भरमौर (चंबा)। मणिमहेश चढ़ावे मामले के आरोपी तहसील कार्यालय भरमौर में बतौर सेवादार कार्यरत मणि राम को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने न्यायालय में आरोपी से बरामदगी और पूछताछ शेष रहने का हवाला देते हुए उसे रिमांड पर भेजने का आग्रह किया। न्यायालय ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। अब पुलिस ने आरोपी से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस बिंदु पर भी गहन पूछताछ…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एचपीसीए मामले में पूर्व मुख्यमंत्री सहित 16 को नोटिस
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल, उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर, दूसरे बेटे अरुण धूमल सहित 18 में से 16 आरोपियों को विशेष न्यायाधीश धर्मशाला की कोर्ट ने नोटिस जारी किए हैं। इन्हें अदालत में हाजिर होने को कहा गया है। आरोपियों पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर एचपीसीए को अनावश्यक लाभ देने, लीज रूल्स तोड़ने, एचपीसीए सोसाइटी को कंपनी में तबदील करने जैसे आरोप हैं। विशेष न्यायाधीश धर्मशाला केके शर्मा की अदालत ने शनिवार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए…
Read Moreमां ज्वाला के दर पर क्या हुआ कि सब हैरान!
हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु के साथ अजीबोगरीब हादसा हुआ। मंदिर में गोरख डिब्बी के दर्शनों के लिए लाइन में लगे एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। बुजुर्ग मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगा था। अचानक वह गिर पड़ा और अचेत हो गया। उसके साथ खड़े अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत बुजुर्ग को ज्वालाजी की डिस्पेंसरी में पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डा. विनोद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी के लिए…
Read Moreअब यहां से भी कर पाएंगे एमए-एमफिल
पुलिस प्रशासन विषय पढ़ने के लिए अब प्रदेश पुलिस विभाग के कर्मचारियों और बाहरी लोगों को दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में जल्द ही एमए और एमफिल कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। यूजीसी से इसकी मंजूरी मिल गई है। पुलिस प्रशासन से जुड़े विषय को अब तक प्रदेश विवि समेत किसी भी अन्य विवि में नहीं पढ़ाया जाता है। लिहाजा, पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों को इस विषय की डिग्री लेने के लिए दूसरे देशों का रुख करना पड़ता है। पीटीसी डरोह में…
Read Moreदशहरे को सजने लगे मुख-मोहरे
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। देव समाज से जुडे़ लोग इस देव समागम में भागीदारी को लेकर इन दिनों जोर-शोर से तैयारियों में जुट गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से निमंत्रण पत्र मिलने के बाद कारकूनों ने देवालयों से देवताओं के मुख-मोहरों, प्रतीकात्मक वस्तुओं तथा धातुओं से निर्मित परंपरागत वाद्य-यंत्रों को बाहर निकाल कर इनको चमकाना शुरू कर दिया है। इस बार दर्जनों देवी देवता नए मुख मोहरों के साथ नजर आएंगे। दशहरा की तैयारियों के बीच देवलु बागवानी और खेतीबाड़ी से जुटे कामकाज…
Read Moreसैंज में खंडस्तरीय खेलकूद शुरू
सैंज (कुल्लू)। राजीव गांधी खेल अभियान तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक स्तर की इन खेलकूद प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एनएचपीसी चरण-3 के महाप्रबंधक सीबी सिंह रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए सीबी सिंह ने कहा कि खेलों की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा…
Read Moreअंब की सड़कों पर नैनो में सवार गैंग की दहशत
अंब (ऊना)। अंब की सड़कों पर सफेद रंग की नैनो में सवार युवकों की एक गैंग ने दहशत फैला रखी है। नैनो के साथ-साथ कुछ बाइक सवार भी चलते हैं। ये कार के अगल-बगल रहते हैं। रात होते ही गैंग सड़कों पर आ जाती है। सुनसान जगह आते ही कार और बाइक पर सवार यह गैंग के सदस्य सामने से आ रहे वाहन चालकों में दहशत फैलाने के लिए जोर-जोर से चीखते हैं। शरारती तत्व रात के वक्त सड़कों पर जमकर उत्पात मचाकर फरार हो जा रहे हैं। रात 11…
Read Moreपोर्टमोर स्कूल ओवरऑल चैंपियन
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित छात्राओं की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। समापन अवसर पर सीपीएस एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। बास्केटबॉल में मत्याना स्कूल की छात्राओं ने पोर्टमोर स्कूल को हराकर विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। वॉलीबाल में छवारा जोन ने रोहडू को हराकर पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में ठियोग स्कूल की छात्राओं ने नेरवा को हराकर पहले स्थान…
Read Moreखतरे से खाली नहीं सेब बहुल क्षेत्र की लाइफ लाइन पर सफर
रोहडू। सेब बहुल क्षेत्र की लाइफ लाइन ठियोग-हाटकोटी रोहडू मुख्य सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। हालत यह है कि मार्ग पूरी तरह से दलदल और गड्ढों में बदल गया है। कई स्थानों पर तो सड़क पानी के तालाब में बदल गई है। सेब से लदे ट्रक और छोटे वाहन मार्ग पर जगह-जगह फंस रहे हैं। वहीं, सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारने के सभी सरकारी दावे खोखले साबित हुए हैं। कीचड़ और पानी से भरी सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। मरम्मत…
Read MoreAAP को बड़ा झटका, राजेश गर्ग पुलिस हिरासत में
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के रोहिणी से विधायक राजेश गर्ग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीसी से दौरे के दौरान हुई झड़प और सरकारी गाड़ी का घेराव करने पर पुलिस ने आज उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस राजेश गर्ग को प्रशांत विहार थाने में जबरन ले गई। वहीं उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आप नेता राजेश गर्ग पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा है। बता दें कि इससे पहले आप के रोहिणी…
Read More