हल्द्वानी। नगरनिगम कार्यालय में सरेआम हमला करने वाले बुग्गी वाले हो सकते हैं। पुलिस की पड़ताल और निगम अधिकारियों की आशंका इसी बिंदु पर अटक गई है। गौलापार बाईपास स्थित स्लाटर हाउस में कूड़ा डालने को लेकर नगरनिगम और बुग्गी वालों में पिछले कई दिनों से तनाव चल रहा था। निगम कार्यालय में पथराव होने से पहले मंगलवार सुबह ट्रंचिंग ग्राउंड में बुग्गी वालों और निगम के सफाई कर्मियों के बीच कहासुनी हुई। बुग्गी वालों की दादागिरी से कूड़ा फेंकने गए सफाई कर्मचारी कूड़े से लदे वाहन को वापस लेकर…
Read MoreCategory: Uttarakhand
‘श’ के तीन राक्षस हैं शक, शराब, शबाब
हल्द्वानी। ‘श’ शब्द से निकले तीन राक्षस हैं शक, शराब और शबाब। ये हंसते-खेलते दांपत्य जीवन में आग लगाकर पति-पत्नी के प्यार में जहर घोल रहे हैं। ऊधमसिंहनगर-नैनीताल जिले में ‘श’ ने ऐसा कहर ढाया है कि हर पांचवां परिवार इसकी चपेट में है। हल्द्वानी के महिला ऐच्छिक ब्यूरो में ‘श’ की लगाई आग से टूटने की कगार पर पहुंचने वाले दर्जनों परिवार हैं, जो न्याय के लिए पहुंच रहे हैं। एक तरह से अग्नि को साक्षी मानकर नवदंपति सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ने की जो…
Read Moreकहीं आपकी सेहत न खराब कर दे दूध
राजधानी में घटिया दूध बिक रहा है। बाजारों में पैकेट में बिक रहा दूध जांच में सब स्टैंडर्ड (घटिया स्तर का) पाया गया है। घटिया दूध बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है। अभिहीत अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) अनुज थपलियाल ने बताया कि आंचल समेत परम डेयरी, गोपालजी और रिलायंस आदि कंपनियों का दूध जांच में सब स्टैंडर्ड पाया गया है। नोटिस का आज तक कोई जवाब नहीं दून घाटी में तेरह दूध कंपनियां अपना उत्पाद बेच रही हैं। इनमें आंचल डेयरी को छोड़कर बाकी सभी…
Read Moreरोजगार की मांग पर धरना दिया
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में रोजगार देने की मांग पर दिखोलगावं, सौंदकोटी के ग्रामीणों ने मंगलवार को विवि में धरना दिया। दिखोलगांव, सौंदकोटी के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विवि के लिए अपनी भूमि दान दी है। भूमि दान देने के वक्त समझौता हुआ था कि तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली नियुक्तियों में दोनों गांव के लोगों को वरीयता दी जाएंगी। लेकिन विवि में पूर्व में आउट सोर्सिंग से हुई नियुक्तियों में गांव के लोगों को वरीयता नहीं दी गई। धरने पर ठाकुर बलवंत…
Read Moreआपदा में मृत लोगों की स्मृति में होगा पौधरोपण
नई टिहरी। आपदा में मृत लोगों की स्मृति में उद्योग व्यापार मंडल 15 से 30 अगस्त तक जिले में पौधरोपण पखवाड़ा आयोजित करेगा। यह जानकारी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश डोभाल, महामंत्री सुरेंद्र सिंह कंडारी ने दी। जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्थित भामाशाह वृक्ष वाटिका में 15 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे डीएम नितेश कुमार झा पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
Read Moreभारी बारिश से भिलंगना, भागीरथी उफान पर
नई टिहरी। सोमवार रात को हुई भारी बारिश से भागीरथी, भिलंगना नदी उफान पर आ गई। दोनों नदियों से 1031.91 क्यूमेक्स डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। इससे झील का जलस्तर आरएल 819.25 मीटर पर पहुंच गया। कुछ दिन की राहत के बाद सोमवार रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश मंगलवार सुबह रुक पाई। झील के जलस्तर में मामूली 85 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार रात हुई भारी बारिश से भिलंगना नदी में पानी बढ़ गया। नदी में 528.1 और भागीरथी में 503.90 क्यूमेक्स पानी का डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। इससे मंगलवार…
Read Moreराजजात आयोजन पर अंतिम निर्णय आज
कर्णप्रयाग। मंगलवार को श्रीनंदा राजजात समिति के अध्यक्ष और महामंत्री ने पिंडरघाटी के पड़ावों से जुड़े लोगों से बातचीत कर राजजात आयोजन पर चर्चा की। समिति ने गैरसैंण के चौखुटिया में भी लोगों की राय ली। समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने बताया कि चेपडियूं, नंदकेशरी, फल्दियागांव, मुंदोली और वांण पड़ाव के लोगों से वार्ता की गई। इस मौके पर आपदा से पैदा हुई विषम परिस्थितियों में आयोजन के सफल संचालन पर सदस्यों ने विचार रखे। सदस्यों ने समिति पर उचित निर्णय लेने का जिम्मा छोड़ दिया है। नौटियाल ने…
Read Moreप्रतीक्षालय की मरम्मत भी नहीं हुई
देवाल। 12 आबादी पड़ावों से होकर मां नंदा राजजात में अपने पहले निर्जन पड़ाव गैरोली पातल पहुंचती है, लेकिन वाण से यहां तक का रास्ता भी मुश्किलों भरा है। तैयारी के नाम पर यहां कोई काम नहीं हो पाया है। स्थिति यह है कि दो साल से क्षतिग्रस्त प्रतीक्षालय की मरम्मत तक नहीं हो पाई है। वाण गांव के बाद मां नंदा राजजात हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करती है। वाण गांव से करीब पांच किमी आगे रणकधार पहुंचती है। मान्यता है कि यहां पर देवी ने अंतिम दैत्य का वध…
Read Moreपर्यावरण का संवर्द्धन-संरक्षण है जरूरी
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान विषय पर दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को स्लाइड शो के माध्यम से जैव विविधता और भूगर्भ विज्ञान के बारे में बताया गया। गोष्ठी के शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन का आह्वान किया। पूर्व प्रमुख कर्णप्रयाग कमल सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संवर्द्धन के लिए जागरूकता अभियान बेहद जरूरी है। पर्यावरण से छेड़छाड़ पर शासन-प्रशासन को भी संजीदा होने की आवश्यकता है। प्राचार्य डा. डीसी नैनवाल ने कहा…
Read Moreचारों खामों के मुखियाओं को बांटे फर्रे
लोहाघाट। बाराहीधाम में हल्द्वानी निवासी और मेला कमेटी के संयोजक विनोद प्रकाश गड़कोटी ने मंगलवार को मां वज्र बाराही को अपनी ओर से 52 फर्रे (बग्वाल युद्ध में ढ़ाल का काम करने वाले) चारों खामों के मुखियों को वितरित किए। सुबह से यहां भारी वर्षा हो रही थी। फर्रों के वितरण से पूर्व आचार्य भुवन चंद्र जोशी ने मां बाराही का अष्ठोदर पूजन कराया। विनोद गड़कोटी ने अपनी धर्मपत्नी संध्या और मेले में पिछले 20 वर्षों से सहयोग करने हल्द्वानी से आ रहे उनके मित्र देवेंद्र प्रसाद पांडेय ने सपत्नीक…
Read More