पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसपी सुमेधा द्विवेदी ने कहा कि होली मेले के दौरान पांवटा क्षेत्र में कड़ी चौकसी रहेगी। वह बुधवार को पांवटा थाना परिसर में हुई बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने को पांवटा के वार्डों में समितियों का गठन किया गया है। अलग-अलग बीट आफिसर बनाए जा रहे हैं। रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग टीम को और ज्यादा सक्रिय किया जा रहा है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर और एसएचओ भीष्म ठाकुर ने कहा कि दो वर्ष पहले होली मेले के दौरान हादसे…
Read MoreMonth: March 2013
फीस वृद्धि की एसडीएम से शिकायत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। फीस में बढ़ोतरी को लेकर राजबन स्थित एक निजी बीएड कालेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला। एसडीएम ने शिकायत मिलने पर कालेज प्रबंधन से जवाब मांगा है। राजबन स्थित एक निजी कालेज के विद्यार्थियों लायकराम, कमलेश, संतोष, तोताराम, राकेश, निर्मला, प्रतिभास संगीता, चंद्रमोहन, रोशन लाल, कुलदीप और रेखा आदि का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम श्रवण मांटा से मिला। उनका कहना है कि पहले निर्धारित फीस 39600 और अन्य खर्चों को मिलाकर कुल 42500 रुपये फीस ली गई। फिर इसके बाद विद्यार्थियों से 3250 रुपये अतिरिक्त फीस…
Read Moreआधा दर्जन गांवों में जल संकट
धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र के गुलाबगढ़ की उठाऊ पेयजल योजना में लगी मोटर अचानक जल गई है। मोटर जलने से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई होने वाला पीने का पानी बंद हो गया। पीने का पानी नहीं मिलने के कारण सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 48 घंटों से गुलाबगढ़ के ग्रामीण इलाकों में जल संकट बना है। विभाग का दावा है कि तकनीकी कर्मचारियों की विशेष टीम को मोटर ठीक करने के लिए मौका पर भेज दिया है। तकनीकी खराबी ठीक होते…
Read Moreबिजली बिल जमा कराने में छूटा पसीना
शिमला। बिजली कंपनी के मुख्यालय कुमार हाउस में मेन सरवर डाउन होने के चलते वीरवार को बिल देरी से जमा हो सके। रिज, छोटा शिमला, खलीनी, ईदगाह और चौड़ा मैदान सहित अन्य काउंटरों में पहुंचे उपभोक्ताओं को सुबह से दोपहर हो गई, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। बारह बजे तक भी जब बिलिंग सिस्टम दुरुस्त नहीं हुआ तो अधिकारियों ने लाइनों में लगे उपभोक्ताओं के बिल लेकर अपने पास रख लिए। दोपहर बाद सिस्टम दुरुस्त होने के बाद कंप्यूटर में इनकी एंट्री हो सकी। बिल जमा कराने पहुंचे…
Read Moreदर्जनों असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते हैं रजिस्ट्रार
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में दर्जनों डाक्टरों के पदों की डिमोशन संभव है। कई विभागों में रजिस्ट्रार की कमी के कारण मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ने प्रबंधन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एमसीआई ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जहां कमी है, वहां असिस्टेंट प्रोफेसरों को रजिस्ट्रार शो करो। ऐसा होने पर कॉलेज में एमसीआई असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को कम कर देगी। वीरवार को एमसीआई ने निरीक्षण के दौरान यह बात कही। कॉलेज में हड़कंप मच गया है। कॉलेज प्रबंधन मामले को सुलझाने में…
Read Moreस्कूल को मिली जमीन बेचने की जांच शुरू
शिमला। राज्य सरकार ने अब स्कूल को मिली जमीन बेचने के आरोपों पर जांच बैठा दी है। हाई सिक्योरिटी जोन में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ के पास स्थित हिमालयन इंटरनेशल स्कूल भी बेनामी सौदे के आरोपों में आ गया है। जांच का जिम्मा जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इसमें राजस्व संबंधी दस्तावेजाें को खंगालने की बात की जा रही है। कांग्रेस चार्जशीट में हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल को लेकर कई गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों को आधार बनाकर ही जांच के आदेश हुए हैं। इसकी पुष्टि उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने की…
Read Moreकुफरी बनेगा आदर्श पर्यटन स्थल
शिमला। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) कुफरी को आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। यह जानकारी साडा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कुफरी को पर्यटकों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल बनने के दृष्टिगत विशेष मास्टर प्लान बनाया गया। एकीकृत विकास योजना के तहत प्राथमिकता के तौर पर कुफरी बाजार से चीनी बंगला तक सड़क को किया जायेगा। इसके अलावा महासू व देशू पीक का भी सौंदर्यकरण किया जायेगा। कुफरी में नियमित सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कुफरी…
Read Moreनए डीबीसी पर सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं
शिमला। इस माह नए गैस कनेक्शन पर डीबीसी (डबल बोटल कनेक्शन) कराने वाले उपभोक्ताओं को दूसरा सिलेंडर नॉन सब्सिडी वाला मिलेगा। सितंबर 2012 से 31 मार्च 2013 तक हर उपभोक्ता को पांच सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर मिलने थे। अब वित्तीय वर्ष निपटने वाला है। ऐसे में अगर कोई नया कनेक्शन ले रहा है तो उसको एक सिलेंडर सब्सिडी वाला मिलेगा लेकिन, अगर वह डीबीसी कराना चाहेगा तो दूसरा सिलेंडर नॉन सब्सिडी वाला लेना होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस एजेंसियों के कंप्यूटर में ऑटो सिस्टम के तहत सॉफ्टवेयर को अपडेट कर…
Read Moreकोटली में खुलेगी आईटीआई
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी की ग्राम पंचायत धन्यारा के सलेतर में सात दिवसीय नलवाड़ मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास, पंचायती राज अनिल शर्मा ने की। बुधवार को आयोजित मेले के समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं तथा इन्हें संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य है। मेले में जहां अच्छी नस्ल के पशुओं को खरीदने का अवसर मिलता है, वहीं उन्हें मनोरंजन के साथ आपस में एक-दूसरे से मिलने का…
Read Moreशादी से मना किया तो कर दिया अपहरण
गोहर (मंडी)। गोहर पुलिस ने मंडी-जंजैहली सड़क पर खारशी के समीप एक आल्टो कार में स्कूली छात्रा को अपहरण कर ले जा रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को हिरासत में लेकर भादंसं की धारा 366, 120 (बी), 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपियों की पहचान पूर्ण चंद निवासी थाई (पंडोह), कार चालक खिमी राम निवासी लंबाथाच तथा भूपेंद्र उर्फ भीमी, इंद्र सिंह एवं तिलक राज निवासी…
Read More