चंपावत/लोहाघाट। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय गुप्ता ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को पंचायती चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है। देश का हर व्यक्ति चाहता है कि मोदी प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार को घेरे में लिया और इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा। कई पदाधिकारियों के बैठक में न आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चंपावत में आयोजित बैठक में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने और संचालन महामंत्री गोविंद सामंत…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जंगली सूअरों के आतंक से किसान परेशान
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे आसपास के गांवों के किसान सूअरों के आतंक से परेशान हैं। सूअर काश्तकारों की मक्का, मूंगफली, सोयाबीन, अदरख की फसलों के साथ ही सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूअरों के झुंड के झुंड खेतों को रौंदकर काश्तकारों को खून के आंसू रोने पर विवश कर रहे हैं। काश्तकारों की ओर से वन विभाग को ज्ञापन देकर सूअरों को मारने की मांग उठाई है। चक्कूचौधराली ग्राम पंचायत के महेश सिंह, भैरव सिंह, बसंत कुमार आदि काश्तकारों का कहना है कि जंगली सुअंरों के आतंक…
Read Moreकुंडेश्वरी की ग्राम प्रधान पर दो लाख का जुर्माना
काशीपुर। मनरेगा में फर्जी जॉब कार्ड बनाकर फर्जीवाड़ा करने के मामले में लोकपाल (मनरेगा) ने कुंडेश्वरी की ग्राम प्रधान पर दो लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। आरटीआई के तहत जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी। ग्राम कुंडेश्वरी निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि गांव निवासी मुकेश नेमी की शिकायत पर लोकपाल (मनरेगा) अमरनाथ सागर ने विकास भवन में सुनवाई की। मुकेश नेमी ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान रिंकी देवी ने फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा योजना…
Read Moreसेना के हेलीकाप्टर ने की आपातकालीन लैंडिंग
रुद्रपुर/लालपुर। तकनीकी खराबी के चलते भारतीय थल सेना के हेलीकाप्टर को ग्राम कनकपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। इस हेलीकाप्टर के साथ उड़ान भर रहे दूसरे हेलीकाप्टर में बरेली से इंजीनियरों की टीम पहुंची। फाल्ट दुरुस्त करने के बाद हेलीकाप्टर ने आगे के लिए उड़ान भरी। सोमवार को हल्द्वानी से थल सेना के दो हेलीकाप्टरों ने बरेली के लिए उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि इस बीच रास्ते में हेलीकाप्टर जेड-3313 में तकनीकी खराबी आ गई। इसका पता चलते ही…
Read Moreप्रशासन पहुंचा तो खुद ही तोड़ दिया अतिक्रमण
काशीपुर। जनहित याचिका में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को फिर चला। तहसीलदार शेर सिंह ऐरडा के नेतृत्व मेें टीम जेसीबी लेकर चिह्नित अतिक्रमण हटाने मानपुर रोड पर पहुंची। इस दौरान जिनके निर्माण अतिक्रमण की जद में थे, उन्होंने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। इनमें जिंदल ग्रुप ने अपनी करीब 600 फीट लंबी दीवार जेसीबी से स्वयं गिरा दी। उधर डा. डीके अग्रवाल ने भी स्वयं अस्पताल का पिछला भाग गिरा दिया। तहसीलदार शेर सिंह नेे बताया कि जिन लोगों ने जिला कोर्ट से स्टे आर्डर लिया…
Read Moreदुर्गापाल के सामने फफक पड़ीं लापता एसडीएम की मां
रुद्रपुर। रुद्रप्रयाग में लापता हुए रुद्रपुर निवासी और अल्मोड़ा एसडीएम अजय अरोरा के परिजनों से सोमवार को श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने मुलाकात की। दुर्गापाल ने एसडीएम के पिता किशन अरोरा और माता का हाल जाना। उन्होंने परिजनों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की। इस दौरान दुर्गापाल के सामने एसडीएम की मां फफक कर रो पड़ीं, तो मंत्री जी की आंखें भी नम हो गईं। दुर्गापाल ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शासन, प्रशासन की ओर से एसडीएम को ढूंढने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा…
Read Moreकरंट लगने से युवक की मौत
रुद्रपुर। करंट लगने से रम्पुरा निवासी युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रम्पुरा निवासी सर्वेश कुमार (30) पुत्र चंदलाल मजदूरी कर परिवार चलाता था। उसके चार बच्चे हैं। सोमवार की दोपहर वह नहाने के लिए बाथरूम में गया और मोटर की तार लगाने लगा। इसी बीच उसे करंट लग गया। यह देख परिजनों ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read Moreगुलदार ने आधा दर्जन मवेशियों को बनाया निवाला
नौगांव। अपर यमुना वन प्रभाग की मुगरसंती रेंज के अंतर्गत क्वाड़ी व बिंग्सी गांव में आजकल गुलदार का आतंक फैला है। एक हफ्ते में गुलदार आधा दर्जन से ज्यादा मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। एक हफ्ते के भीतर गुलदार ने क्वाड़ी गांव में बालम लाल, ज्ञान लाल, चंद्रमोहन, कौशल्या देवी की दो गाय, एक खच्चर, एक बैल, एक कुत्ता तथा बिंग्सी गांव में एक घोड़ा व एक खच्चर को निवाला बना डाला। क्षेत्र में…
Read Moreभूस्खलन से जब देखो बंद हो जा रहे हाईवे
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर नासूर बने रतूड़ीसेरा, बंदरकोट व बड़ेथी चुंगी के भूस्खलन उत्तरकाशी वासियों की मुसीबतें बढ़ा रहे हैं। यहां दिनभर में चंद घंटे गाड़ियां पास होने के अलावा अधिकांश समय यातायात अवरुद्ध पड़ा है। इंद्रावती नदी के मलबे से नगर की ओर हुआ भागीरथी का बहाव कटाव के साथ खतरा बढ़ाता जा रहा है। रविवार को ऋषिकेश, देहरादून से उत्तरकाशी तक गंगोत्री हाईवे पर यातायात खुला रहा। रविवार रात को रतूड़ीसेरा में भारी भूस्खलन से सड़क फिर अवरुद्ध हो गई। बीआरओ ने घंटों की मशक्कत के बाद यहां…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों ने दिया धरना, नारेबाजी की
अल्मोड़ा। सभी राजनीतिक दलों को सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लाए जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने युवा आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति को निलंबित करने का भी विरोध करते हुए उन्हें तुरंत बहाल करने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को सूचना अधिकार अधिनियम की परिधि में रखा…
Read More