ठंडी हवाओं से कांपा ऊना

ऊना। जिले में एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दो दिन के भीतर ही ऊना का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। बढ़ती सर्दी का मुख्य कारण ऊपरी क्षेत्रों में हुए हिमपात को माना जा रहा है। सुबह-शाम चल रही शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। दिन ब दिन पारे में गिरावट से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बदले मौसम के मिजाज को देखते ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। बाजारों में दुकानदारों को जगह-जगह आग सेंकते देखा जा सकता…

Read More

ट्रेनिंग के नाम पर ठगे पौने चार लाख

अंब (ऊना)। जिले में बेरोजगारों से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में थाना अंब के अंतर्गत एक युवक से नेवी में भर्ती के नाम पर ठगी हुई। आरोपियों ने बेरोजगार युवक से 3.70 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए भी पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार शिव पराशर पुत्र ओम प्रकाश निवासी कु ठेड़ा खैरला तहसील अंब जिला ऊना ने शिकायत…

Read More

सड़क पर बह रहा गंदा पानी

भरमौर (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर के पास सीवरेज का चैंबर लीक होने से सारी गंदगी रास्ते पर बिखर रही है। इस कारण यहां बदबू ही बदबू फैल रही है। इससे स्थानीय वाशिंदों को परेशानी हो रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बाड़ी गांव से अस्पताल कालोनी होते हुए यह सीवरेज लाइन बिछाई है। बार-बार इस लाइन के डंप रहने के कारण स्थानीय लोगों में संबंधित विभाग के प्रति काफी रोष है। कुछ माह पहले वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने परियोजना सलाहकार समिति की बैठक के…

Read More

टुंडी स्कूल में अम्मा पुछदी पर धमाल

सिहुंता (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। वंदे मातरम व सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके सुशील कु मार एंड सुमन लता ने वेलकम सांग प्रस्तुत किया। रोहित एंड संजीव पार्टी ने तू नी बोलदी पंजाबी गीत पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। संतोष एंड पार्टी ने अम्मा पुछदी सुण दिहे मेरिये पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।…

Read More

ग्राम सभाएं पांच को, पात्रों का होगा चयन

चंबा। जनवरी माह में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के बारे में पंचायती राज विभाग व खंड विकास कार्यालयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायती राज विभाग समस्त ब्लॉक कार्यालयों को ग्राम सभा का एजेंडा मुहैया करवाने में जुटा हुआ है। प्रदेश में पांच जनवरी, 2014 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के आयोजन के लिए एजेंडा मेल के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय और खंड विकास कार्यालयों में पहुंच चुका है। इस दफा ग्राम सभा में लोगों से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की…

Read More

जल्द बनेगी सिक्का-नकरोड़ सड़क

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पांच पंचायतों को तीसा से जोड़ने के लिए सिक्का-नकरोड़ सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा। यह बात सांसद राजन सुशांत ने ग्राम पंचायत चीह के सुखधार में जनसभा को संबोधित करते हुई कही। इससे पहले चीह पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान पिंकी देवी व उप प्रधान गणेश कुमार ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सांसद को बताया कि तीसा के लिए सड़क सुविधा न होने के कारण ग्राम पंचायत चीह, आयल, बणतर, हिमगिरी, खड़जोता…

Read More

एक चिकित्सक के हवाले 200 मरीज

तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। यहां पर पिछले लगभग 15 दिन से एकमात्र चिकित्सक सेवाएं दे रहा है। इस सिविल अस्पताल में तीसा की 42 पंचायतों के लगभग 200 लोग हर रोज इलाज करवाने पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। गौर रहे कि इस समय अस्पताल में चार चिकित्सक हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ चिकि त्सक अवकाश और ट्रेनिंग पर गए हैं।…

Read More

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो घायल

कांगड़ा। कच्छयारी गांव के पास कार और बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। तीनों युवक कार में सवार थे। हादसे के बाद इलाज के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज ले जाते वक्त 26 वर्षीय सुमीर निवासी बज्रेश्वरी विहार कांगड़ा की मौत हो गई। जबकि, अन्य दोनों घायल सन्नी और रोहित शर्मा निवासी मंदिर बाजार कांगड़ा का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ट्रैफिक जांच अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को कच्छयारी के पास एक निजी बस और कार…

Read More

कांगड़ा अस्पताल का औचक निरीक्षण

कांगड़ा। रोगियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को विधायक पवन काजल ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। काजल ने ओपीडी और वार्ड में जाकर रोगियों से उन्हें मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं और परेशानियों के बारे में पूछा। सकोट से जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती राखी और अन्य तीमारदारों ने ठंड के दौरान हीटर व्यवस्था का प्रबंध करने और शौचालयों में पसरी गंदगी को दूर करने तथा पेयजल समस्या के समाधान की मांग रखी। विधायक ने अस्पताल प्रशासन को पेयजल किल्लत के समाधान…

Read More

एकल नारियों को बताए अधिकार

धर्मशाला। एकल नारी संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन सिद्धपुर पंचायत के सामुदायिक भवन में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें क्षेत्र की 30 पंचायतों की 70 सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्मल चंदेल ने कहा कि देश में कहीं भी किसी एकल नारी को कोई समस्या आती है तो संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने ब्लॉक सदस्याें से आह्वान किया कि अगर आपके क्षेत्र में कोई एकल नारी को समस्या है या…

Read More