‘ISIS और अलकायदा चीफ का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ इनाम’

‘ISIS और अलकायदा चीफ का सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ इनाम’

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम संगठन ने अलकायदा के भारत में शाखा खोलने के ऐलान पर करारा जवाब देते हुए, पांच प्रमुख आतंकी संगठन के मुखियाओं के सिर पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है। ये संगठन हैं आईएसआईएस (ISIS), अलकायदा, जमात-उद-दावा, तालिबान और हरकत-उल-मुजाहिदीन।


आतंकियों के सिर पर इनाम घोषित करने वाले इस संगठन का नाम- ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड (ए.आई.एस.एच.एफ) संगठन के महासचिव सैयद हसन मेहंदी ने बताया कि 6 सितंबर को हमारी एग्जीक्यूटिव मीटिंग में हमने तय किया है कि इन पांच प्रमुख आतंकी संगठनों के प्रमुखों को मारने वालों को हम इनाम देंगे।


सैयद हसन ने बताया कि आई.एस.आई.एस चीफ अबू बकर बगदादी, अलकायदा चीफ जवाहिरी, जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद, तालिबान चीफ मुल्ला उमर और हरकत-उल-मुजाहिदीन चीफ अजहर मसूद को ठिकाने लगाने वालों को इनाम देने के लिए संगठन पांच करोड़ की रकम इकट्ठा करेगा।


सैयद हसन ने बताया कि वे लखनऊ, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर समेत देश भर में इस संबंधी पोस्टर लगाने वाले हैं। हसन ने कहा कि इनमें से कोई भी आतंकी जिंदा नहीं रहने चाहिए क्योंकि ये लोग बेकसूर लोगों और इंसानियत के कातिल हैं।

Related posts