बागेश्वर। व्यापारिक हित में सेल टैक्स विभाग ने अपलोडेड ऑन लाइन व्यवस्था की है लेकिन व्यापारी इस व्यवस्था से गुस्से में हैं। व्यवस्था से खफा व्यापारियों ने सोमवार को सेल टैक्स कार्यालय में ताले जड़ दिए। यहां हुई सभा में इस व्यवस्था को हटाने की मांग की है। सभा के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोमवार को व्यापारियों ने यहां सेल टैक्स कार्यालय में नारेबाजी के साथ तालाबंदी कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेल टैक्स विभाग ने खरीद बिक्री के…
Read MoreCategory: Uttarakhand
डेढ़ दर्जन स्कूलों में नहीं बन रहा मध्याह्न भोजन
कपकोट। कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती सूपी न्याय पंचायत में एमडीएम (मिड डे मील) का राशन नहीं पहुंचने से वहां के डेढ़ दर्जन विद्यालयों में दो महीने से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। भोजन नहीं बनने पर क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने शीघ्र राशन की आपूर्ति कर एमडीएम शुरू करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने कहा कि सरयू घाटी के न्याय पंचायत सूपी में चार जूनियर हाईस्कूल और एक दर्जन प्रावि में एमडीएम का राशन नहीं पहुंचा है। राशन नहीं आने से…
Read Moreनौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोप
कोटद्वार। नगर में नौकरी का झांसा देकर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। देवेंद्र नगर कौड़िया के रहने वाले नंदलाल धनगर ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को लेकर ज्ञापन दिया है। धनगर की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है कि हरसिंहपुर में एक किराये के भवन में अजय गुप्ता ने मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालोजी नामक संस्था का कार्यालय खोला था। जिसमें कॉल सेंटर की इकाइयों सहनपुर तहसील नजीबाबाद और हरिद्वार में नौकरी लगवाने का फार्म भरवाये जाते थे। प्रति व्यक्ति…
Read Moreकेशोरायमठ का निचला हिस्सा हुआ खोखला
श्रीनगर। केशोराय मठ को बचाने के लिए प्रशासन वायर क्रेट लगाने तक ही सीमित है, जबकि मंदिर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह खोखला हो चुका है। अलकनंदा के तेज बहाव से मंदिर की नींव क्षतिग्रस्त हो चुकी है और काफी हिस्सा खोखला हो चुका है। अब मंदिर की स्थिति यह है कि तेज धूप या तेज बारिश होने पर मंदिर कभी भी ध्वस्त हो सकता है। प्रशासन अभी भी वायर क्रेट तक ही सीमित है। छात्र नेता अश्विनी उनियाल ने कहना है कि प्रशासन समय रहते मठ को बचाने…
Read Moreहत्या के आरोप में पत्नी समेत दो को उम्रकैद
पौड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से हत्या के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अभियुक्तों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अर्थदंड का भुगतान न करने पर दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। इस्तगासा रिपोर्ट के अनुसार थाना कोटद्वार के उदयरामपुर गांव निवासी लाखन सिंह की 12 अप्रैल 2012 को हत्या कर दी गई थी। गांव में उस दिन रात को जागरण का कार्यक्रम था। लाखन सिंह के परिजन जागरण में गए थे। लाखन की…
Read Moreप्रभावितों की सूची में 31 नाम फर्जी
धारचूला (पिथौरागढ़)। न्यू सुवा, सोबला क्षेत्र के आपदा प्रभावितों ने आपदा प्रभावितों की सूची में 31 नाम फर्जी होने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। प्रभावितों का कहना है कि इनमें से कई लोगों को लाखों रुपये का मुआवजा प्रशासन बांट चुका है? एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में आपदा प्रभावितों ने कहा है कि न्यू सुवा, कंच्योती, सोबला क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की जो सूची बनी है। उसमें 31 लोग फर्जी हैं। यह लोग क्षेत्र में रहते ही नहीं है। इन लोगों के मकान 17…
Read Moreपूर्णागिरि के भैरव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू
टनकपुर। पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर में रविवार से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। सोमवार को पारायण और विशाल भंडारे के साथ पाठ का समापन होगा। श्रावण माह में हर साल धाम के पुजारियों द्वारा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अमन शांति के लिए भैरव मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। मंदिर समिति के तत्वावधान में रविवार को पुजारियों के कुल पुरोहित पं. मोहन पांडेय व पं. कुलेठा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया…
Read Moreवाणिज्य कर कार्यालय में की तालाबंदी
पिथौरागढ़/टनकपुर। प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत व्यापारियों ने कर संग्रह नीति सरल करने की मांग को लेकर वाणिज्य कर विभाग में तालाबंदी कर दी। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने ई-सिस्टम वापस नहीं लिए जाने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, टनकपुर में भी व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी के नेतृत्व में वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि पर्वतीय अंचलों मेें अधिकांश व्यापारी छोटे स्तर के हैं। इन व्यापारियों को इंटरनेट की जानकारी…
Read Moreइंटरनेट कनेक्शन ने इन्हें बनाया ‘लखपति’
इंटरनेट पर काम करने वाले ज्यादातर लोग जानते तो हैं कि विज्ञापन के जरिए अच्छी कमाई हो सकती है, लेकिन ऐसा कर दिखाने वाले बहुत कम लोग मिले हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के तीन छात्रों ने डेढ़ लाख रुपये अर्जित कर यह साबित कर दिया है कि इंटरनेट कनेक्शन हो तो चीन की सीमा पर किसी गांव में भी बैठे-बैठे ज्ञान के साथ अच्छी कमाई की जा सकती है। यह धनराशि भले ही आपको मामूली लग रही हो लेकिन साइबर की दुनिया ने पिथौरागढ़ के तीन युवाओं को एक…
Read Moreमौत पर भारी पड़ी मंहगी स्वास्थ्य सेवाएं
हल्द्वानी। हल्द्वानी में अपने जीवन को समाप्त करने वाले भाई-बहन समाज और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा सवाल छोड़ गए हैं। क्या उनकी बीमारी और उस पर आने वाला खर्च इतना था कि भाई-बहन को खुदकुशी पर मजबूर होना पड़ा। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं अगर आम लोगों की पहुंच तक और कारगर होती तो दो जिंदगी बच सकती थीं। सुसाइड नोट में भाई-बहन के लिखे अंतिम वाक्य तो यही बताते हैं कि बीमारी से लड़ने की जगह उन्हाेंने मौत को चुनना बेहतर समझा। कॉस्मेटिक सर्जरी के दौर में…
Read More