लखनउ: समाजवादी पार्टी की सरकार अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएगी। अखिलेश यादव की अगुआई वाली सरकार गुजरात के सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में राम जन्म भूमि पर राम मंदिर बनवाएगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ने 14 अक्टूबर को लखनऊ में बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के प्रमुख सचिव करेंगे। 9 अक्टूबर को जारी की गई चि_ी में उत्तर प्रदेश शासन सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक…
Read MoreYear: 2013
महातूफान ‘फैलिन’ का खतरा बढ़ा, 2 लाख से ज्यादा लोग हटाए गए, सेना मुस्तैद
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुपर साइक्लोन से खतरा बढ़ता ही जा रहा है, शनिवार शाम 6 बजे तक तूफान ‘फैलिन’ (Phailin) के तटीय इलाकों तक पहुंचने की आंशका है। चक्रवाती तूफान फैलिन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर तक इसके 200 से 240 किलोमीटर की रफ्तार पकडऩे का अंदेशा है। मौसम विभाग ने इसके बेहद गंभीर यानी सुपर साइक्लोन करार दिया है। तूफान के तटीय इलाकों में पहुंचने से पहले ही उसकी आहट मिलने लगी है। तटीय इलाकों में बारिश…
Read Moreनायडू ने ग्लूकोज चढ़वाने से किया इंकार, अस्पताल में जारी रखेगें अनशन
नई दिल्ली : तेलंगाना गठन के विरोध में किये जा रहे अनशन के पांचवें दिन जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवाये जाने के बाद तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ‘‘मामूली निर्जलीकरण’’ से पीड़ित हैं लेकिन उन्होंने इंटरावेनस ड्रिप लगवाने से इंकार कर दिया है। वह अपना अनशन जारी रखना चाहते हैं। डाक्टरों ने आज यह जानकारी दी। राममनोहर लोहिया अस्पताल में एक कार्डियोलाजिस्ट, दो फिजीशियन एवं चार रेजीडेंट डाक्टरों का एक दल 63 वर्षीय नायडू की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नायडू आंध्र प्रदेश को विभाजित करने के विरोध में अनिश्चितकालीन…
Read Moreफिर बेहोश हुईं छात्राएं
गरुड़। राजकीय इंटर कालेज वज्यूला की आधा दर्जन से अधिक छात्राएं अध्ययन के दौरान शुक्रवार को अपनी कक्षाओं में बेहोश होने के साथ अजीब हरकतें करने लगीं। जिससे कालेज में अफरा-तफरी मच गई। कालेज प्रशासन ने आपातकालीन सेवा 108 की मदद से उन्हें मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती कराया । उपचार से भी राहत न मिलने पर उनके परिजन अपने पाल्यों को बेहोशी की हालत मेें घर ले गए। राइंका वज्यूला में कक्षा नौ, दस और ग्यारह की आधा दर्जन से अधिक छात्राएं आठवें वादन में…
Read Moreप्राथमिक शिक्षकों ने फिरकिया प्रदर्शन
पिथौरागढ़। मांगों को लेकर आंदोलित प्राथमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को भी मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति, सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों के शिक्षकों को समय पर वेतन देने समेत तमाम मांगों को लेकर आंदोलित शिक्षकों ने संगठन के प्रांतीय संरक्षक गिरधर सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष निर्मला महर के नेतृत्व में सीईओ कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। संगठन की जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की जा रही है।…
Read Moreकांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एसडीएम को घेरा
भीमताल/धानाचूली। स्कूल की छवि खराब कर रहे कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धारी ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज गुनियालेख के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को स्कूल से लगभग 15 किलोमीटर दूर धारी तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल का घेराव किया। एसडीएम ने मामले की जांच प्रभारी तहसीलदार को सौंप दी है। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि स्वयं को कांग्रेस के पंचायत प्रकोष्ठ का पदाधिकारी बताने वाले एक कांग्रेसी नेता ने गुरुवार को विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर विद्यालय के शिक्षकों…
Read Moreहो परेशानी, करें रेलवे को फोन
हल्द्वानी। त्योहार के समय दलाल और अराजक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं, जहां यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। काफी संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में ट्रेनों पर दबाव बढ़ जाता है। सीटों के लिए मारामारी का लाभ उठाने को दलाल, फर्जी टीटीई आदि भी सक्रिय हो जाते हैं। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ जाती…
Read Moreहरकी पैड़ी पर ‘बाबरी भवन’ और उसमें राम मंदि
हरि की नगरी हरिद्वार में बाबरी भवन, लाहौर हाउस, रावलपिंडी धर्मशाला जैसे भवन पर्यटकों को चौंकाते हैं। खास बात यह है कि बाबरी भवन में राम मंदिर भी है। आप कभी गऊघाट से सुभाष घाट होते हुए हरकी पैड़ी जाएं तो बायीं ओर बाबरी भवन दिखाई देगा। हरकी पैड़ी पर ही ढाई दशक पूर्व हरिद्वार नगरपालिका का बोर्ड लगा था कि यहां गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। पढें, यहां नवरात्र में बंद रहते हैं मां के कपाट! बाबरी भवन की चमक अभी बरकरार तब वह बोर्ड बाबरी भवन के…
Read Moreयज्ञ के बहाने ज्योतिषियों ने किया गैंगरेप
तंत्र मंत्र से समस्याओं के समाधान के नाम पर युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में चार कथित ज्योतिषियों पर अपराध साबित हुआ है। अदालत ने चारों को सामूहिक बलात्कार, धोखाधड़ी और षड्यंत्र का दोषी पाया है। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अमित कुमार सिरोही की अदालत दोषियों को 14 अक्तूबर को सजा सुनाएगी। चारों दोषी राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं। पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप युवती से वर्ष 2005 में गैंग रेप हुआ हरिद्वार रोड पेट्रोल पंप के सामने गणेश ज्योतिष केंद्र…
Read Moreअलग-अलग हादसों में 10 घायल
लोहाघाट। पिथौरागढ़ मार्ग में मरोड़खान और बापरू के बीच अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा बापरू के पास टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स यूपी (03/3220) गहरी खाई में गिर गई जिसमें खटीमा निवासी चालक दीपक कुमार (25), पिथौरागढ़ निवासी संजय कुमार (32), ऋणबिछुल पिथौरागढ़ के मोहन चंद (62), अस्कोट के संजय लुंठी (19), धारी पिथौरागढ़ निवासी शैलजा जोशी (27), उनके पति संजय जोशी (33) धमौड के गणेश जोशी और पिथौरागढ़ के पुष्पमणि भट्ट घायल गए।…
Read More