थत्यूड़ (टिहरी)। डेढ़ माह बाद शनिवार को जैसे ही ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ पर रसोई गैस सिलेंडर लेकर ट्रक पहुंचा तो सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ता आपस में ही उलझ पडे़। लोगों ने उन्हें बामुश्किल शांत किया। ब्लाक मुख्यालय पर गैस एजेंसी खोलने की मांग व्यापारियों ने की है। आपदा के बाद से क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति बाधित थी। शनिवार को करीब डेढ़ माह बाद रसोई गैस सिलेंडर लेकर ट्रक पहुंचा तो भारी भीड़ लग गई। हर कोई इस बात…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एनएसयूआई ने दी विवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
नई टिहरी। एक सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित न करने पर एनएसयूआई से जुडे़ छात्रों ने गढ़वाल केंद्रीय विवि के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। बादशाहीथौल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 5 जून को विवि की सभी परीक्षा संपन्न हो गई थी, लेकिन अभी तक परास्नातक कक्षाओं के कई विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया, इससे छात्रों को अन्य कक्षाओं में प्रवेश लेने में दिक्कत आ रही है। विश्व विद्यालय प्रशासन की लेट लतीफी छात्रों के भविष्य पर भारी पड़ रही है।…
Read Moreआए और आश्वासन दे गए नेताजी!
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाग्य आजमाने वाले नेताजी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का खूब दौरा कर रहे हैं। प्रभावितों को समस्याएं हल करने के आश्वासन भी दे जा रहे हैं। लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हैं। ब्लाक के तेफना, थिरपाक, बांतोली, नौली, हिंडोली, कोठी, कंडारा, सुनाली, सिंलगी, सैंज, डोंठला, स्वर्का, धल, कांचुला, बणसोली, सेरागाड़, स्यान सहित कई गांवों में बादल फटने से बड़ी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। 23 से 25 जुलाई को आपदा के बाद भले ही इन गांवों में निरीक्षण के लिए अफसर नहीं पहुंचे और राहत के…
Read More‘गलनाऊ’ ले रहा बीआरओ, राहगीरों की परीक्षा
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर गलनाऊ आएदिन बंद हो रहा है। इससे यह मार्ग यातायात सहित बीआरओ के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। रविवार को भी यहां पर मार्ग सुबह साढ़े नौ बजे तक बंद रहा। इसके चलते एएनएम/जेएनएम की परीक्षा में शामिल होने जा रही परीक्षार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊ डेंजर जोन बन गया है। यहां पर तकरीबन 100 मीटर ऊंचाई से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे सड़क बुरी…
Read Moreतैयारियां सिफर, कैसे पहुंचेगी मां नंदा
कर्णप्रयाग। राजजात में मां नंदा के मुंदोली पड़ाव में भी मुश्किलें कम नहीं हैं। देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। फल्दिया गांव से मुंदोली तक पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। ऐसे में मां नंदा की राह यहां भी आसान नहीं है, पर स्थानीय लोग राजजात को लेकर खासा उत्साहित हैं। पिंडरघाटी के देवाल ब्लाक में समुद्रतल से करीब 17 सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित मुंदोली गांव धार्मिक मान्यताओं के लिए विशेष स्थान रखता है। पर्यटक स्थल लोहाजंग से करीब एक किमी पहले सड़क से पांच…
Read Moreकुदरत ने फिर बरपाया कहर
नारायणबगड़। आपदा से पहले ही प्रभावित उत्तरी कड़ाकोट के गांवों पर कुदरत का एक और कहर बरपा है। चिरखून गांव के ऊपर बादल फटने से गांव की सभी सड़कें और पैदल मार्ग ध्वस्त हो गए। पांच घराट (पनघट) सहित जीआईसी कोठली को जोड़ने वाली पुलिया भी गदेरे के उफान में समा गई। गडनी गदेरे पर बनी तीन अन्य पुलियाएं भी ध्वस्त हो गई, जिससे क्षेत्र के कई गांवों का ब्लाक मुख्यालय नारायणबगड़ से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। अब पांच किमी की पैदल दूरी 18 से 25 किमी…
Read Moreसरकारी नीतियों से हाकी का भविष्य गोल
चंपावत। हाल ही में भारत की महिला जूनियर हॉकी टीम ने जर्मनी में एफआईएच विश्व कप में कांस्य पदक जीता है। उसका भी सपना है कि उसे भी कभी हॉकी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिले पर केंद्र और राज्य सरकार की लचर खेल नीति उस जैसे कई होनहार खिलाड़ियों के सपने को हकीकत में बदलने से रोक रही है। यहां जिक्र हो रहा है हॉकी में नेशनल स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी रोशनी नेगी का। वे इन दिनों जिला मुख्यालय में प्रतिभावान बच्चों को हॉकी की कोचिंग दे रही…
Read Moreबिना शिक्षकों के कैसे होगी पॉलीटेक्निक में पढ़ाई
लोहाघाट। बगैर शिक्षकों के सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे पॉलीटेक्निक से बच्चे कितनी शिक्षा ले रहे होंगे यह सवाल हर किसी की जुबान पर है। लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में 2002 में आईटी पाठ्यक्रम खोला गया, जिसका उद्देश्य था कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यहां के युवक और युवतियां भी अपना योगदान दे सकें। इसका एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि बीते 11 वर्षों में अभी तक इस विषय से संबंधित कोई भी पद शासन ने स्वीकृत नहीं किया। इस पाठ्यक्रम को संचालित करने के लिए एक विभागाध्यक्ष,…
Read Moreहर गांव को पूर्ण साक्षर करने का आह्वान
लोहाघाट। साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत इंटर पर्सनल मीडिया कंपेन में लोक शिक्षा केंद्रों के प्रेरकों से हर गांव को पूर्ण साक्षर करने का आह्वान किया गया। खंड शिक्षाधिकारी गोपाल राम आर्य ने प्रेरकों से कहा कि वे अपने केंद्रों में साक्षरता के प्रति एक स्वस्थ, सामाजिक वातावरण पैदा करें। जहां रोज साक्षरता गीत, साक्षरता ध्वज के माध्यम से नया संकल्प ले सकें। उनका कहना था कि इस कार्य में गांव के हर पढ़े लिखे व्यक्ति को निरक्षरता के अंधकार में डूबे लोगों को ज्ञान के प्रकाश में लाने में…
Read Moreअवैध वाहन संचालन पर पुलिस का शिकंजा
चंपावत। बिना कागजातों के और नियम के खिलाफ वाहनों का संचालन कर रहे लोगों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस पिछले एक माह से वाहनों की चेकिंग का अभियान जारी रखे है। अब तक दर्जनों वाहनों का चालान कर दिया गया है और आधा दर्जन वाहन सीज कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल के निर्देश पर पुलिस ने नेशनल हाइवे संख्या नौ के साथ-साथ सभी आंतरिक मार्गों पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। हर वाहन के कागजातों की जांच की गई। पुलिस ने ओवरलोडिंग…
Read More