रिकांगपिओ (किन्नौर)। बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही अब तेजी से हिमखंड गिरना शुरू हो गए हैं। किन्नौर के रिब्बा पंचायत के तहत आने वाले कुरपो और बट्टा कंडा में हिमखंड आने से जहां सात दोगरियां तबाह हो गईं, वहीं करीब पांच सौ बीघा से भी अधिक जमीन पर लगे सेब के बाग भी पूर्ण रूप से नष्ट हो गए। इससे बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पूर्व पंचायत प्रधान रिब्बा एंव निदेशक किन्नौर फेडरेशन चंद्र गोपाल नेगी ने बताया कि क्षेत्र में गत 17 जनवरी से अब तक…
Read MoreMonth: February 2013
शिमला-कुल्लू प्राकृतिक आपदा जिला घोषित हों
रोहडू। प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादक संघ ने जिला शिमला तथा कुल्लू को किन्नौर की तर्ज पर प्राकृतिक आपदा जिला घोषित करने की मांग उठाई है। संघ के अनुसार सभी सेब बाहुल क्षेत्रों में बागवानों को बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। लाखों सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संघ के प्रदेश महासचिव हरीश चौहान ने बताया कि जिला शिमला, कुल्लू तथा मंडी जिले के सेब बाहुल क्षेत्रों में इस वर्ष भारी बर्फबारी से करीब तीन लाख सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक लाख के करीब नाशपाती के…
Read Moreबाहरा विश्वविधालय के कुलपति को केन्द्रीय मंत्री के हाथो से मिला प्रतिष्ठित आवार्ड
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) बाहरा विश्वविधालय निरन्तर शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है ! हाल ही में इस विश्वविधालय का कैम्ब्रिज विश्वविधालय (यू0 के0) के साथ एक एम0 ओ0 यू0 साइन हुआ है ! कैम्ब्रिज विश्वविधालय ने बाहरा विश्वविधालय की शिक्षा गुणवता को देखते हुए एम 0 ओ0 यू0 साइन किया है ! जिसके तहत छात्रो को सॉफ्ट स्किल्स व इंग्लिश असेसमेंट प्रोग्राम पर शिक्षा दी जाएगी ! जिसे सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले छात्रो को ग्लोबल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा ! जिसे छात्र दुनिया के किसी…
Read Moreअमेरिका ने जारी की अपने नागरिकों को आतंकी खतरे की चेतावनी
वाशिंगटन : अमेरिका ने अपने नागरिकों को दक्षिण एशिया समेत दुनिया भर में यात्रा के दौरान सावधान रहने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण एशिया में अलकायदा, तालिबान और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कल एक बयान में कहा,‘अमेरिकी नागरिकों को उच्च स्तरीय चौकसी बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए याद दिलाया जाता है।’हाल ही में मिली सूचना के अनुसार अलकायदा और उसके सहयोगी संगठन व अन्य आतंकी संगठन यूरोप, एशिया, अफ्रीका और मध्यपूर्व…
Read Moreचीन में 20,000 नकली किताबें जब्त
बीजिंग: चीन के हेनान प्रांत में एक प्रकाशक के यहां मारे गए छापे में अधिकारियों ने 20,000 नकली किताबें जब्त कीं। सोमवार को चीन में प्रकाशकों पर निगरानी रखने वाली संस्था ने इसका खुलासा किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर में इससे संबंधित एक पत्र मिलने के बाद अश्लील एवं गैरकानूनी साहित्य निरोधक राष्ट्रीय कार्यालय (एनओएपीआईपी) ने राज्य में संबंधित अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी थी। इसके बाद झाउकोउ शहर में संबंधित अधिकारियों ने लोंगटू प्रिंटिंग कंपनी पर छापा मारकर नकली किताबें अपने कब्जे में…
Read Moreपाकिस्तान में आतंकी हमले के खिलाफ शिया समुदाय का प्रदर्शन खत्म
कराची: पाकिस्तान के क्वेटा शहरों में हुए आतंकी हमलों के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों का प्रदर्शन खत्म हो गया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। मजलिस-ए-वहदत मुस्लिमीन के उप प्रमुख अल्लामा अमीर शहीदी ने क्वेटा में विरोध प्रदर्शन खत्म करने का एलान किया है। सूचना मंत्री कमर जमां कायरा के नेतृत्व वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म करने का फैसला हुआ। शहीदी ने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्तों से अपील करता हूं कि वे शांतिपूर्वक चले जाएं। खुदा न करे, अगर…
Read Moreभारत-विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब किस ओर जा रहा है
भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र तथा 7वां सबसे बड़ा देश है। अनेक धर्मों, भाषाओं व मत-मतांतरों के इस देश में हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म का जन्म हुआ जिनका पालन विश्व की 25 प्रतिशत जनसंख्या करती है। भारत विश्व भर में लोकतंत्र का प्रेरणा स्रोत और ध्वजारोही है। यहां लोकतांत्रिक विधि से होने वाले शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन पर समस्त विश्व की नजरें रहती थीं। हालांकि शासन प्रणालियों में लोकतंत्र को ही न्यूनतम दोषपूर्ण पद्धति माना जाता है और इसे मजबूत करने में चुनावों का विशेष महत्व है परन्तु…
Read More31 मार्च तक पूरे करो सारे टारगेट
हमीरपुर। विभागों को 31 मार्च विकास काम निपटाने होंगे। सांसद निधि का पैसा इस तिथि तक खर्च करना होगा। जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर ने यह निर्देश दिए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों और चयनित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सभी विभागों की योजनाओं पर विचार से चर्चा की गई। लंबित पड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास खंडों में सांसद निधि से जो कार्य हुए हैं। उन पर साइन बोर्ड नहीं लगे हुए हैं। उन्होंने…
Read Moreसोना ठगकर भाग रहे दो शातिर दबोचे
भोटा(हमीरपुर)। यहां के भोटा कस्बे में दो प्रवासी युवकों को आभूषणों की धुलाई के बहाने सोना चोरी करते रंगे हाथों धरा गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मी देवी पत्नी स्व. सीता राम निवासी भोटा घर पर अकेली थी। इस दौरान दो प्रवासी युवक उसके घर पहुंचे। युवकों ने बताया कि वह सोने के आभूषणों की सफाई कर उन्हें चमकाते हैं। इस दौरान महिला ने सोने की चेन धोने के लिए युवकों को दी। दोनों ने चालाकी…
Read Moreशर्त पूरी न करने पर दुकानों की बोली रद
सुजानपुर (हमीरपुर)। नपं की दुकानों के लिए बोली लगाने वाले तीन दुकानदारों की बोली रद हो गई है। ये बोलीदाता नपं की तय शर्त को पूर्ण नहीं कर पाए हैं। एक बोलीदाता की बोली अभी लटकी हुई है। बोलीदाताओं को एक सप्ताह के बीच एक लाख की राशि जमा करवानी थी लेकिन बोलीदाता इस समय अवधि में रकम जमा नहीं करवा पाए हैं। बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जमा करवाई गई राशि भी नपं ने जब्त कर ली है। अब इन दुकानों को नपं की ओर से नियमानुसार…
Read More