चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट तथा टनकपुर में रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी स्थानों में भ्रूण हत्या में किसी भी प्रकार का सहयोग न देने तथा बालिका शिशु की रक्षा का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के जिला चिकित्सालय पहुंचने पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डा.एचसी चंद्रा, एसीएमओ डा.रश्मि पंत, डा.केके जोशी, डा.आरके जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, मुकुल राय, विष्णु गिरि, भोला सिंह,…
Read MoreYear: 2013
डेंगू से एक और मौत
जसपुर। डेंगू पीड़ित एक विवाहिता की मौत हो गयी। डेंगू फैलने की आशंका से लोगों में दहशत व्याप्त है। भाजपाइयों ने नगर पालिका प्रशासन से नगर में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है। डेंगू से ऊधमसिंह नगर में यह चौथी तथा कुमाऊं में पांचवीं मौत है। मोहल्ला जुलाहन निवासी अनीस अहमद की पत्नी शबनम (32) को बीते पांच दिन पहले बुखार आया था। जिसका उपचार वह मोहल्ले के डाक्टर से करा रही थी। बृहस्पतिवार की शाम को हालत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।…
Read Moreडिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी
खटीमा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड महानिदेशालय स्तर पर 42 सूत्रीय मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की सांकेतिक हड़ताल जारी रही। शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने आज शनिवार से इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य दवा वितरण बंद करने का निर्णय लिया है। डिप्लोमा फार्मेेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के जिला संरक्षक एमसी पांडे ऊधम सिंह नगर ने ओपीडी सहित अन्य दवाईयों के वितरण व्यवस्था न करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डिप्लोमा फार्मेसिस्टों की घोर उपेक्षा कर रही है। इस दौरान फार्मेसिस्ट काली पट्टियां बांध…
Read Moreमारपीट करने वाले को चार साल की कैद
अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो. सुल्तान ने मारपीट के मामले में क्वैराला गांव के तोक दमतोला निवासी एक व्यक्ति को चार वर्ष का कठोर कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटनाक्रम के मुताबिक अजय कुमार पंत ने 19 मार्च 2011 को रानीखेत थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि उसके भाई नीरज पंत के साथ क्वैराला गांव के तोक दमतोला निवासी आनंद सिंह, उसके पुत्र राजू अधिकारी और भाई केशर सिंह ने दराती, डंडे से मारपीट और गालीगलौज की। जिससे नीरज को गंभीर चोट…
Read Moreअठारहवें दिन भी धरने पर बीपीएड बेरोजगार
अल्मोड़ा। व्यायाम शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड-एमपीएड बेरोजगार संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में अठारहवें दिन भी धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने सरकार पर बेरोजगारों की उपेक्षा का आरोप लगाया। तय हुआ कि 13 अक्तूबर से संगठन के पदाधिकारी जिले का भ्रमण शुरू कर संगठन को मजबूत बनाने के अलावा मांगों को लेकर सदस्यों से मिलेंगे। 13 अक्तूबर को द्वाराहाट क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। इधर संगठन के सदस्यों ने संसदीय सचिव उच्च शिक्षा मनोज तिवारी से मुलाकात की। बेरोजगारों ने बताया कि संसदीय…
Read More31 अक्तूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
देश भर में सेंट्रल टीचर एलिजबेलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक चलेगी। आवेदन के बाद उम्मीदवार कन्फॉर्मेशन पेज सीबीएसई को सात नवंबर तक भेज सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को www.cbse.nic.in or www.ctet.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सीबीएसई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 16 फरवरी 2014 को होगी। इस बार भी पेपर-एक और पेपर-दो के लिए ढाई घंटे का समय ही मिलेगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी विवरण देने…
Read Moreभाजपा में विधायकों को टिकट मसले पर कलह शुरू
दिल्ली प्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री का नाम तय करने की तरह वर्तमान विधायक को चुनावी दंगल में उतारने के मामले में कलह शुरू हो गई है। प्रदेश इकाई ने सभी विधायकों को टिकट देने के विरोध सुर उठाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विजय गोयल ने विस में प्रतिपक्ष के नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के मौजूदा विधायकों के टिकट नहीं काटने की मांग को मानने से सिरे से नकार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जो प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी ने तय किया…
Read Moreहाईकोर्ट ने दिए गाने से आपत्तिजक शब्द हटाने का निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉस फिल्म में हनी सिंह द्वारा गाए गए गाने से आपत्तिजनक शब्दों को हटाने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि आपत्तिजनक शब्द हटाए बिना फिल्म रिलीज न की जाए। इसके बाद फिल्म निर्देशक ने आपत्तिजनक शब्द के स्थान पर कांच टूटने की आवाज भरने का आश्वासन दिया है। मुख्य न्यायाधीश एनवी रामन व न्यायमूर्ति मनमोहन की खंडपीठ ने फिल्म डायरेक्टर के इस आश्वासन के बाद यह निर्देश दिया। फिल्म डायरेक्टर में ने कहा था कि गाने से आपत्तिजनक शब्दों को हटा दिया जाएगा। खंडपीठ ने…
Read Moreबसपा सम्मेलन में चले लाठी डंडे
दिल्ली विधानसभा गोकलपुरी से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक का टिकट काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राम अचल राजभर की मौजूदगी में बुलाए गए कार्यकर्ता सम्मलेन में विधायक समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान हाथापाई हुई और लाठी-डंडे भी चले। नौबत यहां तक पहुंच गई कि वरिष्ठ नेताओं को आयोजन स्थल के पिछले दरवाजे से निकलना पड़ा। विधायक समर्थकों ने तीन करोड़ रुपये में टिकट बेचने का अरोप लगाया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी एमएल तोमर ने नीतियों…
Read Moreन्यूजीलैंड की महिला से दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी
न्यूजीलैंड निवासी तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया है। विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने आरोपी व पीड़िता के बीच बने संबंध को सहमति पूर्ण बताया है। अदालत ने कहा कि पीड़िता अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई थी, क्योंकि वह आरोपी से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। द्वारका स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने आरोपी राम नरेंद्र शर्मा निवासी द्वारका को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपों से यह कहते हुए बरी कर दिया कि पीड़िता ने…
Read More