तीन माह का कराटे प्रशिक्षण शुरू

चंपावत। एबीसी अल्मामैटर स्कूल में शनिवार से तीन माह का कराटे प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्कूल के प्रबंध निदेशक मदन महर ने प्रशिक्षण कैंप का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब हिंदुस्तान में भी कराटे खेल लोकप्रिय हो रहा है। उन्होंने कहा कि कराटे खेल में ज्यादा स्फूर्ति और तेज दिमाग की जरूरत होती है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला खेल है। इसके अलावा कॅरियर को आगे बढ़ाने में भी यह मददगार साबित हो सकता है।…

Read More

विकलांग बच्चों को बांटे गए उपकरण

लोहाघाट। सर्व शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान ने 6 से 18 आयु वर्ग के विशेष आवश्यकता वाले 97 बच्चों को उपकरण बांटे। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डा.अभिषेक त्रिपाठी ने किया। चेयरमैन लता वर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में डीईओ बेसिक डा.आनंद भारद्वाज ने योजना की रूपरेखा की जानकारी दी। समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी ने 20 बच्चों को परिवहन निगम में मुफ्त यात्रा पास जारी किए। सहायक पैलेसमेंट अधिकारी परमिल चौधरी, टेक्नीशियन अमोद सिंह ने कहा कि बच्चों की आवश्यकतानुसार उन्हें व्हील चेयर, कैलीपर्स, बैशाखी, छड़ी, कान…

Read More

गरीबी ने ली महिला की जान

रुद्रपुर। गरीबी ने एक महिला की जान ले ली। शुक्रवार को महिला को जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया था। मगर रुपये न होने पर परिजन उसे घर ले गए। शनिवार सुबह हल्द्वानी ले जाते समय रोडवेज स्टेशन पर उसकी मौत हो गयी। मूलरूप से बरेली के नवाबगंज निवासी मुंशीलाल ने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराए पर रहता है। एक सप्ताह पहले उसकी बहू किरन (25) पत्नी धर्मेंद्र ने बच्ची को घर में ही जन्म दिया। लेकिन बच्ची की मौत हो…

Read More

कंपनी कर्मचारी से दिनदहाडे़ 1.70 लाख लूटे

बाजपुर। टीचर कॉलोनी रोड पर शनिवार को दिनदहाडे़ बाइक सवार लुटेरे कंपनी कर्मचारी से 1.70 लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात के वक्त कर्मचारी बैंक से नगदी लेकर कंपनी जा रहा था। मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। रेटा गांव का रहने वाला रिंकू विक्रमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉन्फिडेन्स पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड में कार्यरत है। शनिवार को वह रामपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा से 1.70 लाख की नगदी लेकर कंपनी जा रहा था। दोपहर करीब 12 जैसे ही वह टीचर कॉलोनी रोड पर पहुंचा। तभी विपरीत…

Read More

मौत से पहले दुष्कर्म हुआ था युवती से

काशीपुर। होटल के कमरे में शुक्रवार को रहस्यमय हालात में मृत मिली युवती की मौत से पहले दुष्कर्म हुआ था। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। शनिवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम होटल पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। शनिवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट् डा. दयाल शरण के नेतृत्व में टीम होटल गौतमी हाइट्स पहुंची और सील कमरा खुलवाकर जांच पड़ताल की। डा. दयाल शरण ने बताया कि टीम ने मौके से…

Read More

सुधरेगी संपूर्णानंद शिविर जेल की हालत

सितारगंज। संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) के कायाकल्प को कारागार विभाग की कवायद तेज हो गई है। जेल में अब जल्द ही बंदी रक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती होगी और जेल में ही अस्पताल व योगा सेंटर का निर्माण होगा। आईजी कारागार ने सुंदर जेल बनाने की मंशा को जाहिर करते हुए इसे ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। देश की चुनिंदा खुली जेलों में से एक यहां स्थित वर्ष 1960 में बनी संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) की सुरक्षा व्यवस्था मात्र दो डिप्टी जेलरों के कंधों पर है। जबकि यहां जेलर के दो…

Read More

फेल हो गई बहुगुणा सरकार: निशंक

काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में विकास व प्रशासन के कोई मायने नहीं रह गए। शनिवार को डा.निशंक ने हल्द्वानी में आपदा पीड़ितों की मदद को आयोजित सरगमी सुरताल कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय यहां गौतमनगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी खिलेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने संवैधानिक संकट बता कहा कि बहुगुणा सरकार सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है। मंत्रियों व विधायकों को आपस में उलझने से फुरसत नहीं है। उन्होंने…

Read More

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रुकवाया हवाई पट्टी का काम

चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)। स्थानीय लोगों को रोजगार न देने से नाराज लोगों ने शनिवार को हवाई पट्टी के विस्तार और सुंदरीकरण का काम बंद करा दिया और मजदूरों को मशीनों समेत खदेड़ दिया। पिछले कई दिनों से यूपी निर्माण निगम की ओर से चिन्याली सौड़ में हवाई पट्टी के विस्तार और संदरीकरण का काम किया जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में चिन्याली तथा नागणी के ग्रामीण हवाई पट्टी पहुंचे और हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1993 में चिन्याली तथा नागणी के ग्रामीणों ने महज 40 हजार रुपये प्रति…

Read More

सड़क और सुरक्षा को लेकर धरना छठे दिन भी जारी

उत्तरकाशी। जिले में अवरुद्ध पड़े राजमार्ग और सड़कों पर शीघ्र यातायात बहाल करने तथा बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में क्रमिक धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने व्यवस्थाओं पर रोष जताया। उन्होंने उग्र आंदोलन की आवश्यकता जताई। इस संबंध में तीन सितंबर को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। छठे दिन धरना आंदोलन में जयप्रकाश राणा, सूरतराम नौटियाल, विजय बहादुर रावत, वीरेंद्र मटूड़ा, नागेंद्र थपलियाल, बुद्धि सिंह कुमाईं, लोकेंद्र बिष्ट, सुरेश चौहान, केसी.कुड़ियाल, नवीन पैन्यूली, रतनमणी…

Read More

निसमोर के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेरा

उत्तरकाशी। आपदा में क्षतिग्रस्त हुए रास्तों को ठीक करने सहित विभिन्न मांगाें को लेकर निसमोर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार का घेराव किया। समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। शनिवार को भटवाड़ी के दूरस्थ गांव निसमोर के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और नायब तहसीलदार रमेश बहुगुणा का घेराव किया। ग्रामीणाें को कहना था कि आपदा से ग्रामीणों की सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे। गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों को…

Read More