अवैध टेंपो संचालन रोका जाए

ल्द्वानी। पूर्व अर्र्द्धसैनिक बलों के वार्षिक सम्मलेन में बढ़ते अपराध और यातायात व्यवस्था की बदहाली पर चिंता जताई गई। एसआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) की मजबूती के लिए आम आदमी को इसमें जोड़कर सीपीओ (कंबाइन पुलिस आर्गेनाइजेशन) बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा बिना परमिट के चल रहे टेंपो का चिह्नीकरण कर कार्रवाई की मांग की गई। गैस गोदाम रोड स्थित केके बैंकट हाल में हुए सम्मेलन में पूर्व अर्द्धसैनिक बलों की ओर से लोकसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवार के पक्ष में व्यापक प्रचार-प्रसार और आर्मी की तर्ज पर एक…

Read More

पहाड़ पर ‘धावा’ बोलने को तैयार है आप

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। 29 दिसंबर को देहरादून में पार्टी की बैठक होगी। प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक जेपी बड़ोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर 20 दिसंबर को दिल्ली में बैठक हुई थी। उसके बाद प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने 22 दिसंबर को अल्मोड़ा में बैठक की। अब 29 दिसंबर को देहरादून…

Read More

नए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!

रूड़की में नए साल के स्वागत की तैयारियों का असर शराब पर भी दिखाई दे रहा है। इस दिन खूब बिक्री की संभावना को देखते हुए शराब तस्कर बड़े पैमाने पर स्टॉक जमा कर रहे हैं। हरियाणा की ग्रीन लेबल और अन्य ब्रांड सस्ती होने से यहां पर काफी डिमांड है। जिसे देखते हुए तस्करों ने नए साल पर होम डिलीवरी की योजना है। तस्करों के गुर्गो के माध्यम से शराब का नेटवर्क संचालित होगा। खूब चलती है शराब नए साल पर शराब के शौकीनों के लिए नाच गाने के…

Read More

होम स्टे योजना से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई टिहरी। यदि जिला प्रशासन की होम स्टे योजना समय के साथ परवान चढ़ने में कामयाब रही तो जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। पहले चरण में इस योजना को भिलंगना और भागीरथी घाटी के 18 गांवों में शुरू करने के लिए सर्वे किया जा चुका है। अलग-अलग गांवों के 103 लोगों ने अपने घरों पर होम स्टे योजना शुरू करने पर सहमति भी दी है। होम स्टेट योजना शुरू करने के लिए डीएम नितेश कुमार झा ने पिछले माह जिला पर्यटन अधिकारी की अगुवाई में एक समिति…

Read More

कांग्रेसी नेता के खिलाफ वीडीओ ने दी तहरीर

घाट (चमोली)। मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर न्याय पंचायत फरखेत के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के मध्य हुई नोंक झोंक का मामला पुलिस तक पहुंच गया। वीडीओ केएस सजवाण ने घाट पुलिस चौकी को तहरीर देकर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को न्याय पंचायत फरखेत के मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं होने पर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला कुछ ग्रामीणों…

Read More

पाला पड़ने से खतरनाक हुई सड़कें

पाले में रपट रहे हैं दुपहिया वाहन, बडे़ वाहनों के भी नहीं लग रहे हैं ब्रेक गोपेश्वर। रात को पड़ रहा पाला बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही संपर्क मार्गों पर जानलेवा साबित हो रहा है। रपटकर कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। बडे़ वाहन चालकों के भी आसानी से ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। इन दिनों जिले में जहां दिनभर चटख धूप खिल रही है, वहीं रात को पड़ रहा पाला वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल, कर्णप्रयाग, लंगासू,…

Read More

जड़ी बूटी नर्सरी विकास का प्रशिक्षण शुरू

चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से सिन्याड़ी ग्राम पंचायत में जड़ी-बूटी की खेती और नर्सरी प्रबंधन पर कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिला भेषज विकास इकाई के जिला समन्वयक राकेश वर्मा ने स्थानीय जलवायु में उत्पादित की जाने वाली जड़ी-बूटी और औषधि प्रजाति के पौधों के संबंध में जानकारी दी। उन्हाेंने यहां की जलवायु को सतावर की खेती के लिए अनुकूल बताते हुए इसे वैज्ञानिक तरीके से करने पर जोर दिया। बताया कि सतावर रतौंधी से लेकर अनिद्रा में लाभकारी है। इससे…

Read More

ट्रीटमेंट प्लांट के काम में तेजी लाएं

रुद्रपुर। सिडकुल मुख्यालय देहरादून के एजीएम ने सिडकुल पंतनगर में सीएटी प्लांट की पाइप लाइन कनेक्टिविटी में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कनेक्टिविटी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सिडकुल के सहायक महाप्रबंधक (सिविल वर्क) संजय रावत ने पंतनगर सिडकुल में कॉमन एफ्लूलिएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीएटीपी) का जायजा लिया। इस प्लांट से फैक्ट्रियों के ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन को जोड़ा जाना है। साथ ही सिडकुल के पास बन रही अटरिया रोड का भी भ्रमण किया। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष…

Read More

बेटी की खोजबीन के लिए न्यायालय में दी अर्जी

उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के बीरपुर गांव से छह दिनों से लापता एक किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही छह लोगों पर अपनी लड़की को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में अर्जी दी है। बीरपुर गांव निवासी गेंदा लाल ने बताया कि उसकी बेटी 19 दिसंबर को जंगल से लकड़ी लेने गई थी। घर न लौटने पर काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। उसने गांव के ही छह लोगों पर बहला फुसला कर अपनी…

Read More

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से घबराए लोग

उत्तरकाशी। बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार मापी गई। इस साल अभी तक चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार की सुबह 8 बजकर 27 मिनट में एकाएक लोगों को घरों में कंपन होने लगी। भूकंप का अहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। किसी तरह का नुकसान…

Read More