अल्मोड़ा। सभी राजनीतिक दलों को सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लाए जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने युवा आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति को निलंबित करने का भी विरोध करते हुए उन्हें तुरंत बहाल करने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को सूचना अधिकार अधिनियम की परिधि में रखा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
त्रैमासिक विवरणीय प्रणाली से व्यापारी गुस्से में
अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नई त्रैमासिक विवरणीय प्रणाली का विरोध किया है। व्यापारियों ने सहायक आयुक्त वाणिज्य कर के माध्यम से प्रमुख सचिव (वित्त) को ज्ञापन भेजा है। चेतावनी दी है कि यदि यह प्रणाली लागू की गई तो व्यापारी प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य भीषण आपदा से गंभीर संकट में है। आपदा से प्रभावित व्यापारियों की केंद्र और राज्य सरकार अब तक सुध नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी व्यापार नीति को आधार बनाकर नए-नए…
Read Moreप्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नहीं : इंदिरा
जागेश्वर। वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने जागेश्वर धाम के लिए वर्षों पूर्व बनी विकास योजनाओं पर कार्य शुरू न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सरकार तत्परता से काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। पार्टी जिसे भी संगठन के मुखिया का दायित्व सौंपेगी कार्यकर्ता उसे सहयोग करेंगे। अमर उजाला से एक मुलाकात में उन्होंने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए तेरह वर्ष पूर्व केंद्रीय…
Read Moreश्रीकोट को नगर पंचायत बनाया जाए
श्रीनगर। तेजी से विकसित हो रहे श्रीकोट के ग्रामीण अब नगर पंचायत की मांग के लिए मुखर होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत होने से श्रीकोटवासियों को स्ट्रीट लाइट और सफाई अव्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। 10 हजार से भी अधिक आबादी वाले और चार किमी के दायरे में फैले श्रीकोट ग्राम पंचायत में सफाई की व्यवस्था और गलियों में स्ट्रीट लाइट तक नहीं हैं। तंग गलियों में कूड़ेदान न होने से ग्रामीण घरों के कूड़े कचरे को यहां-वहां फेंकने को मजबूर हैं।…
Read Moreनेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने जवानों को निर्देश दिए हैं कि नेपाल सीमा पर बराबर नजर रखें। नेपाल से होने वाली तस्करी तथा अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। एसएसबी की पांचवीं वाहिनी मुख्यालय में जवानों को संबोधित करते हुए महानिरीक्षक ने कहा कि जवानों को किसी एक स्थान पर तीन साल तक रहना होगा। उसके बाद उनकी पोस्टिंग कर दी जाएगी। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाया और उनकी हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पहले महानिरीक्षक ने डॉग स्कॉड, यूनिट कैंटीन,…
Read Moreएक रात में चार जगह ताले टूटे
धारचूला। मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने तीन दुकानों सहित चार जगह ताले तोड़ दिए। अलबत्ता चोर बड़ा माल हाथ साफ नहीं कर सके। एक घर से बीफ्रकेस ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। एक ही रात में चार जगह ताले टूटने से लोगों में दहशत है। रावत स्वीट्स एंड स्नैक्स, योगिता स्वीट्स, रावत भोजनालय और एक होटल स्वामी शेर सिंह बनग्याल के घर के ताले टूट गए। दुकानों से चोर चोरी नहीं कर सके, लेकिन बनग्याल के घर से…
Read Moreघरों में घुसा बरसाती नाले का पानी
रामनगर। ओखलढूंगा क्षेत्र में बरसाती नाले ने एक सप्ताह पूर्व अचानक रुख बदलकर जबरदस्त तबाही मचा दी। उफनाए नाले का पानी घरों में घुस गया। एकाएक नाले का पानी घरों में आने से दहशतजदा लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग गए। बरसाती नाले से करीब दर्जन भर लोगों के घरों में सामान बर्बाद हो गया। किसानों की फसल चौपट होने से उनके सामने जीविका का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के मुताबिक ओखलढूंगा क्षेत्र में भैंस किला नाला, डौन गधेरा…
Read Moreपुलिस सो रही और दबंग नेता कर रहा पुलिसिंग
हल्द्वानी। शायद मुखानी चौकी पुलिस रात भर सोती है। तभी तो क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक दबंग नेता पुलिसिंग कर रहा है। वह कुसुमखेड़ा बैरियर पर देर रात तक खड़ा होकर चेकिंग करता है। चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों से अभद्रता और मारपीट भी करता है। शनिवार रात भी उसने बाइक सवार दो युवकों की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने के बाद एसएसपी ने चौकी पुलिस को लताड़ लगाई। सख्त निर्देश भी दिए कि दोबारा चेकिंग के दौरान कांग्रेसी नेता वहां दिखा तो कार्रवाई होगी। पिछले कई…
Read More60 लाख 37 हजार लोगों को मिलेगा खाद्यान्न
हल्द्वानी। फूड सिक्योरिटी एक्ट में उत्तराखंड में 60 लाख 37 हजार उपभोक्ता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दायरे में आएंगे। इसमें 15 हजार रुपये से अधिक मासिक आमदनी वाले उपभोक्ता शामिल नहीं होंगे। खाद्यान्न वितरण के लिए मासिक आय का मानक निर्धारित होने के बाद नए सिरे से उपभोक्ताओं के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र में नगर निकाय और ग्रामीण इलाकों में ब्लाक स्तर से पात्र लोगों को चिह्नित किया जाएगा। सब्सिडी के खाद्यान्न के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को तहसीलों से जारी आय प्रमाण पत्र…
Read Moreनई प्रणाली के खिलाफ व्यापारियों में उबाल
हल्द्वानी। व्यापारियों ने वाणिज्य कर विभाग द्वारा मनमाने ढंग से लागू किए त्रैमासिक विवरणी रिटर्न भरने के प्रारूप का विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के नेतृत्व में व्यापारी प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन कर नई पालिसी का विरोध करेंगे। वाणिज्य कर विभाग ने पुरानी व्यवस्था बहाल नहीं की तो राज्यभर में व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। रविवार को शारदा मार्केट में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकार वार्ता करते प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में 80…
Read More