अतीस, अधीक्षक और उत्पीड़न की जांच

हरिद्वार। ऋषिकुल फार्मेसी के अधीक्षक पर दोयम दर्जे की जड़ी-बूटी खरीदने और विरोध करने पर औषधि निर्माण प्रभारी का उत्पीड़न करने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। शासन की चार सदस्यीय टीम ने फार्मेसी के दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। टीम दोनों पक्षों के बयान जल्द दर्ज करेगी। ऋषिकुल फार्मेसी में ज्वर और दस्त में काम आने वाली जड़ी-बूटी अतीस की गुणवत्ता को लेकर फार्मेसी अधीक्षक डा. विजय कुमार जेतली और औषधि निर्माण प्रभारी डा. देवेंद्र कुमार सेमवाल में विवाद हो गया था। औषधि निर्माण प्रभारी…

Read More

रोस्टिंग पर चढ़ा ग्रामीणों का पारा

मंगलौर। कई दिनों से चल रही रोस्टिंग से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम कुरड़ी स्थित विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर पूरे इलाके की बिजली बंद करा दी। जिससे मंगलौर कस्बे समेत आसपास के 58 गांवों और औद्योगिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भाकियू नेताओं ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर ग्रामीणों के हिस्से की बिजली उद्योगों को देने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक पूरा क्षेत्र अंधेरे में था। मंगलवार की देर शाम बड़ी संख्या में ग्रामीण भाकियू के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी के…

Read More

शुगर मिल पर एक लाख का जुर्माना

हरिद्वार। लक्सर स्थित राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल से लिए गए चीनी के सैंपल फेल होने पर एडीएम कोर्ट ने मिल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पिछले साल नवंबर में सैंपल लिए गए थे, जिनका परीक्षण रुद्रपुर स्थित लैब में किया गया। परीक्षण में चीनी में बाह्य पदार्थ मिले होने की पुष्टि हुई थी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत ने बताया कि पिछले साल नवंबर में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल से चीनी के सैंपल भरे गए थे। परीक्षण में चीनी में बाह्य पदार्थ…

Read More

डेंटिस्ट और स्टाफ में मारपीट, मुकदमा दर्ज

रुद्रप्रयाग। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ऊखीमठ में डेंटिस्ट और अस्पताल के दो कर्मियों में सोमवार रात को झगड़ा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। डेंटिस्ट ने मेडिकल करवा कर थाना ऊखीमठ में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौच और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार रात 8.45 पर पीएचसी ऊखीमठ में तैनात फार्मेसिस्ट दीपक और कनिष्ठ सहायक महिपाल डेंटिस्ट डा. कमलेश के आवास में घुस गए। कमलेश का आरोप है कि दोनों लोगों ने उसके साथ हाथापाई की और उसे पीटा, जिससे…

Read More

विकास योजनाओ पर व्यय में तेजी लाएं : डीएम

रुद्रप्रयाग। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम दिलीप जावलकर ने विकास योजनाओ पर विभागवार व्यय में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता रखते हुए उन्हें तय सीमा पर पूर्ण किया जाए। किसी तरह की परेशानी होने पर विभागाध्यक्ष उस संबंध में प्रशासन को अवगत कराए। बैठक में सीडीओ डा. आरएस पोखरिया ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना में अनुमोदित परिव्यय 4362 लाख के सापेक्ष…

Read More

घर से बेघर हुए फिर भी दूर नहीं हुई आपदा

रुद्रप्रयाग। 12/13 अगस्त रात की बारिश ने आपदा का प्रकोप झेल रहे लोगाें को फिर भयभीत कर दिया है। जैली गांव में जहां मलबे ने लोगों को फिर बेघर कर दिया वहीं रहड़, ढुंग, पांजणा और पूलन समेत कई गांवों के लोगाें को दोबारा अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। सितंबर 2011 में न्याय पंचायत कंडाली की जैली गांव में बारिश के पानी के साथ आए विजयनगर-तैला मोटर मार्ग के मलबे से 35 परिवार बेघर हो गए थे। वर्ष 2012 में भी जैली गांवों ने यही समस्या झेली। लोगों ने…

Read More

ब्लाक प्रमुख के पुत्र का अपहरण करने की कोशिश

बागेश्वर। कपकोट की ब्लाक प्रमुख पुष्पलता मेहता के 12 वर्षीय पुत्र को एक व्यक्ति ने जबरदस्ती पकड़ कर उसके मुंह पर टेप चिपकाने का प्रयास किया। बालक किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंच गया। उसके पिता ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से रस्सी और टेप बरामद हुआ है। कपकोट की ब्लाक प्रमुख पुष्पलता मेहता सपरिवार यहां आरे-द्यांगण मोटर मार्ग के समीप गांवलीगैर में रहती हैं। उनके पति…

Read More

भाजयुमो कार्यर्ताओं ने किया सीएमएस का घेराव

बागेश्वर। जिला अस्पताल में कथित अनियमितताओं पर भाजपा युवा मोर्चा ने नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का घेराव किया। यहां हुई सभा में में चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार की सुबह युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे और सीएमएस आरएस सीपाल का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किया…

Read More

भारी बारिश से सरयू और गोमती का रौद्र रूप

बागेश्वर। भारी बारिश से मंगलवार सुबह सरयू और गोमती उफान पर आ गईं। पूरे जिले में सोमवार रात तेज बारिश होती रही। इससे गरुड़ के गांवों व्यापक तबाही हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में भी लोग भयभीत रहे। हालांकि कही से भी अप्रिय समाचार नहीं है। सरयू और गोमती का जल स्तर मंगलवार की सुबह चार बजे से ही तेजी के साथ बढ़ने लगा था। पुलिस ने तड़के हाई अलर्ट जारी कर नदी किनारे रहने वालों को सतर्क कर दिया। सुबह छह बजे तक घाट की सीढियां सरयू के उफान में…

Read More

खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के संचालन को बनेगी टीम

बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बीएस मनराल ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित आपराधिक मामलों को समय पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन करने के लिए टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने आपदा काल में पटवारियों को कार्य क्षेत्र में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व की वसूली तेजी के साथ हो और दस बड़े बकाएदारों की सूची बोर्ड पर लगाई जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तहसीलदार अमीनों…

Read More