वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में रगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक पेश की। भगवती पैलेस में हुए वार्षिकोत्सव में सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बच्चों ने बंगाली, पंजाबी, राजस्थानी, नेपाली आदि नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी। पिरामिड बनाई और गीत गाकर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खासा सराहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों आशा डिसूजा, मिस्टर ल्यूक, लक्ष्मी खन्ना सुमन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस…

Read More

महंगाई के विरोध में सड़क पर भाजपा महिला मोर्चा

भिकियासैंण। भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने यहां महंगाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। वक्ताओं ने कहा कि जनता कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है और अब भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है। महिला मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ता यहां पंचायत घर परिसर में एकत्रित हुए यहां से पूरे बाजार में महंगाई के विरोध में नारेबाजी की गई। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आए दिन महंगाई बढ़ रही है। प्याज की…

Read More

बस-ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, चार घायल

रुड़की। शंकरपुरी गांव के पास बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक और बस यात्री समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार तड़के साढे़ चार बजे हुआ। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार सुबह हरिद्वार की ओर से सहारनपुर रोडवेज डिपो की बस यात्रियों को लेकर सहारनपुर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही…

Read More

मंगेतर को छोड़, प्रेमी का हाथ थामा

पिरानकलियर। युवती ने मंगेतर को दरकिनार कर प्रेमी का हाथ थाम लिया और भागकर प्रेमी के साथ कलियर आ गई। यहां पर प्रेमी और मंगेतर के बीच मारपीट हो गई जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। आखिर युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। ज्वालापुर क्षेत्र के सराय की युवती का रुड़की निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देानों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं लेकिन इसी बीच परिजनों ने युवती का रिश्ता धनपुरा निवासी युवक से कर दिया। कुछ दिन बाद दोनों की…

Read More

आपदा में घर छोड़े, अब चोरों ने उड़ाया सामान

अगस्त्यमुनि। तहसील ऊखीमठ की ग्राम पंचायत फलईं के मरघट तोक में आपदा के दौरान कई लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। वहीं इन खाली घरों को देख कुछ लोगों ने घरों से सामान ही चुरा लिया। मरघट तोक में छह घरों से सात गैस सिलेंडर, तीन कलर टीवी, बर्तन और 15 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पूर्व ग्राम प्रधान नाकोट बलवीर लाल, शंकर लाल, अनिल कुमार, माहेश्वरी देवी और शंकर बैंडवाला ने बताया कि 16/17 जून की जलप्रलय के बाद मरघट को जोड़ने…

Read More

विजयनगर-पठालीधार मार्ग खुले तो दिक्कतें हों दूर

रुद्रप्रयाग। विकास खंड जखोली और अगस्त्यमुनि के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग पर 87 दिन बाद भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। यदि यह मार्ग यातायात के लिए खुल जाता तो ग्रामीणों को पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ती। इसके अलावा गुप्तकाशी की दूरी भी 40 किमी कम हो जाती। अब स्थिति यह है कि अगस्त्यमुनि के समीप के गांव के लोगों को रोजमर्रा की सामग्री पीठ पर लादकर 14-15 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से विजयनगर-पठालीधार…

Read More

न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता

रुद्रप्रयाग। जिला बार एसोसिएशन ने कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर रावत हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। युद्धवीर के निधन पर शोक और जांच की मांग को लेकर अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहे। मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस अवसर पर गजपाल रावत, गंगाधर नौटियाल, जेपीएसस कठैत, कुंवर सिंह रावत, अरुण बाजपेयी, आनंद बगवाड़ी, अर्जुन नेगी, केपीएस रौथाण, बीरबल भंडारी और मनोज कप्रवाण आदि उपस्थित थे।

Read More

बारिश थमे तो बुग्यालों से लौटें अनवाल

बागेश्वर। बारिश का सिलसिला अगर जल्द थमा नहीं तो उच्च हिमालयी क्षेत्रों के बुग्यालों में भेड़-बकरियों के साथ गए दर्जनों अनवाल (भेड़ पालक) मुसीबत में फंस सकते हैं। इस बीच बुग्यालों को जोड़ने वाले रास्ते मलबा आने से बंद हैं। अगर इस वक्त भेड़ पालक बुग्यालों से नीचे उतरना चाहें तो यह संभव नहीं हो पाएगा और अगर अगस्त अंत तक भी बारिश नहीं थमती है तो बंद रास्तों को खोलना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मल्ला दानपुर के पिंडरघाटी सहित पूरे क्षेत्र में भेड़ पालकों की अच्छी तादाद…

Read More

अंतिम सोमवार को उमड़ी शिव मंदिरों में भीड़

बागेश्वर। श्रावण महीने के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुआें की सुबह से भीड़ रही। शिव भक्तों ने गंगा स्नान के बाद बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना कराई गई। ब्रह्म्म मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर बाबा बागनाथ, कालभैरवनाथ और बाणेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। ग्रामीण आंचलों से भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पंडितों ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्री बागनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष और प्रधान पुजारी पूरन सिंह रावल ने बताया कि कमेटी ने व्रत रखने वालों के लिए फलाहारी खीर…

Read More

व्यापारियों ने सेल टैक्स कार्यालय में जड़े ताले

बागेश्वर। व्यापारिक हित में सेल टैक्स विभाग ने अपलोडेड ऑन लाइन व्यवस्था की है लेकिन व्यापारी इस व्यवस्था से गुस्से में हैं। व्यवस्था से खफा व्यापारियों ने सोमवार को सेल टैक्स कार्यालय में ताले जड़ दिए। यहां हुई सभा में इस व्यवस्था को हटाने की मांग की है। सभा के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोमवार को व्यापारियों ने यहां सेल टैक्स कार्यालय में नारेबाजी के साथ तालाबंदी कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सेल टैक्स विभाग ने खरीद बिक्री के…

Read More