हल्द्वानी। अब 3जी की स्पीड के साथ जमकर इंटरनेट का इस्तेमाल कीजिए। बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों को 50 प्रतिशत छूट का तोहफा दिया है। अब बीएसएनएल 3जी का इस्तेमाल सबसे कम दामों पर किया जा सकता है। पोस्टपेड ग्राहक अब 220 की जगह 125 रुपये 01 जीबी प्रतिमाह में 3जी का इस्तेमाल कर सकेंगे। जबकि प्रीपेड ग्राहक 3जी के एक जीबी डाटा का इस्तेमाल 250 की जगह अब सिर्फ 139 रुपये में कर सकेंगे। डाटा कार्ड में रुपये 1299 में 01 जीबी प्रतिमाह एक वर्ष…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एक अस्थाई निर्माण सील, पांच को नोटिस
नैनीताल। मानकों को ताक पर रखकर मकान बनाने वालों के खिलाफ झील विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को चलाए गए अभियान में एक अस्थाई निर्माण सील कर दिया गया। जबकि पांच के मालिकों को एक हफ्ते में मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से नगर में खलबली मच गई। सूत्रों की मानें तो शीघ्र ही अवैध निर्माण ध्वतीकरण की कार्रवाई शुरू होने वाली है। एलडीए सचिव विनोद गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में विभागीय टीम मल्लीताल सूखाताल क्षेत्र पहुंची। जहां झील के…
Read Moreबीमार शिक्षकों को राहत, होंगे तबादले
उत्तराखंड में लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा महकमा जल्द ऐसे शिक्षकों की जल्द सुगम में तैनाती करने जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों के बावजूद दुर्गम क्षेत्रों में नौकरी करने का दंश झेल रहे हैं। गंभीर रोगों से पीड़ित शिक्षकों को एक माह के भीतर तबादले की राहत मिलेगी। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने यह निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। विधवा शिक्षिकाएं भी होंगी लाभान्वित इसके अलावा विधवा और तलाकशुदा शिक्षिकाओं को भी स्थानांतरित किया जाएगा। मंत्री ने अनुरोध के…
Read Moreसेमी गांव के लिए नया रूट ढूंढ रहा यू-सैक
उत्तराखंड में बीते जून माह में आई दैवी आपदा के चलते गढ़वाल के कई गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। अभी भी गढ़वाल के कई गांवों के ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल या फिर अन्य क्षेत्रों में पंहुचने के लिए कई-कई किलोमीटर की दूरी पैदल ही नापनी पड़ रही है। उत्तराखंड के ऐसे गांवों में पंहुचने के लिए प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत उठानी पड़ रही थी लेकिन अब देश-दुनिया से कटे ऐसे ही गांवों के लिए नया रूट तलाशने की जिम्मेदारी यू-सैक ने ले ली है। सेमी गांव…
Read Moreदेवदूत बनकर आए जवानों का सम्मान आज
जून में प्रदेश में आई आपदा के समय देवदूत बनकर लोगों की जान बचाने वाले सेना, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों को अमर उजाला सम्मानित करेगा। राजभवन में आज अमर उजाला की आवाज जय जवान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बहादुर सपूतों को सम्मानित करेंगे। पढ़े, मुख्यमंत्री लॉन्च करेंगे अमर उजाला की देहरादून वेबसाइट 15-19 जून को केदारनाथ, बदरीनाथ और उत्तरकाशी में भीषण बारिश की वजह से हजारों…
Read Moreजान की बाजी लगाकर जवानों ने बचाईं हजारों जिंदगियां
राज्य में 16-17 जून की रात को आई जलप्रलय के बाद सेना, वायुसेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवानों ने हजारों चार-धाम तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल कर नई जिदंगी दी है। सेना और अर्द्धसैनिक बलों के लगभग 12 हजार जवान और 47 हेलीकॉप्टर अभियान में जुटे रहे। जवानों के जांबाज हौसले के बूते दुर्गम घाटियों और मुश्किल हालात के बीच सैन्य इतिहास के अब तक के सबसे बड़े बचाव-अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। चार-धाम यात्रा मार्ग पर चला बचाव अभियान पूरी तरह सेना के जांबाजों के हाथ…
Read Moreउत्तराखंड पुलिस का कमाल, सीमित संसाधनों में बड़ा काम
उत्तराखंड में मची तबाही के दौरान और बाद में राज्य पुलिस ने सीमित संसाधनों के बावजूद खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खतरनाक जल प्रलय का आभास होते ही गौरीकुंड से ढाई से तीन हजार लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम कोई आसान नहीं था। उसी रात रुद्रप्रयाग पुलिस ने रेडियोग्राम से सभी जिलों को संदेश भेजकर यात्रियों को रोकने का काम किया। और अब पुलिस और एनडीआरएफ की टीम केदारनाथ में हर रोज शवों को मलबे से निकालकर अंतिम संस्कार करने में जुटी…
Read Moreझील का जलस्तर हुआ आरएल 819.60 मीटर
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जलस्तर में मामूली कमी आई है। बुधवार को जलस्तर आरएल 819.60 मीटर पर आ गया। इसके साथ ही बारिश थमने के बाद नदियों में भी पानी कम हुआ है। भिलंगना से 436 और भागीरथी से 367 क्यूमेक्स पानी आ रहा है। स्पिलवे सहित झील से 1060 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे झील का जलस्तर कम हुआ है।
Read Moreचमोली में दो जगह बादल फटा, मकान ढहे
चमोली जिले के देवाल और थराली क्षेत्र में अलग-अलग जगह बादल फटने से व्यापक नुकसान हुआ है। इसके साथ ही ऐतिहासिक केशोराय मठ बुधवार को अलकनंदा में समा गया। केशोराय मठ कई दिनों से अलकनंदा नदी के बहाव से खतरे की जद में था। इस मठ की स्थापना सन् 1625 में साहित्यकार केशव के श्रीनगर (गढ़वाल की तत्कालीन राजधानी) पहुंचने के बाद हुई थी। सिंचाई विभाग मंदिर को बचाने के लिए वायरक्रेट डाल रहा था, लेकिन यह कोशिश कामयाब नहीं हुई। मंगलवार को मठ की नींव खोखली हो गई और…
Read Moreमर मिटेंगे देश की खातिर
चंपावत/लोहाघाट। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस मनाया गया। चंपावत में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकिशोर बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छतार से कोतवाली तक मोटर साइकिल रैली निकाली। बाद में मोटरस्टेशन में अखंड भारत के चित्र को दीपकों से प्रकाशमान किया गया। कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की अक्षुण्ता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरेश जोशी, हिमेश कलखुड़िया, उमेश जोशी, सूरज बोहरा, सौरभ जोशी, मयूर बिष्ट, मनोज तड़ागी, प्रकाश जोशी, चंदन बोहरा, सतीश तिवारी, निर्मल तड़ागी, हर्ष तड़ागी, नवल जोशी, सुंदर…
Read More