बाईपास के विरोध में प्रदर्शन

खटीमा। प्रस्तावित पहेनियां बाया कुटरी बाईपास निर्माण के विरोध में तराई किसान भूमि सुधार समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने जुलूस निकाला और तहसील परिसर में धरना दिया। पूर्व सैनिकों का आरोप था कि काश्तकारों को विश्वास में लिए बगैर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों ने सर्वे किया है। जिस जगह का सर्वे किया गया है उन जमीनों में वह काश्तकार काबिज हैं जिनके नाम पर जमीन नहीं हैं। यदि अधिग्रहीत जमीन का मुआवजे देेने की बात हुई तो वह जमीन के मूल खातेदार को…

Read More

सार्वजनिक स्थलों पर चला चेकिंग अभियान

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस अलर्ट हो गई है। इस दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड ने शहर के होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सीओ रेनू लोहनी के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवायड ने रोडवेज स्टेशन में जहां बसोें में यात्रियों का सामान चेक किया। वहीं गांधी पार्क, मुख्य बाजार में जगह जगह चेकिंग…

Read More

ऐतिहासिक तप्तकु़ंड का अस्तित्व खतरे में

उत्तरकाशी। भूस्खलन की जद में आने से पाराशर ऋषि की तपस्थली गंगनानी के तप्त कुंड का अस्तित्व खतरे में आ गया है। भूस्खलन के कारण पास में स्थित हुर्री गांव के लोग भी सहमे हुए हैं। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी में करीब 100 मीटर चौड़ाई में भूस्खलन हो रहा है। पाराशर ऋषि का प्राचीन मंदिर तथा इसके नीचे पर्यटकों केआकर्षण गर्म पानी के बड़े स्नान कुंड से 50 मीटर हुर्री गांव की ओर भी जमीन फटने लगी है। हाईवे पर इतना मलबा जमा हो रहा है कि पैदल चलना भी…

Read More

चेलछीना में स्कूटी खाई में गिरी, ससुर की मौत

दन्यां। धौलादेवी ब्लॉक में चेलछीना के निकट एक स्कूटी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को धौलादेवी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है। नगर के गोलना करड़िया निवासी अवकाश प्राप्त सैनिक छत्रपाल सिंह (62) बुधवार प्रात: पुत्रवधू संगीता रौतेला को फूटा स्कूल में शिक्षिका पद पर ज्वाइनिंग कराने स्कूटी से जा रहे थे। स्कूल पहुंचने से पूर्व ही चेलछीना के निकट स्कूटी संख्या यूके 01-5844 अनियंत्रित होकर करीब…

Read More

अधिकारी निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाएं

अल्मोड़ा। लाला बाजार से रैमजे स्कूल तक अतिक्रमण करके सब्जी और फल की दुकानें लगने से नागरिकों को दिक्कतें हो रही हैं। लाला बाजार के लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत की है। डीएम अक्षत गुप्ता ने समस्या के निराकरण के लिए एसडीएम सदर, पुलिस उपाधीक्षक, पालिका के अधिशासी अधिकारी को निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया है कि लाला बाजार के निवासी ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि लाला बाजार से रैमजे स्कूल के सामने तक सब्जी और…

Read More

बच्चियों के भविष्य को अब आमरण अनशन

चौखुटिया। जीजीआईसी में शिक्षिकाओं के रिक्त पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक संघ के तत्वावधान में क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। इधर अभिभावक संघ ने आंदोलन को तेज करने का ऐलान करते हुए 19 अगस्त से आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सहित शिक्षिकाओं के रिक्त पदों में नियुक्ति की मांग को लेकर ग्वैलचौड़ा मंदिर परिसर में तीसरे दिन इंद्र सिंह बोरा, गोविंद गिरि, मदन मोहन मठपाल और गोपाल सिंह पटवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर हुई…

Read More

कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल

रायकोट: देर रात गांव मुहम्मदपुरा में एक कलयुगी बेटे ने जमीनी झगड़े को लेकर अपनी मां का कत्ल कर दिया। इस घटना के संबंध में डी.एस.पी. रायकोट कार्यालय में आयोजित एक प्रैस कांफ्रैस दौरान डी.एस.पी. रायकोट सतनाम सिंह बैंस ने पत्रकारों को बताया कि मृतका का इकलौता बेटा जैपाल सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह जोकि नशे का आदी था और नशा करके अपनी माता मनजीत कौर को उसके मायके से उसके हिस्से आती जायदाद बेचकर पैसे लाने के लिए कहता रहता था और उसमें हिस्से आती डेढ़ एकड़ के करीब जमीन…

Read More

अपहरण के बाद विवाहिता ने मना किया मैडीकल चेकअप करवाने से

रेवाड़ी : गांव कोनसीवास से एक 20 वर्षीय विवाहिता का एक छात्र द्वारा अपहरण कर लिए जाने पर उसके पति द्वारा थाना मॉडल टाऊन में मामला दर्ज करवाया गया है। 2 दिन पूर्व किए गए अपहरण को लेकर पुलिस द्वारा की गई भागदौड़ के बाद छात्र व विवाहिता को रेवाड़ी से बरामद कर लिया गया। विवाहिता ने अपना मैडीकल चेकअप करवाने से इंकार कर दिया। समाचारों के अनुसार अनुसूचित जाति के कोनसीवास के राजेश कुमार ने बीती शाम को थाना मॉडल टाऊन में मामला दर्ज करवाया था कि 11 अगस्त…

Read More

बाढ़ का भय, ग्रामीणों ने सामान छत पर चढ़ायाबाढ़ का भय, ग्रामीणों ने सामान छत पर चढ़ाया

पथरी। मंगलवार को जैसे ही गंगा खतरे के निशान को पार होने की सूचना क्षेत्र के ग्रामीणों को मिली सामान छत पर चढ़ाने लग गए। कुछ लोग जलस्तर की पल-पल खबर लेने में जुट गए। कई लोगों को रात को भी जलस्तर पर निगाह रखने के लिए जिम्मेदारी दी गई। 17 जून के बाद पहाड़ों में हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को फिर से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इससे गंगा किनारे के गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बिशनपुर…

Read More

बिजली ने हर किसी को किया बेहाल

रुड़की। शहर से देहात तक हर जगह बिजली रुला रही है। शहर में घंटों अघोषित कटौती के साथ लो-वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं का पसीना निकल रहा है। गांवों में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ रही है। ओवरलोड के चलते फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों को कई दिनों बाद भी बदला नहीं जा रहा है। गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को अंधेरे में रातें काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले तीन-चार महीनों से शहर में घंटों कटौती की जा रही है। ऊपर से कटौती का समय तय नहीं होने…

Read More