कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत हो गई है। शनिवार सुबह बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल बंगाणा के तहत सिंहाना पंचायत के जटेडी गांव निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई थी। बुजुर्ग की बेटी ने बताया कि वह अपने पिता को सिविल अस्पताल बंगाणा में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन लगवाकर…
Read Moreहिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 22 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 मार्च को मौसम साफ और धूप खिलने की संभावना है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ…
Read Moreहिमाचल कैबिनेट निर्णय: 23 मार्च से मेलों के आयोजन और लंगर लगाने पर रोक, 190 पदों को भरने की मंजूरी
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को बैठक में फिर से कई बंदिशें लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश में 23 मार्च से मेलों के आयोजनों पर रोक लग जाएगी। अभी जो मेले चल रहे हैं, वे तीन दिन में निपटाने होंगे। सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक लंगरों पर भी रोक लगा दी गई है। निजी कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शिरकत नहीं करेंगे या इंडोर कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही आ सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में…
Read Moreरामस्वरूप शर्मा संदिग्ध मौत मामला: सीएम बोले- दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही लेंगे सीबीआई जांच पर फैसला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। परिवार सदमे में है। जब तक दिल्ली पुलिस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाती, तब तक सीबीआई जांच के लिए इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से उठाए गए सांसद की मौत के मामले के जवाब में दी। अग्निहोत्री ने विधानसभा में सांसद की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई जांच…
Read Moreमनाली में जुटेंगे टॉम क्रूज समेत हॉलीवुड और बॉलीवुड के सुपरस्टार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में मई में हॉलीवुड और बॉलीवुड के फिल्मी सितारों का जमघट लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि हॉलीवुड की खरबों रुपये के भारी-भरकम बजट की फिल्म मनाली में शूट होने जा रही है। यह फिल्म यूनिट करीब दो माह तक मनाली में रुकेगी। हालांकि, अभी सितारों के नाम का खुलासा होना बाकी है, लेकिन इसे टाइटेनिक और अवतार के स्तर की फिल्म बताया जा रहा है। इसमें हॉलीवुड के सुपर स्टार टॉम क्रूज समेत कई अन्य बड़े सितारों के काम करने…
Read Moreविधानसभा प्रश्नकाल: अधिकारियों के जवाबों पर भाजपा विधायकों ने जताई आपत्ति
विधानसभा सदन में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान अधिकारियों के जवाबों पर भाजपा के दो विधायकों ने आपत्ति जताई। सुंदरनगर में तीन फरवरी को मिली एक योजना की मंजूरी का 60 फीसदी कार्य पूरा बताने और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के सवाल पर भवन निर्माण की जगह डंगों के निर्माण की जानकारी मिलने पर विधायकों ने एतराज जताया। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर की पेयजल और सिंचाई योजनाओं का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि लिखित जवाब में बताया गया कि उठाई पेयजल योजना डैहर और इसके आसपास के गांवों के…
Read Moreसात अप्रैल को पांवटा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत हो सकते हैं शामिल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सात अप्रैल को किसानों की महापंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर महापंचायत में हिमाचल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के किसानों से जुटने का आह्वान किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि देश में कृषि कानून से कंपनीराज की शुरुआत हो रही है। हिमाचल की सेब मार्केट पर भी निजी कंपनियां आधिपत्य जमाना चाहती है। सेब मार्केट पर अधिकार जमाने के लिए…
Read Moreकोरोना वायरस: ऊना में मास्क न पहनने पर लगेगा पांच हजार जुर्माना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में अब मास्क न पहनने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जिला प्रशासन ने ऊना में 31 मार्च तक बंद कमरों, हाल, भवन में लंगर, भंडारे और सामूहिक भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लंगर, भंडारा लगाने और सामूहिक भोज के लिए उपमंडल अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इनमें भोजन पकाने और परोसने वाले सभी व्यक्तियों मास्क और दस्ताने पहनना होगा। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ये दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राघव शर्मा…
Read Moreबंगाल चुनाव : भाजपा ने जारी की अंतिम पांच चरणों के प्रत्याशियों की सूची, मुकुल रॉय कृष्णा नगर से लड़ेंगे
भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें चरण के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की। इसके साथ ही भाजपा ने बंगाल के आठों चरणों के लिए अपने प्रत्याशियों के लिए नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123…
Read Moreटीवी के ‘राम’ अरुण गोविल भाजपा में हुए शामिल, बोले- अब मैं देश के लिए योगदान देना चाहता हूं
टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आए अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बंगाल चुनाव से पहले अरुण गोविल का भाजपा में शामिल होना काफी अहम माना जा रहा है। अरुण गोविल ने गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरुण गोविल ने कहा कि, ‘इस समय जो हमारा कर्तव्य है वो करना चाहिए। मुझे राजनीति आज से पहले समझ…
Read More