हरोली (ऊना)। क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में बीटेक की छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आए दिन मिल रही जानलेवा धमकियों से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धमकी देने वाला युवक पीड़ित छात्रा का ही सहपाठी है। बताया जा रहा है कि वह आए दिन छात्रा पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है, जिससे छात्रा काफी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एथलेटिक्स में रोहडू ओवर आल चैंपियन
रोहडू। रामपुर में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रोहडू की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं पर कब्जा किया है। रोहडू खंड के जोन समन्वयक एवं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने बताया कि एथलेटिक्स में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू की छात्राओं ने ओवर आल चैंपियन का खिताब हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुई ने विजय हासिल की है। लोकनृत्य में रोहडू स्कूल प्रथम रहा है। मार्च पास्ट में रोहडू स्कूल विजयी रहा। बैडमिंटन में आराधना पब्लिक स्कूल विजेता बना। वालीबाल में रोहडू…
Read Moreजीप खाई में लुढ़की, दो लोगों की मौत
पुलिस थाना जुब्बल में कुड्डू के समीप बुधवार देर रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात करीब दो बजे हुई। जब बलैरो कैंपर नंबर एचपी 10-1109 सराजी से कुड्डू की ओर जा रही थी कि कुड्डू के समीप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। लोगों ने वीरवार सुबह करीब नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में कुड्डू निवासी 25 वर्षीय प्रदीप और नेपाली मूल के 25 वर्षीय…
Read Moreमनमोहन को थी 2जी और कोयला घोटाले की जानकारी: राय
नई दिल्ली : भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2जी स्पैक्ट्रम तथा कोयला ब्लाक आबंटन घोटालों की जानकारी थी और उन्होंने आगाह किए जाने के बावजूद इन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। राय ने दावा किया कि 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले के बारे में डा. सिंह को जानकारी थी और उन्होंने तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ की चेतावनी के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि डा. सिंह यदि चाहते तो तत्कालीन संचार मंत्री ए.…
Read More2 अक्टूबर को लॉन्च होगा ‘स्वच्छ भारत मिशन’: मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत’ को जन आंदोलन बनाने और उसमें अधिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए उसे आर्थिक गतिविधि से जोडऩे का आज आह्वान किया। मोदी ने यहां एक उच्चस्तरीय बैंठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, कि इस कार्यक्रम में सभी सरकारी विभाग भी सक्रिय हिस्सेदारी करेंगे। पंचायत स्तर तक के सरकारी कार्यालय स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे जो कि 25 सितम्बर से दीपावली यानी 23 अक्तूबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मिशन ‘स्वच्छ भारत’ 2…
Read Moreएनएच की खस्ता हालत पर बिफरी भाजपा
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच कीखस्ता हालत पर किन्नौर भाजपा ने बुधवार को जिलाध्यक्ष बलदेव नेगी और पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ रिकांगपिओ चौक पर हल्ला बोला। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तेजवंत ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते चार माह का समय पूरा होने के बाद भी उरनी ढांक के पास एनएच बहाल नहीं हो पाया है। इससे पूर्व भाजपा शासन काल के दौरान जिले पर पारछू का कहर टूटा था, उस समय जिला किन्नौर के 18…
Read Moreसावड़ा-कुड्डू प्रोजेक्ट के श्रमिकों निकाली रोष रैली
रोहड़ू। सावड़ा कुड्डू परियोजना के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर हाटकोटी कैंची से हिमाचल पावर कारपोरेशन कार्यालय तक जुलूस निकाल पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की है। परियोजना में सीटू से संबंधित मजदूर 107 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। अब मजदूरों ने शिमला में लेबर कमिश्नर और हिमाचल पावर कारपोरेशन के एमडी कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। मजदूरों का आरोप है कि दो साल से कामगारों को दीवाली बोनस नहीं मिला है। हैड रेस टनल और पटेल इंजीनियरिंग में कार्यरत मजदूरों की कई मांगों को लंबे…
Read Moreसात साल में सीवरेज से नहीं जुड़ पाया रोहड़ू
रोहडू। नगर को सीवरेज से जोड़ने का कार्य सात साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से बन रही योजना अभी तक पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई है। अभी भी सीवरेज लाइन का तीस प्रतिशत कार्य शेष है। इस कारण रोहड़ू के सैकड़ों घर सीवरेज सुविधा से महरूम हैं। रोहडू नगर को सीवरेज लाइन से जोड़ने का कार्य जून 2007 में शुरू हुआ था। 8.15 करोड़ की इस योजना का काम सात साल बाद भी करीब 70 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।…
Read Moreडेढ़ करोड़ से संवरेगी गानवी सड़क
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी से गानवी सड़क के सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने 1.50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। जल्द ही सड़क को चौड़ा कर इसे पक्का करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। रामपुर ब्लॉक के पंद्रहबीस क्षेत्र को जोड़ने वाली यह सड़क कई दशकों से पक्की नहीं हो पाई थी। ज्यूरी-गानवी सड़क पंद्रहबीस क्षेत्र की पांच पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। लेकिन दशकों से यह सड़क कच्ची है। इस बारे में रामपुर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अभियंता केके कौशल का कहना…
Read Moreजर्मनी भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने का इच्छुक: स्टीनमर
नई दिल्ली : जर्मनी ने भारत की नई सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार की इच्छा जताई है। जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टीनमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज यहां उनसे मुलाकात के दौरान अपने देश की इस इच्छा से अवगत कराया। उन्होंने हनोवर मेस 2015 में सांझेदार देश के रूप में भाग लेने के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के निमंत्रण को स्वीकार करने पर भारत की सराहना की। मोदी ने दोनों देशों के संबंधों में व्यक्तिगत रुचि लेने के लिए मर्केल की प्रशंसा की…
Read More