथ ने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर्स की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे…
Read Moreबलात्कार के आरोपी धर्मगुरु नित्यानंद का पोटेंसी टेस्ट पूरा
नई दिल्ली: बलात्कार के आरोपी धर्मगुरू नित्यानंद का पोटेंसीटेस्ट पूरा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस टेस्ट के बाद नित्यानंद को मडिवाला पीएस ले जाया जा सकता है। गौरतलब है कि नित्यानंद को वर्ष 2010 में हुए बलात्कार के एक मामले की जांच के सिलसिले में मर्दानगी टेस्ट हुआ है क्योंकि इस परीक्षण के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी अपील उच्चतम न्यायालय ने आज खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाली पीठ ने नित्यानंद को कोई भी राहत देने से…
Read Moreमुंबई में गणपति विसर्जन में धमाके की आशंका, अलर्ट जारी
मुंबई: मुंबई पुलिस को अलकायदा के संभावित हमले को लेकर चौकन्ना किया गया है। मुंबई पुलिस को ऐसी चिट्ठी भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि बिन लादेन का बनाया हुआ आतंकवादी संगठन अलकायदा ने मुंबई में कार बम से हमले की साजिश बनाई है। जिसे लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट में गिरगांव चौपाटी को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। गौरतलब है कि आज पूरे महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम है। मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने दिया CBI प्रमुख को झटका!
नई दिल्ली : सीबीआई डायरेक्टर रंजीत सिन्हा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्हा से उनके खिलाफ एक आवेदन में लगाए गए आरोपों पर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक से कहा कि जो भी आप हमें बताना चाहते हैं, हमें साफ साफ बताएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई निदेशक के खिलाफ जो कुछ कहा गया है वह बहुत गंभीर है और वह यह नहीं कह सकते कि वह हलफनामा दाखिल नहीं करेंगे। साथ ही…
Read Moreटीसीपी एक्ट के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का ऐलान
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के अलग-अलग बयानों से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। टीसीपी एक्ट से ग्राम पंचायतों को बाहर रखने के लिए भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। गर्ग ने कहा कि इस एक्ट के लागू होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कम भूमि वाले गरीब ग्रामीणों को अपना मकान बनाना दूर की बात हो जाएगी। टीसीपी एक्ट के खिलाफ ग्रामीणों में सरकार…
Read Moreमांगें नहीं मानी तो करेंगे अधिकारियों का घेराव
बिलासपुर। बिरोजा व तारपीन कारखाने में मजदूराें के शोषण का आरोप लगाते हुए कारखाना वर्कर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन का कहना है कि चार महीने पहले सौंपे गए मांग पत्र पर अभी तक कोई गौर नहीं किया गया है। लिहाजा, अब वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। अब भी अगर मांगे नहीं मानी गई तो वे अधिकारियों को घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस सिलसिले में यूनियन की अहम बैठक प्रधान बाबू राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई।…
Read More