एकल नारियों को बताए अधिकार

धर्मशाला। एकल नारी संगठन की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन सिद्धपुर पंचायत के सामुदायिक भवन में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें क्षेत्र की 30 पंचायतों की 70 सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। निर्मल चंदेल ने कहा कि देश में कहीं भी किसी एकल नारी को कोई समस्या आती है तो संगठन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने ब्लॉक सदस्याें से आह्वान किया कि अगर आपके क्षेत्र में कोई एकल नारी को समस्या है या फिर कोई उस पर अत्याचार कर रहा है तो उसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने एकल महिलाओं के अधिकारों के बारे में में भी विस्तृत जानकारी दी। वकील रोजी सिंह ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। इस दौरान संस्था की राष्ट्रीय सदस्य राधा, नेशनल सिक्योरिटी फोरम के प्रधान एलपी सूदन, लायंस क्लब के प्रधान आरसी कटोच, एकल नारी संगठन की कार्यकर्ता शिल्पा, सुनीता, प्रतिभा और निष्ठा संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहिंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Related posts