एक रात में चार जगह ताले टूटे

धारचूला। मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने तीन दुकानों सहित चार जगह ताले तोड़ दिए। अलबत्ता चोर बड़ा माल हाथ साफ नहीं कर सके। एक घर से बीफ्रकेस ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। एक ही रात में चार जगह ताले टूटने से लोगों में दहशत है।
रावत स्वीट्स एंड स्नैक्स, योगिता स्वीट्स, रावत भोजनालय और एक होटल स्वामी शेर सिंह बनग्याल के घर के ताले टूट गए। दुकानों से चोर चोरी नहीं कर सके, लेकिन बनग्याल के घर से एक बीफ्रकेस चोरी हुआ है। चोरी हुए सामान की जानकारी शेर सिंह की वापसी के बाद ही हो सकेगी। बनग्याल अपने गांव खेत गए हुए हैं।
गणेश रावत और शेर सिंह के रिश्तेदारों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने कहा कि मामले की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने जल्द सुराग लगाने का दावा किया है। चोरी की वारदात से क्षेत्र में दहरशत है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है।
गोदाम से गैस सिलेंडर उड़ाया
पिथौरागढ़। सात सीलिंग में जीवन सिंह खड़ायत के गोदाम से रविवार सुबह एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। बाद में चोरी करने वाले मोहन सिंह को दबोच लिया गया। खड़ायत ने वाकये की कोतवाली में जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts