रोहड़ू। टोड़सा गांव में रविवार दोपहर बाद आग से पांच कमरे जलकर राख हो गए। आगजनी की इस घटना में दो परिवार पूरी तहर बेघर हो गए हैं। घर के भीतर का रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों तथा दमकल दस्ते के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान है। चिड़गांव तहसील के टोड़सा गांव में रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे प्रेम दत्त तथा विद्या दत्त के घर से आग शुरू हुई। लकड़ी का मकान होने के…
Read MoreMonth: May 2013
आधी रात को घर में जोरदार धमाका
कुमारसैन (शिमला)। यहां के मेन बाजार के साथ लगे मकान में देर रात एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे घर के पांच दरवाजे और चार खिड़कियां टूट कर पड़ोसी के आंगन में जा गिरीं। धमाके की आवाज से आसपास दहशत का माहौल बन गया। लोग धमाके का शोर सुनकर घटना स्थल पर पहुंच गए, लेकिन धमाके का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगमोहन वर्मा के मकान में रविवार आधी रात को एक जोरदार धमाका हुआ। इससे उनके घर के दरवाजे और खिड़कियां टूट गईं। धमाका…
Read Moreहाटू के लिए बनेगी पेयजल योजना : वीरभद्र
कुमारसैन (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हाटू के लिए पेयजल योजना बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने विभाग को योजना का एस्टीमेट बनाने के आदेश दिए। योजना बनने से हाटू में पेयजल समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। नारकंडा में हर साल लगने वाले हाटू मेले में हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। मंदिर कमेटी को श्रद्धालुओं के लिए पानी नारकंडा से वाहनों में ढोना पड़ता है। हजारों लोगों के लिए पानी पर्याप्त नहीं हो पाता, जिससे श्रद्धालुओं को पानी के लिए तरसना पड़ता है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से…
Read Moreलापता महिला का शव डैम में मिला
सांगला (किन्नौर)। गत वर्ष 26 दिसंबर को कल्पा के कश्मीर कोठी से लापता महिला का शव कड़छम-वांगतू परियोजना के डैम में मिला। डैम के प्रभारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शव की पहचान उसके भाई और पिता ने की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्या कुमारी नाम की महिला अपने मायके कल्पा की कश्मीर कोठी में रहती थी। यहां वह टेलरिंग का काम करती थी। इसी दौरान महिला…
Read Moreटैंपो की बस से टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। श्रद्धालुओं से भरे एक टैंपो की शनिवार सुबह देहरा के ब्यास पुल के निकट तीखे मोड़ पर पंजाब रोडवेज की बस के साथ भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें शीघ्र एफआरयू देहरा ले जाया गया। अन्य चार श्रद्धालुओं को गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर से ज्वालाजी मंदिर की ओर जा रहे थें।…
Read Moreदो जगह आगजनी से हजारों का नुकसान
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर की पंचायत हटली जम्बाला में शनिवार को दो जगह आग लगने से काफी नुकसान हो गया। पहले मामले में कुलदीप सिंह के खेतों में एकाएक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से सारा पशुचारा खाक हो गया। खेतों को जब आग ने अपनी चपेट में लिया तो उस समय कुलदीप सिंह तथा उसका परिवार बाहर गया था। जब उनको आग का पता चला तो इसकी जानकारी पंचायत के पूर्व प्रधान एवं ब्लाक कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुमन शर्मा को दी। पूर्व प्रधान ने अग्निशमन विभाग को…
Read Moreसौ मीटर की दौड़ में हमीरपुर के सफल हुए सफल
कांगड़ा। अंतर बहुतकनीकी संस्थान खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन चार प्रतिस्पर्धाएं र्हुइं। प्रतियोगिताओं में लड़कों की 500 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी संस्थान प्रगतिनगर के कमलेश ने प्रथम, सुंदरनगर के रजत कुमार ने दूसरा व कांगड़ा के अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सुंदरनगर के करण ने प्रथम व इसी संस्थान के चंद्रकांत ने दूसरा व कांगड़ा के अश्वनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर के सफल कुमार ने प्रथम, कांगड़ा के अश्वनी ने दूसरा व सुंदरनगर…
Read Moreदर्शकों को निराश कर गए सचिन
धर्मशाला। मुंबई-पंजाब के बीच धर्मशाला में खेले गए मैच में सचिन की मौजूदगी को लेकर दर्शकों व मास्टर के प्रशंसकों में भारी उत्साह था। लेकिन स्टेेडियम में पहुंचने पर तब जोर का झटका धीरे से लगा, जब दर्शकों को यह मालूम हुआ कि सचिन तेंदुलकर प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं। दर्शकों को यह पता चलते ही उनमें इतना रोष पनप उठा कि सैकड़ों दर्शक स्टेडियम से बाहर चले गए। उल्लेखनीय है कि सचिन को लेकर ही धर्मशाला स्टेडियम में रिकार्ड टिकटों की बिक्री र्हुई। लेकिन सचिन के न खेलने से…
Read Moreअंदर मजा बाहर सजा
धर्मशाला। आईपीएल सीजन छह में मुंबई-पंजाब का मैच खत्म होने के बाद धर्मशाला की सड़कें एक बार फिर पूरी तरह से जाम हो गईं। दर्शकों ने जितना लुत्फ स्टेडियम के अंदर मैच का उठाया, उतनी ही सड़कों पर जाम की सजा भी भुगती। हालांकि लंबे जाम के बावजूद पंजाब से आए दर्शकों ने खूब मस्ती भी की। मैच खत्म होने के करीब दो घंटे बाद तक सैकड़ों वाहन धर्मशाला की सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए लोगों को आधे घंटे तक का…
Read Moreबंजार भाजपा की बैठक में जमकर हंगामा
सैंज (कुल्लू)। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे दो भाजपा नेताओं के बंजार भाजपा की बैठक में भाग लेने पर खूब हंगामा हुआ। मंडल इकाई के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को मंडल की बैठकों से तब तक दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है जब तक आलाकमान दोनों को क्लीन चिट नहीं देती। बंजार में हुई भाजपा की मासिक बैठक में बंजार भाजपा ने दोनों नेताओं को खूब खरी खटी भी सुनाई। गौरतलब है कि बंजार विस से संबंध रखने वाले दोनों नेताओं को आलाकमान ने एक ओर जहां कारण…
Read More