उत्तरकाशी। आपदा से बेघर हुए प्रभावितों के लिए प्री-फेब्रीकेटेड घर बनाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। डीएम डा. पंकज कुमार पांडे ने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी संयुक्त राहत आयुक्त आशीष श्रीवास्तव को सौंपी है। रविवार को संयुक्त राहत आयुक्त ने कार्यदायी संस्था आरईएस और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मनेरी पहुंचे। इस मौके पर राजस्व विभाग की टीम ने घर निर्माण के लिए भूमि का नापजोख भी की। आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह के भीतर भूमि का समतलीकरण, विद्युत और जल संयोजन जोड़ने के…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जगदीश चुफाल एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक में वक्ताओं ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव के लिए जगदीश सिंह चुफाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस मौके पर संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी ने छात्रसंघ चुनाव में कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने एनएसयूआई की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। जगदीश सिंह चुफाल ने संगठन का प्रत्याशी घोषित करने पर सभी का आभार जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, दुग्ध संघ…
Read Moreसिलेंडर लीक होने से मकान मे लगी आग
अल्मोड़ा। नगर से लगे गोलना करड़िया गांव में शनिवार रात गैस सिलेंडर के लीक होने से मकान के एक कमरे में आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सजगता से आग फैलने से बच गई। प्रभावितों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। गोलना करड़िया में अमरनाथ सिंह के मकान में बजेठी (जलना) निवासी तीन भाई गोपाल सिंह, चंदन सिंह, सुरेश सिंह रहते हैं। गोपाल सिंह दुग्ध डेरी में काम करते हैं, जबकि छोटा भाई चंदन सिंह आईटीआई और सुरेश…
Read Moreसड़क में गड्ढे, किनारे पर झाड़ियां
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से कपकोट और पिंडारी ग्लेशियर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग एक तरफ गड्ढों के कारण बदहाल है तो दूसरी तरफ सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां परेशानी का सबब बनी हैं। दस करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद इस मार्ग की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है। बागेश्वर से कपकोट को जोड़ने वाली सड़क से ही पिंडारी ग्लेशियर यात्रा का भी संचालन होता है। जिस कारण इस सड़क का पर्यटन महत्व भी है। कपकोट और बागेश्वर के मध्य दिन भर वाहनों का तांता लगा रहता…
Read Moreमसूरी तो घूमे ही होंगे ना आप…
पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों वीरान-सी है। उसे इंतजार है उन सैलानियों का जो उसकी खूबसूरती को समझ सके। पहाड़ों पर आई प्रलय की मार मसूरी जैसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों को भी झेलनी पड़ रही है। कद्रदान ऐसे रूठे कि हजारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सड़क के किनारे भुट्ठा बेचने वाले से लेकर होटल कारोबारी तक। मसूरी के वर्तमान हालात को निमभन तीन दृश्यों से समझ सकते हैं। � सस्ते हो गए होटल रूम आजकल मसूरी के होटलों में ग्राहकों केलिए साठ प्रतिशत तक…
Read Moreजिले के 613 तोक विद्युतीकरण से वंचित
नई टिहरी। विद्युतीकरण से वंचित जिले के 613 तोकों के निवासियों को फिलहाल बिजली के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। यहां लाइन जोड़ने के लिए 2.5 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। ऊर्जा निगम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांव अभी भी विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। उजाले के लिए उन्हें आज भी लालटेन, मोमबत्ती और चीड़ के छिलकों कासहारा लेना पड़ रहा है। ऊपर से मिट्टी तेल की किल्लत समस्या को और बढ़ा रही है। ऐसे 613 तोकों के विद्युतिकरण…
Read Moreपुलिसकर्मियों को हाईटेक प्रशिक्षण जरूरी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। पुलिस महानिदेशक सत्यव्रत बंसल ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं को समय के अनुरूप बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर देने को कहा। प्रस्तावित पुलिस कमांडो प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि अधिग्रहण के बारे में भी जानकारी ली। शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे महानिदेशक ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए और सुविधाएं जुटाई जाएगी। महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, भवनों की मरम्मत और निर्माणाधीन भवनों को जल्दी पूरा…
Read Moreचंबा और थौलधार ब्लॉक रहे संयुक्त विजेता
चंबा (टिहरी)। राजकीय इंटर कालेज चंबा में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय शरदकालीन खो-खो प्रतियोगिता में चंबा और थौलधार की टीमें संयुक्त विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग का मुकाबला थौलधार और चंबा के बीच खेला गया। जिसमें चंबा ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में थौलधार ने चंबा को पछाड़ दिया। जूनियर बालिका वर्ग में भी थौलधार की टीम ने चंबा को पटखनी दी। जूनियर बालक वर्ग में चंबा ने थौलधार को पछाड़ा। सब जूनियर बालक वर्ग में थौलधार की टीम चंबा पर भारी पड़ी। बालिका वर्ग में चंबा ने थौलधार की…
Read Moreछात्रसंघ चुनाव की तिथि के लिए जल्दी होगी बैठक
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय चंपावत में छात्रसंघ चुनाव की तिथि तय करने के लिए सितंबर प्रथम सप्ताह कालेज प्रशासन और चुनाव समिति की बैठक होगी। छात्रसंघ चुनाव सितंबर दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं। अभी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की कोई हलचल नहीं है। बताया गया है कि छात्रनेता इस बार सभी पदों में निर्विरोध निर्वाचन कराने के प्रयास में हैं। कालेज के प्राचार्य डा. सीडी सूंठा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को सितंबर में हर हाल में संपन्न करा लिया जाएगा। चुनाव की तैयारी के लिए शीघ्र बैठक होगी। बैठक…
Read Moreखाद्य सुरक्षा एक्ट लागू करने को प्रशासन मुस्तैद
चंपावत। खाद्य सुरक्षा एक्ट को लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने तेजी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। मासिक आमदनी के हिसाब से अब लोगों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इसी के आधार पर नए राशनकार्ड तैयार किए जाएंगे। दो सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल नए राशनकार्डों का वितरण कर योजना का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को नगरपालिका कार्यालय में पात्र लोगों के चिन्हीकरण का काम हुआ। आज 100 लोगों का चयन खाद्य सुरक्षा एक्ट के लिए किया गया। अब तक स्थानीय प्रशासन को मिली गाइड…
Read More