जरूरी खबर : अगर आपका बच्चा कर रहा है ऑनलाइन पढ़ाई, तो अभिभावकों को रहना होगा बेहद सावधान

जरूरी खबर : अगर आपका बच्चा कर रहा है ऑनलाइन पढ़ाई, तो अभिभावकों को रहना होगा बेहद सावधान

यह खबर उन अभिभावकों की चिंता बढ़ाने वाली है, जिनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही राजस्थान में रायसिंह नगर के एक गांव में 12 साल के लड़के ने 6 साल की अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को बच्चे को हिरासत में ले लिया। इस मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चा मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखा करता था और उसे यह लत ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान लगी। पोर्न वीडियो देखने के बाद उसके दिमाग…

Read More

सिपाही से वसूली करता था बदमाश, 15 लाख पर बिगड़ गई थी बात

सिपाही से वसूली करता था बदमाश, 15 लाख पर बिगड़ गई थी बात

सोनीपत (हरियाणा) सोनीपत कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को गोली मारने के पीछे शराब तस्करी के नाम पर वसूली की बात सामने आ रही है। गोली मारने वाले सिपाही महेश का नाम शराब तस्करी से जुड़ा है। लॉकडाउन और जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद बढ़ी पुलिस की निगरानी से सिपाही का धंधा मंदा पड़ गया था। बिट्टू बरोणा सिपाही से तस्करी की शराब के ट्रकों को निकालने के नाम पर रुपये वसूलता था। अब तक वह 15 लाख रुपये ले चुका था और…

Read More

एयरपोर्ट के नजदीक व्यक्ति का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

एयरपोर्ट के नजदीक व्यक्ति का अधजला शव बरामद, हत्या की आशंका

हिसार (हरियाणा) हिसार एयरपोर्ट के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे शनिवार अलसुबह एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। इस दौरान मौके पर अधजले शव को देखकर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की तो एक काले रंग की स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में शव को शिनाख्त के लिए रखवाया है।…

Read More

ये इलाके बनेंगे कंटेनमेंट जोन, लॉकडाउन लगेगा या नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात

ये इलाके बनेंगे कंटेनमेंट जोन, लॉकडाउन लगेगा या नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने कही बड़ी बात

पंजाब के जिन इलाकों में रोजाना कोरोना के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, उन इलाकों को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में कोरोना महामारी को लेकर हालात नियंत्रण में हैं और स्वास्थ्य विभाग इस महामारी का फैलाव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। मंत्री ने सूबे में लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका का सिरे से खंडन किया और लोगों से प्रतिबंधों का पालन कर सरकार को सहयोग देने की अपील…

Read More

कैबिनेट बैठक में शिक्षण संस्थान बंद करने या खुले रखने पर होगा फैसला

कैबिनेट बैठक में शिक्षण संस्थान बंद करने या खुले रखने पर होगा फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को बंद करने या खुले रखने पर मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। 31 मार्च से पहले कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेकर ही मंत्रिमंडल इस बाबत आगामी फैसला लेगी। अभी प्रदेश भर में पांचवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए हैं। पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की घरों से ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मंत्रिमंडल बैठक होने की संभावना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली भूस्खलन से घंटों रहा बंद

राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मनाली भूस्खलन से घंटों रहा बंद

कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग-3 कुल्लू-मनाली के बीच हुए भूस्खलन से घंटों अवरूद्ध रहा है। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे डोलहूनाला के पास पहाड़ी दरकने से चट्टानें व मलबा सड़क पर आ गया। इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रविवार का दिन  होने के कारण सुबह के समय पर्यटक मनाली की ओर जा रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से यहां वाहनों की रफ्तार थम गई। पर्यटक वाहनों के साथ कई बसें व निजी वाहनों के फंसने…

Read More

हिमाचल पुलिस भर्ती में हर आवेदक से 100 रुपये कोविड शुल्क लेगी

हिमाचल पुलिस भर्ती में हर आवेदक से 100 रुपये कोविड शुल्क लेगी

शिमला सिपाही के कुल 1334 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती में आवेदकों से हिमाचल प्रदेश पुलिस इस बार आवेदन फीस के साथ कोविड शुल्क के रूप में सौ रुपये अतिरिक्त लेगी। इस शुल्क का उपयोग भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से तय कोविड प्रोटोकाल लागू करने में किया जाएगा। चूंकि इस बार दो गज की दूरी जैसे नियम की वजह से परीक्षा केंद्रों के अलावा पूरे तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है, ऐसे में राशि का कुछ हिस्सा इसमें भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं…

Read More

हिमाचल को मिले नौ नए एचएएस और तीन बीडीओ, आयोग ने घोषित किया परिणाम

हिमाचल को मिले नौ नए एचएएस और तीन बीडीओ, आयोग ने घोषित किया परिणाम

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की संयुक्त परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। शनिवार देर शाम को जारी परिणामों में नौ एचएएस, तीन बीडीओ, दो तहसीलदार, एक प्रिंसिपल/पीआरटीआई, दो डीईओ और एक एफसीएस एंड सीए चुने गए हैं। कुल 18 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2020 में हुई थी। एक से सात दिसंबर 2020 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ। 15 से 20 मार्च के दौरान पर्सनेलिटी…

Read More

जहां शारीरिक दूरी नहीं, वहां सामाजिक समारोह होंगे प्रतिबंधित, सीएम जयराम ने दिए निर्देश

जहां शारीरिक दूरी नहीं, वहां सामाजिक समारोह होंगे प्रतिबंधित, सीएम जयराम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी फील्ड अधिकारियों को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न कदमों की जानकारी है। उन्हें यह निश्चित करना चाहिए कि ऐसे सभी सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाएं, जहां लोग उचित परस्पर दूरी बनाकर नहीं रख रहे हों। जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं, वहां लोगों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ की रणनीति अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। राज्य में टीकाकरण में तेजी लाई जाए, क्योंकि केंद्र सरकार…

Read More

हिमाचल प्रदेश: गगल में विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 45 यात्री

हिमाचल प्रदेश: गगल में विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 45 यात्री

चंडीगढ़ से गगल आ रहे एयर इंडिया के विमान के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। हादसे के दौरान 72 सीटर विमान में बैठीं 45 सवारियां बाल-बाल बच गईं। पक्षी के टकराने के बाद विमान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान के चालक को लैंडिंग के बाद ही पक्षी के टकराने की जानकारी लगी। विमान गगल एयरपोर्ट पर ही रखा गया है। गगल से दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द करनी…

Read More