कोटद्वार। रिखणीखाल के सिलवेड़ी गांव में हुई महिला की मौत के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस फिलहाल मामले की पूछताछ की बात कह रही है। दूसरी ओर महिला की मायके वाले अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। रविवार शाम सिलवेड़ी गांव की शकुंतला का शव घर के पास मिला था। मंगलवार को महिला का कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान नहीं पाए गए…
Read MoreCategory: Uttarakhand
केशोरायमठ की नींव में पड़ी दरारें
श्रीनगर। सोमवार रात हुई बारिश और अलकनंदा के बढ़े जल स्तर के कटाव से केशोराय मठ कभी भी ध्वस्त हो सकता है। यहां पहुंची कई महिलाओं की तो मठ की स्थिति देखकर आंखें छलक पड़ी। यहां मठ का केवल गर्भगृह वाला हिस्सा ही बचा है। मंदिर के बचे हुए हिस्से की नींव में दरारें पड़ गई हैं। विजेंद्र पडियार का कहना है कि केशोराय मठ श्रीनगर के पौराणिक स्थलों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसका संरक्षण करना बहुत जरूरी है। एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि प्रशासन केशोराय मठ को…
Read Moreभुगतान न होने पर जीवीके का काम बंद कराया
श्रीनगर। जीवीके कंपनी की ओर से डेढ़ वर्ष से वाहनों का भुगतान न करने पर ट्रक और टिपर एसोसिएशन ने कंपनी के सभी निर्माण कार्य बंद करा दिए। टिपर मालिक विजयंत सिंह निजवाला ने बताया कि कंपनी ने डेढ़ वर्ष से हमारे ट्रकों और अन्य वाहनों का भुगतान नहीं किया। कंपनी का कहना है कि काम कम होने की वजह से उन्हें अब ट्रकाें की डंपर की आवश्यकता नहीं है। ट्रक मालिकों से कंपनी ने अपने वाहन हटाने को कहा है। उन्होंने कंपनी से मांग की है कि कंपनी पहले…
Read Moreमल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में रातभर हुए भजन
पिथौरागढ़/अस्कोट/गणाईगंगोली। जिला मुख्यालय के नजदीक धारीधमौड़ा के सिद्धेश्वर और अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में महाशिव पुराण, रई गुफा और गणाईगंगोली के वासुकीनाग मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत का में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अस्कोट के मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में सोमवार की रात वड्डा पिथौरागढ़ के संगीतकार सुरेश सुरीला की पार्टी ने रातभर भजन प्रस्तुत किए। मंगलवार को आयोजन के व्यास भाष्कर दत्त जोशी ने भगवान शंकर से जुड़े कई वृतांत श्रोताओं को सुनाए। कहा कि भगवान शंकर की शरण में जाने वाला मुनष्य कभी दुखी नहीं…
Read Moreखेल मंत्रालय ने हटाए क्रीड़ा श्री
अस्कोट। ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को तरासने के काम में युवा कल्याण और खेल मंत्रालय भारत सरकार के फरमान से झटका लगा है। मंत्रालय ने पायका (पंचायत युवा खेलकूद कार्यक्रम) के तहत रखे गए क्रीड़ा श्री को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। युवा कल्याण विभाग द्वारा पायका योजना के तहत तीन साल पहले ग्रामीण क्षेत्रों में क्रीड़ा श्री की नियुक्तियां की थीं। इन लोगों को 500 रुपया प्रोत्साहन राशि दी जा रही थी। खंड विकास अधिकारी भूपाल प्रसाद के हस्ताक्षरों से जारी पत्र में क्रीड़ा श्री को हटाने…
Read Moreजयकोट में बारिश से दो मकान ढहे
धारचूला। यहां से करीब 31 किलोमीटर दूर जयकोट गांव में रातभर की बारिश से दो मकान ढह गए। प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शरण दी गई है। जानकारी के मुताबिक जयकोट के वीर सिंह और जयवीर सिंह का मकान मंगलवार को ढह गया। ग्राम प्रधान कमला और सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी तथा तत्काल मुआवजा देने की मांग की। फिलहाल इन दोनों परिवारों को पंचायत में शरण दी गई है।
Read Moreजिलाधिकारी ने अफसरों को लगाई फटकार
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने अधिकारियों से जिला, राज्य, केंद्र पोषित योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में अपूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित कई अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए आगे से अधूरी जानकारी के साथ बैठक में आने पर कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने बैठकों में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्य केवल कार्यदायी संस्थाओं के भरोसे न छोड़े जाएं। संबंधित विभागों के अधिकारी स्वयं स्थल का मुआयना करें। उन्होंने अनुपयोगी कार्यों के…
Read Moreतीन स्थानों में सड़क बंद
धारचूला। धारचूला से उच्च हिमालयी क्षेत्र को जाने वाली सड़क दोबाट, कुलागाड़ और ऐलागाड़ में मलबा गिरने से बंद हो गई है। ऐलागाड़ में बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र को जा रहे लोग वापस लौट आए। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश ने नेपाल क्षेत्र में भी भारी तबाही मचाई है। सोमवार रात हुई भारी बारिश से धारचूला से तवाघाट की ओर दोबाट, कुलागाड़ और ऐलागाड़ में जबरदस्त मलबा आ गया। मलबे से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। 17 जून की तबाही…
Read Moreलेक इन साइड में बड़ी बिजली चोरी
नैनीताल। पावर कारपोरेशन की टीम ने मंगलवार को मालरोड स्थित होटल लेक इन साइड में छापा मारकर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। मीटर चेक करने पर छेड़छाड़ पाई गई। जांच के लिए उसे सील कर दिया गया है। विद्युत विभाग की मानें तो प्रारंभिक आंकलन में 20 से 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद देर शाम इस होटल में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी जीसी आर्या…
Read Moreजीआईसी ओखलकांडा में शिक्षकों से अभद्रता
भीमताल। राजकीय इंटर कालेज ओखलकांडा में गांव के दो युवकों ने मंगलवार को विद्यालय के शिक्षकों से जमकर अभद्रता की और देख लेने की धमकी दे गए। युवकों के व्यवहार से आक्रोशित विद्यालय के समस्त अध्यापक पैन डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रधानाचार्य की तहरीर मिलने के बाद एसडीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने शाम को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार को स्कूल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देहरादून से आई टीम दैवीय आपदा से संबंधित नुक्कड़ नाटक दिखा…
Read More