सांसद रामस्वरूप मौत मामला: जयराम बोले- परिजन चाहेंगे तो सीबीआई या राज्य एजेंसी से कराएंगे जांच

सांसद रामस्वरूप मौत मामला: जयराम बोले- परिजन चाहेंगे तो सीबीआई या राज्य एजेंसी से कराएंगे जांच

मंडी संसदीय सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का गुरुवार को उनके पैतृक गांव जोगिंद्रनगर के जलपेहड़ के मछयाल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से कहा कि मौत की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। परिजनों से बात की जाएगी, यदि वे चाहेंगे तो सीबीआई या फिर राज्य सरकार की एजेंसी से जांच करवाने पर विचार किया जाएगा। उधर, नई दिल्ली जिले की नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मौत को खुदकुशी मानते हुए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत…

Read More

हिमाचल में 25 कंपनियों के दवा सैंपल फेल, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

हिमाचल में 25 कंपनियों के दवा सैंपल फेल, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन साल के भीतर 25 दवा कंपनियों द्वारा निर्मित दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने यह जानकारी विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी, 2020 को दवा नियंत्रक जम्मू और कश्मीर द्वारा मैसर्ज डिलीटल विजन प्राइवेट लि. कालाअंब स्थित कोल्ड बेस्ट सिरप नाम दवाई के सेवन करने से जम्मू कश्मीर के रामनगर क्षेत्र में कुछ बच्चों की मौत का मामला ध्यान में आया था। इस कंपनी के खिलाफ…

Read More

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, विद्यार्थियों और सेना भर्ती में शामिल युवाओं समेत 184 पॉजिटिव

हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, विद्यार्थियों और सेना भर्ती में शामिल युवाओं समेत 184 पॉजिटिव  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में धीरा के 66 वर्षीय बुजुर्ग व देहरा की 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने टांडा में दम तोड़ दिया।  पांवटा साहिब की पुरूवाला तिब्बती कालोनी में संक्रमण की चपेट में आए 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई है। उधर, प्रदेश में कोरोना वायरस के 184 नए मामले आए हैं। ऊना जिले में 75, कांगड़ा 35, शिमला 19, बिलासपुर 10, हमीरपुर 13, मंडी…

Read More

दो साल बाद ट्रैक पर उतरी हेरिटेज रेल मोटरकार, कालका से शिमला पहुंचे सात यात्री

दो साल बाद ट्रैक पर उतरी हेरिटेज रेल मोटरकार, कालका से शिमला पहुंचे सात यात्री

करीब दो साल के इंतजार के बाद गुरुवार को कालका-शिमला ट्रैक पर हेरिटेज रेल मोटरकार उतरी। जनवरी, 2019 से बंद रेल मोटरकार सुबह कालका से सुबह 5:25 पर रवाना हुई और करीब 8:27 बजे पर शिमला पहुंची। चार घंटे में 96 किलोमीटर की दूरी तय की। पहले दिन 15 सीटर रेल मोटरकार में सात यात्री कालका से शिमला पहुंचे। 11:40 बजे रेल मोटरकार चार यात्रियों को लेकर शिमला से कालका लौटी।  रेल मोटरकार दिल्ली शताब्दी के कनेक्शन में चलाया जा रहा है। शिमला से वापसी का समय पहले जहां शाम…

Read More

विधानसभा उपचुनाव से पहले फतेहपुर के एसडीएम का तबादला

विधानसभा उपचुनाव से पहले फतेहपुर के एसडीएम का तबादला  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद का तबादला कर दिया है। उन्हें कांगड़ा में ही डीसी आरएंडआर का कार्यभार सौंप दिया गया है। उनकी जगह ज्वालामुखी के एसडीएम अंकुश शर्मा को एसडीएम फतेहपुर लगाया गया है। बता दें कि जिला परिषद के चुनाव के दौरान फतेहपुर में मतगणना के समय कथित तौर पर भारी गड़बड़ी के आरोप लगे थे। कहा गया कि एसडीएम ने चुनाव आयोग के नियमों का सख्ती से…

Read More

राम स्वरूप की मौत के मामले की हो सीबीआई जांच: विक्रमादित्य

राम स्वरूप की मौत के मामले की हो सीबीआई जांच: विक्रमादित्य

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि सांसद राम स्वरूप की जिस परिस्थिति में मौत हुई है उस पूरे प्रकरण की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच होनी चाहिए। वह प्रदेश के एक सम्माननीय नेता थे। उन्होंने कहा कि इस बयान को राजनीति से जोड़ कर ना देखें। विक्रमादित्य ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर कहा है कि प्रदेशभर में इस घटना पर कई कयास लगाए जा रहे हैं, जिन्हें दूर करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।   रामस्वरूप के निधन पर नहीं हो रहा विश्वास : शांता वहीं,…

Read More

सीएम जयराम बोले- मेरे मना करने पर रामस्वरूप को मिला था टिकट

सीएम जयराम बोले- मेरे मना करने पर रामस्वरूप को मिला था टिकट

सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शोक प्रस्ताव के दौरान कहा कि वर्ष 2014 में मुझे लोकसभा के लिए टिकट दिया जा रहा था। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को मना किया तो उनसे नाम पूछे जाने के बाद उन्होंने रामस्वरूप शर्मा का नाम लिया। इसके बाद यह टिकट रामस्वरूप शर्मा को ही मिला। रामस्वरूप उनसे ही चुनाव लड़वाना चाहते थे और चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में ही उन्होंने अपना नाम लेने की बात की। वह सादगी से पेश आते थे। नरम स्वभाव…

Read More

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ी, बुजुर्ग की मौत

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ी, बुजुर्ग की मौत  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के निकटवर्ती गांव निचला गरोड़ू निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक अस्पताल में ले जाया गया है।  जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने जोगिंद्रनगर सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अस्पताल…

Read More

हिमाचल: शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द, विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित

हिमाचल: शिवरात्रि महोत्सव के कार्यक्रम रद्द, विधानसभा की कार्यवाही भी स्थगित  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन पर हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। प्रदेश विधानसभा में भी कार्यवाही गुरुवार तक शोक में स्थगित कर दी गई है। महाशिवरात्रि मेले के समापन पर गुरुवार को परंपरा का निर्वहन करते हुए सादे अंदाज में अंतिम जलेब निकलेगी। जलेब में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत करनी थी, जिनका कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। बुधवार को सांसद की मौत का समाचार मिलते ही अंतरराष्ट्रीय मेला सूना हो गया।…

Read More

चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रणौत ने स्पष्ट की स्थिति, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रणौत ने स्पष्ट की स्थिति, सोशल मीडिया पर जारी किया बयान  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत के नाम की चर्चा पर चल रही है। कंगना को भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। कंगना ने बुधवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। कहा कि उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में ग्वालियर से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है। उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। जो लोग हिमाचल में एक नेता की मौत की त्रासदी के दोहन की बात…

Read More