खतरे से घिरे लोग करने लगे पलायन

लोहाघाट। चमनपुर और बैड़ाबैड़वाल गांव में 2008 में बादल फटने की घटना के बाद हुई तबाही से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की कोई व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई है। अब स्थिति यह है कि खतरे से घिरे लोगों ने खुद ही इन इलाकों से पलायन कर दिया है। चमनपुर में 2008 में बादल फटने के बाद से लगातार भूस्खलन हो रहा है। गांव के ऊपर से सड़क बनने के कारण वहां का नाला लगातार गहराई लेकर आबादी की ओर बढ़ता जा रहा है। खतरे के कारण खिलानंद जोशी, गिरीश चंद्र,…

Read More

पुलिसकर्मी को भारी पड़ी महिला से छेड़खानी

चंपावत। पुलिस की वायरलैस शाखा में कार्यरत एक पुलिसकर्मी को महिला के साथ छेड़खानी करना काफी महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर सायं करीब साढ़े सात बजे वायरलैस शाखा में तैनात अखिलेश वर्मा ने कलक्ट्रेट रोड में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी, जिसकी जानकारी मिलने पर महिला के पति ने तत्काल आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दी।…

Read More

सुधा ने दी थी पांच लाख की सुपारी…

सुधा पटवाल ने युद्धवीर की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। हत्या में सुधा के अलावा तीन लोग और मौजूद थे, जिनमें दो वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश हैं। बुलंदशहर से हरिओम वशिष्ट की गिरफ्तारी के बाद उसने यह खुलासा किया है। उसने बताया कि सुधा ने उसके आठ लाख रुपये वापस करने थे। यही रुपये वापस लेने वह अपने एक साथी के साथ दून आया था। यहीं सुधा ने युद्धवीर की हत्या के लिए उसे पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। हरिओम उर्फ बिट्टू पुत्र…

Read More

दस रुपए के स्टांप पेपर से बनाए सौ रुपए

लिस ने मंगलवार को ऊधमसिंह नगर के जसपुर में 100 रुपये के नकली नोट के कथित छापेखाने का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे 70,000 रुपये के नकली नोट, कंप्यूटर, मोहरें, परिवहन तथा आयकर विभाग के नकली कागजात और 10-10 रुपये के एक हजार से अधिक स्टांप पेपर बरामद हुए हैं। नोट को स्कैन कर दो जाली नोट बनाते थे ये लोग नकली नोट बनाने के लिए 10 रुपये वाले स्टांप पेपर का इस्तेमाल करते थे तथा एक स्टांप पेपर से 100 रुपये के…

Read More

उत्तरकाशी फिर अलग-थलग

उत्तरकाशी। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हाईवे अवरुद्ध हो गया है। ऋषिकेश-देहरादून से उत्तरकाशी तक पहुंच वाले इस इकलौते हाईवे के बंद होने से उत्तरकाशी अलग-थलग पड़ गया है। बारिश से गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाली के प्रयासों को भी धक्का पहुंचा है। चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी की ओर बड़ेथी भट्टीखाला, धरासू बैंड, नालूपाणी, रुणवासा, नाकुरी, रतूड़ीसेरा, बंदरकोट, बड़ेथी चुंगी आदि स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया। कई जगह सड़क का बड़ा हिस्सा…

Read More

फिर बंद सड़क ने ली महिला की जान

उत्तरकाशी। आपदा में बंद हुई सड़कों से जान जा रही हैं। अभी शनिवार को धुमाकोट (कोटद्वार) के पटोटिया गांव की एक गर्भवती को सड़क बंद होने से समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिससे उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अब उत्तरकाशी के तिहार गांव में पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट आकर घायल हुई महिला को बंद सड़क के चलते जान गंवानी पड़ी। तिहार गांव निवासी पूरण सिंह रावत ने बताया कि गांव की नबिता देवी (28 वर्ष) पत्नी धमेंद्र रावत मंगलवार को गांव की अन्य महिलाओं…

Read More

अब भणेती में फटा बादल, सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि बही

उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के खांड गांव के भणेती नामे तोक में बादल फटने से ग्रामीणाें की सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि बह गई। गांव के कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते उफान पर आई भागीरथी से उत्तरकाशी नगर क्षेत्र के तटवर्टी क्षेत्रों में कटाव तेज हो गया है, इससे लोगों में दहशत बनी है। सोमवार रात भारी बारिश से खांड गांव के भणेती नामे तोक में बादल फटने से सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि बह गई। कटाव से तोलियाना तोक में मकानों पर खतरा मंडरा…

Read More

76 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप

चौखुटिया। रामगंगा नदी में आई बाढ़ से मासी में स्थित नैथना देवी पेयजल योजना के पंप हाउस में लगे पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे चौखुटिया, भिकियासैंण और द्वाराहाट विकास खंड की 76 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। प्रदेश की बड़ी पेयजल योजनाओं में से एक इस योजना से तीनों ब्लाकों के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति होती है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से इस योजना से जुडे़ हजारों ग्रामीणों के लिए दिक्कत पैदा हो गई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता अवधेश कुमार ने…

Read More

उपपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस, धरना

अल्मोड़ा। उत्तराखंड त्रासदी की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस भी निकाला और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य में आई आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और अरबों रुपयों की संपत्ति नष्ट हो गई। उन्होंने कहा सरकारों, नौकरशाहों, माफियाओं, उद्योगपतियों के गठजोड़ ने राज्य को लूट कर…

Read More

एड़ी राजा बरसी गाजा की निकली शोभा यात्रा

जैंती (अल्मोड़ा)। सालम के प्रसिद्ध एड़द्यो मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय जागर विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया है। इस मौके पर एड़ी राजा बरसी गाजा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में हुए मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। इस मौके पर भंडारा भी हुआ। एड़द्यो देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय जागर के समापन पर देव डांगरों को अवतरित कराया गया। इस मौके पर एड़ी राजा बरसी गाजा की शोभा यात्रा निकाली…

Read More