प्रकृति के लिए दौड़ाई साइकिल

लालकुआं। राजकीय इंटर कालेज बिंदुखेड़ा के ईको क्लब और एनसीसी एयर विंग के विद्यार्थियों ने सोमवार को बिंदुखत्ता से लालकुआं तक 25 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकाल प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। लोगाें को पॉलीथिन उन्मूलन, पौधरोपण और नशा उन्मूलन के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र के युवा समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के प्रयास की सराहना की। कहा कि अन्य संगठनों को इस रैली से प्रेरणा लेने की जरूरत है क्योंकि पर्यावरण को स्वच्छ…

Read More

हमारे साथ वादाखिलाफी क्यों?

भीमताल। उच्चाधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कुमाऊं भर से पहुंचे जल संस्थान के सैकड़ों संविदा कर्मियों ने सोमवार को यहां महाप्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। महाप्रबंधक द्वारा बुलाई गई वार्ता में कोई निस्कर्ष नहीं निकलने के बाद श्रमिकों ने पूर्व समझौते के लागू होने तक धरना जारी रखने का एलान किया है। उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले पहुंचे कर्मचारियों ने सभा कर कहा कि 30 अप्रैल को हल्द्वानी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारियों के छह सूत्रीय मांगपत्र पर प्रबंधन और ठेकेदारों…

Read More

छात्र संघ चुनाव: पहले दिन बिके 25 फार्म, आठ हुए जमा

ऋषिकेश। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। पहले दिन अध्यक्ष पद पर एक और महासचिव पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कराए। जबकि अन्य पदों पर पांच प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। इस मौके पर 25 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई। सोमवार को पीजी ऑटोनोमस कालेज में 17 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ निर्वाचन के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री और दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। चुनावी माहौल…

Read More

बिछुड़े बालक को परिजनों से मिलवाया

ऋषिकेश। नीलकंठ मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहा एक बालक रास्ते में आयोजित भंडारे में खाना खाने के लिए रुका और परिजनों से बिछुुड़ गया। स्थानीय लोगों ने रोती-बिलखती हालत में उसे पुलिस के सुपुर्द किया। सोमवार पूर्वाह्न हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी के समीप एक नौ वर्षीय बालक लावारिस हालत में घूमता नजर आया। स्थानीय लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह रोने लगा। उसने बताया कि वह परिवार के साथ नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आया था। सब वापस लौट रहे थे, इसी बीच वह एक भंडारे…

Read More

घनसाली में भूस्‍खलन, दो की मौत

टिहरी के घनसाली में हुए भूस्‍खलन की वजह से एक मकान पर मलबा आ गया। जिसमें दबने से दादी और पौते की मौत हो गई। कई लोगों के दबे होने की आशंका घनसाली के थाती पट्टी के कोटी गांव में यह घटना हुई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है। कल रात से ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड की नदियां भी उफान पर हैं।

Read More

राजजात में शामिल नहीं होगी कुरुड़ समिति

गोपेश्वर/घाट। आपदा की मार को देखते हुए आखिरकार मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ की समिति ने राजजात में शामिल होने के बजाय स्थानीय स्तर पर लोकजात आयोजित करने का फैसला किया है। साथ ही राजजात के दौरान कुरुड़ में होने वाले नंदा अष्टमी के तीन दिवसीय मेले को भी स्थगित कर दिया है। सिद्धपीठ कुरुड़ में रविवार को हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ ने कहा कि श्री नंदा देवी राजजात शुरू होने में अब मात्र 18 दिनों का समय शेष है। यात्रा मार्ग तहस-नहस पडे़ हैं। ऐसे…

Read More

नारायणबगड़ के गांवों पर खतरा

नारायणबगड़। बारिश से क्षेत्र के कई गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। उत्तरी कड़ाकोट क्षेत्र के भटियाणा गांव में जहां पांच मकान ध्वस्त हो गए हैं, वहीं आपदा के बाद से हो रहे भूस्खलन से बेडगांव, परखाल, कौब, मौंणा को खतरा पैदा हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से प्रभावित ग्रामीणोें को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की मांग की है। शनिवार रात्रि को चिरखून और भेतरा गांव के मध्य जंगल में बादल फटने से अब भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। समीपवर्ती गांव भटियाणा में भी सात मकानों के टूटने…

Read More

छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव

जोशीमठ (चमोली)। राजकीय महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत छात्रों ने सोमवार को महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्राचार्य का घेराव किया। आक्रोशित छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने और प्रवक्ताओं की कमी को दूर करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भी उदासीनता बरती जा रही है। छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी गई कि जब तक महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो…

Read More

22 घंटे तक ठप रही बिजली सप्लाई

चंपावत। जिले में पूरे 22 घंटे तक बिजली की सप्लाई भंग रही। चंपावत स्थित सब स्टेशन में रविवार की रात करीब 10 बजे खराबी आ जाने से यह समस्या पैदा हुई। सब स्टेशन में बार-बार आ रही खराबी को लेकर लोगों में गुस्सा है। विभाग के अधिकारी समस्या का ठोस समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। रविवार को पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने लाइन की मरम्मत के नाम पर शटडाउन लिया था। अन्य स्थानों पर तो सप्लाई अपराह्न पांच बजे बहाल हो गई, लेकिन चंपावत के लोगों को रात आठ बजे…

Read More

सावन के सोमवार को मंदिरों में जुटी भीड़

चंपावत/पिथौरागढ़। श्रावण सोमवार पर आज बालेश्वर महादेव मंदिर में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही जलाभिषेक के लिए पहुंच गईं। ऐसी मान्यता है कि श्रावण में शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने से फल की प्राप्ति होती है। बालेश्वर मंदिर में भैरव गिरी महाराज ने लोगों को आशीर्वाद दिया। इधर, जिला मुख्यालय के आसपास स्थित मंदिरों में आज लोगों की भीड़ रही। नागनाथ मंदिर, मानेश्वर मंदिर, घटकू मंदिर में बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रावण में घरों में भी शिव की…

Read More