राजनाथ ने पेश किया 100 दिन का लेखा-जोखा बोले, T-20 मैच नहीं गृह मंत्रालय

राजनाथ ने पेश किया 100 दिन का लेखा-जोखा बोले, T-20 मैच नहीं गृह मंत्रालय

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि माओवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हैं तथा सरकार इनसे निपटने के लिए अलग-अलग व्यापक नीति बना रही है। अपने मंत्रालय के 100 दिन के कामकाज का लेखा-जोखा देने के लिए यहां बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में राजनाथ ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए गए थे, सरकार ने उनको पूरा करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। राजनाथ ने कहा, ‘‘सरकार माओवाद से…

Read More

चार घंटे हड़ताल पर रहे डाक्टर

भरमौर/चंबा। भरमौर अस्पताल में बीती रात हुए जमकर हंगामे के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने हड़ताल कर डाली। उसी दौरान भरमौर-हड़सर मार्ग पर सड़क हादसे में मारे गए दो युवकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के अस्पताल लाया गया था। बीती रात हुए हंगामे के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी बात का लेकर शुक्रवार सुबह भरमौर अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर डाली। इसके चलते करीब चार घंटे तक काम ठप रहा। बताया जा रहा है कि रात को कुछ लोगों…

Read More

हरियाणा, महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को मतदान, 19 अक्तूबर को मतगणना

हरियाणा, महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को मतदान, 19 अक्तूबर को मतगणना

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज हरियाणा और महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की। दोनों राज्यों में मतगणना 19 अक्तूबर को कराई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस. सम्पत ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के अलावा विभिन्न राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के अलावा महाराष्ट्र की बीड और ओडिशा की कंधमाल लोकसभा सीट के लिए भी 15 अक्तूबर को उपचुनाव होंगे। सभी जगहों पर मतगणना…

Read More

कल से धर्मशाला में होगी बैडमिंटन चैंपियनशिप

भारतीय डाक विभाग की 29वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2014-15 का आगाज शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में होगा। पांच दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश भर की 18 पुरूषों और 11 महिलाओं की टीमें भाग लेंगी। इसमें डेढ सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। शुक्रवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता करते हुए डाक विभाग के क्षेत्रीय खेलकूद बोर्ड अध्यक्ष एवं चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला एएन नंद ने बताया कि डाक विभाग की अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजवानी का मौका हिमाचल को…

Read More

पानी के 10 हजार कनेक्शन कटेंगे

नूरपुर (कांगड़ा)। आईपीएच ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कस दिया है। नूरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब दस हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन्हें सात दिन का समय दिया गया है। बकाया भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन कट जाएगा। सिंचाई और जनस्वास्थ्य विभाग ने नूरपुर में डिफाल्टर पेयजल उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। विभाग की जारी सूची में नूरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में करीब दस हजार उपभोक्ता डिफाल्टरों की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। यह उपभोक्ता विभाग के लाखों रुपयों पर…

Read More

81वें जन्मदिन पर भावुक हुए शांता कहा पुराना जमाना याद आता है

पालमपुर (कांगड़ा)। राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देख चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार अपने 81वें जन्मदिन पर भावुक दिखे। पुराने साथियों को याद किया और अतीत में खो गए। 1953 में 19 साल की उम्र में कश्मीर आंदोलन से जनसंघ के जरिये अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शांता कुमार ने कहा कि भाजपा को खून-पसीने से सींचने वाले कई लोग अब नहीं हैं। बस यादें बाकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शपथ ग्रहण के दौरान भाषण में भाजपा के इन नेताओं को याद किया। प्रदेश की सक्रिय…

Read More

दीक्षांत समारोहः इन 32 छात्रों को मिले मेडल

कृषि विवि पालमपुर में 12वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया मुख्यातिथि थे। समारोह में 279 कृषि स्नातकों को डिग्री दी गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को कृषि और संबधित क्षेत्रों से 15 हजार करोड़ की आय प्राप्त होती है। कृषि महाविद्यालय से निकलने वाले कृषि स्नातक प्रदेश के कृषि परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समारोह में सत्र 2006-07 से 2013-14 तक परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ रहे 32 छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। विवि के कुलपति डा. केके कटोच ने कहा…

Read More

जेई पर हमला करने वाला गिरफ्तार

कुल्लू। पहनाला में बिजली बोर्ड के जेई पर खुखरी से हमला कर उसे अगवा करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कुल्लू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 16 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुष्टि डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरी क्षेत्र के सिकंदर को पुलिस ने गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के…

Read More

PM मोदी की अग्नि परिक्षा: 9 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी

PM मोदी की अग्नि परिक्षा: 9 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी

नई दिल्ली: मोदी मैजिक का आज बड़ा इम्तिहान, यूपी की 11 समेत देश की 33 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, वडोदरा, मैनपुरी और मेडक लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव होगें। आज 9 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा 3 लोकसभा सीटों के लिए भी वोटिंग जारी है। लोगों ने घरों से निकल कर वोट करना शुरू कर दिया है। मुलायम की मैनपुरी सीट समेत यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर आज सबसे ज्यादा नजर है। मुरादाबाद और लखनऊ में सुबह सुबह लोग वोट…

Read More

प्रापर्टी के लिए बेटे ने कर दी बाप की हत्या

कुल्लू। दस दिन पहले जिस बुजुर्ग की लाश मिली थी उसका कातिल कोई और नहीं उसका अपना बेटा निकला। कराड़सू में एक बेटे ने प्रापर्टी के लिए अपने बाप को ही मौत के घाट उतार दिया। लिहाजा, साजिश का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपी को कोर्ट ने 16 तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त को भी…

Read More