गरीब की भूमि हथिया दिखाया चेहरा

हमीरपुर। एपीएमसी के अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य प्रेम कौशल ने कहा कि अनुराग, अरुण द्वारा नियमों को ताक पर रखकर हथियाई गई गरीब की भूमि से गरीब हितैषी होने का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस ने गरीब भूमिहीन को जमीन उपलब्ध कराई और भाजपा नेताओं ने उसे हथिया लिया। धूमल परिवार के कृत्य से भाजपा ने भी किनारा कर लिया है। इसके चलते अपने बचाव में धूमल परिवार को खुद ही उतरना पड़ रहा है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि भूसौदा उजागर होने के…

Read More

स्कूलों में लगे भूकंप के झटके!

हमीरपुर। शुक्रवार का दिन। सुबह के करीब 11-12 बजे का समय। जिले के स्कूलों में अचानक भूकंप के झटके लगे। स्कूलों में अफरा तफरी मच गई। कई छात्र इधर-उधर भागने लगे। कुछ विद्यार्थी टेबल के नीचे छुप गए तो कुछ ने स्कूल बैग अपने सिर पर रख लिए। कुछ ने राहत कार्य का जिम्मा संभाल लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। हकीकत में कोई भूकंप नहीं आया लेकिन जिले के स्कूलों ने आपदा के समय बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। स्कूल…

Read More

मिट्टी डलवा स्कूल कमरे कर दिए बंद

ताल (हमीरपुर)। गुलेला स्कूल प्रबंधन खुद ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। स्कूल प्रबंधन स्कूल परिसर में बने तीन कमरों को बंद करवा रहा है और कमरों के अंदर तथा आस पास मिट्टी भरवाई जा रही है। कमरों के दरवाजे तथा बाकी हिस्सा काफी हद तक ढक दिया गया है। हैरानी की बात है कि कमरों को न ही असुरक्षित घोषित किया गया है, न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति ली गई है। संस्थान प्रबंधन अपनी मर्जी से ही प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है। हाई…

Read More

मुंडखर तुलसी में लाखों की चोरी

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मुंडखर तुलसी में शातिरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोर उड़ा ले गए हैं। घर का मालिक पत्नी को लेकर योल कैंट अस्पताल चैकअप के लिए गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। खोजी कुत्तों को भी मौके पर ले जाकर घटना के सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में कार्यरत सुरजीत कुमार…

Read More

ट्रक चालकों की रुकेगी मनमानी

ट्रक चालकों की रुकेगी मनमानी बद्दी (सोलन)। ट्रक संचालक अब चालकों की मनमानी का शिकार नहीं होंगे। एक निजी कंपनी ने ब्लैक बाक्स नामक उपकरण तैयार किया है जो ट्रक की लोकेशन की पल-पल की जानकारी घर बैठे संचालकों को देता रहेगा। शुक्रवार को बद्दी में कंपनी ने अपना कार्यालय खोल दिया है। बीबीएन ट्रक ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष सरदार ज्ञान सिंह ने इस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया है। इस ब्लैक बॉक्स की कीमत 8 हजार रुपये है लेकिन कंपनी ने बीबीएन के संचालकों के लिए बॉक्स को मुफ्त…

Read More

मां बाला सुंदरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

जमटा (सिरमौर)। नवरात्र के मौके पर मां बाला सुंदरी मंदिर जमटा में श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं रमेश कुमार, विजय कुमार, जगदीश शर्मा, सोहन सिंह, प्रताप चौहान, रघुवीर सिंह ने बताया कि वे हर वर्ष परिवार सहित मां दुर्गा की पूजा-अर्चना जमटा मंदिर परिसर में करते हैं। पूजा-अर्चना के दौरान जागरण में नरेश कुमार ने राधे-राधे… सहित कई भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होेंने ‘जो शरण गुरु के आया’, ‘मेरा आप…

Read More

बाहरी सेब पर आयात शुल्क न होने से नुकसान: भंडारी

सराहां (सिरमौर)। भारत में दूसरे देशों से आयात सेब पर आयात शुल्क शून्य होने से देश का किसान प्रभावित हो रहा है। विशेष सेब उत्पादन में उत्तम स्थान रखने वाले राज्य हिमाचल को इससे खासा नुकसान हो रहा है। राज्य के किसानों को इसके चलते उचित मुनाफा नहीं मिल रहा। यह बात राज्य किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने सराहां में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाहरी मुल्कों के सेब को देश में शुल्क रहित किया गया है। जबकि…

Read More

हिमाचल के मुख्य सचिव की पीजीआई में हालत गंभीर

पीजीआई में दाखिल हिमाचल के मुख्य सचिव सुदृप्त राय की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे पीजीआई की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सवेरे उनके ब्रेन को न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञों ने आपरेट किया। उसके बाद भी उनकी हालत में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। फिलहाल उनकी सेहत पर विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगाह बनाए हुए है। मुख्य सचिव को वीरवार शाम ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर पीजीआई में दाखिल कराया गया था। उन्हें देखने के लिए उद्योग एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री…

Read More

कृषि उत्पादों में आएगा मशरूमकृषि उत्पादों में आएगा मशरूम

शिमला। हिमाचल सरकार मशरूम उद्योग को नई संजीवनी देने जा रही है। इसके लिए मशरूम को कृषि उत्पाद कैटेगिरी में लाया जा रहा है। वर्तमान में मशरूम एग्रीकल्चर प्रोडयूस एंड मार्केटिंग एक्ट के तहत नहीं आता। इस कारण इसे उगाना कृषि गतिविधि नहीं मानी जाती। मशरूम की खेती बंद कमरों में तापमान बनाए रखने के कारण होती है। तापमान का स्तर बनाए रखने के लिए बिजली की जरूरत पड़ती है। लेकिन कृषि गतिविधि न होने के कारण इसके लिए कमर्शियल रेट किसानों को चुकाने पड़ रहे हैं। यदि इस खेती…

Read More

सीएचसी के लिए मांगी जीवन रक्षक दवाएं

लडभड़ोल (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम जोगिंद्रनगर किशोरी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के अतिरिक्त विधायक ठाकुर गुलाब सिंह भी उपस्थित रहे। मीटिंग में चिकित्सालय से संबंधित सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सुविधाओं की कमी के चलते निर्णय लिया गया कि अस्पताल में ईसीजी, एक्स-रे मशीन की मरम्मत एवं फर्नीचर की कमी क ो पूरा करना जरूरी है। प्रस्ताव पारित किया गया कि कई दिन से खाली चल रहे सफाई कर्मचारी और तकनीशियन पदों को…

Read More