35 सेमी बढ़ा झील का जल स्तर

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जल स्तर रविवार को 35 सेमी बढ़ गया। शनिवार को जल स्तर 820.25 आरएल मीटर था, जो रविवार को बढ़कर 820.60 आरएल मीटर दर्ज किया गया। बीती रात हुई बारिश से जल स्तर में वृद्घि हुई है। भिंलगना और भागीरथी से रविवार को 1200 क्यूमेक्स पानी आया। रविवार को टिहरी बांध से 1170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इनमें 580 क्यूमेक्स पावर हाउस और 600 क्यूमेक्स स्पिलवे से छोड़ा गया। टिहरी बांध से 1000 मेगावाट और कोटेश्वर बांध से 400 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया…

Read More

कुर्सियों के सहारे अस्पताल पहुंचा रहे रोगी

गोपेश्वर। आपदा के दौरान बंद हुए घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के छोटे वाहनों के लिए खुल जाने के बाद भी घाट ब्लॉक के गांवों की दुश्वारियां कम नहीं हो पा रही हैं। ब्लॉक के आठ संपर्क मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। इन हालातों में ग्रामीण बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को कुर्सियों के सहारे अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं। यही नहीं आपदा ने किसानों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। सड़कें दुरुस्त नहीं होने से भारी मात्रा में उत्पादित होने वाली आलू की नकदी फसल खेतों में ही गलने लगी…

Read More

जीआईसी गोपेश्वर, जूनियर हाईस्कूल ग्वाड-देवधार ने जीती ट्राफी

गोपेश्वर। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिनी हाकी प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। सब-जूनियर बालक-बालिका हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीआईसी गोपेश्वर की रेड टीम ने एसजीआरआर ब्लू को 2-0 से हराया। बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल ग्वाड-देवलधार ने राजकीय जूनियर कन्या हाईस्कूल नैग्वाड को 9-7 से हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिताओं में विजेता, उपविजेता टीमों को जिला बालीवाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत ने पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर एमएल जैन, सुनीता बर्त्वाल, कमल…

Read More

शिक्षामित्रों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त रखें

चंपावत। शिक्षामित्र संगठन की रविवार को गोरलचौड़ मैदान में हुई बैठक में मांग की गई कि शिक्षामित्रों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। इसके अलावा शिक्षामित्रों को विभाग में समायोजित करने की मांग भी की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी का नवीनीकरण कर दिया गया। जानकारी दी गई कि शीघ्र ही दिल्ली के जंतर-मंतर में शिक्षामित्रों का राष्ट्रीय सम्मेलन होने वाला है। उसमें इस जिले के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सभी सदस्यों से अपील की गई कि वह भविष्य में प्रस्तावित हर आंदोलन…

Read More

ट्रक आनर्स समिति ने तय की किराए की दरें

टनकपुर। माल वाहक वाहनों में ओवर लोडिंग पर अब मां पूर्णागिरि ट्रक आनर्स समिति शिकंजा कसेगी। ओवर लोड़िग पाए जाने पर वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। समिति ने माल भाड़े की दरें तय कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। पंचमुखी महादेव धर्मशाला में आयोजित समिति की बैठक में ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्टरों ने ओवर लोडिंग को लेकर विचार-विमर्श किया। समिति ने माल भाड़े की दरें भी निर्धारित की हैं। टनकपुर से चंपावत का किराया 55 रुपये, लोहाघाट का 65, पिथौरागढ़ का 100, गंगोलीहाट…

Read More

एएसआई पर अभद्रता का आरोप

काशीपुर। आईटीआई क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने एक एएसआई द्वारा अभद्रता और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में सीओ और कोतवाल का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों द्वारा एएसआई के पक्ष में वार्ता करने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी। रविवार को आईटीआई क्षेत्र के दर्जनों लोग पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मानस के नेतृत्व में जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर सीओ प्रकाश चंद व कोतवाल डीसी ढौंडियाल का घेराव किया। लोगों ने आरोप…

Read More

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर महिला झुलसी, प्रदर्शन

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों को लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार की देर रात 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन टूट गई। इससे वहां से गुजर रही एक महिला झुलस गई। यह देख आसपास के लोगों ने झुलसी महिला को एक निजी अस्पताल…

Read More

गोलीकांड के शहीदों को नमन

खटीमा। राज्य आंदोलन के दौरान एक सितंबर 1994 में हुए गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की 19वीं बरसी पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आम नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक के बाद तहसील में आयोजित शहीद दिवस पर उच्च न्यायालय द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के विरुद्ध की गई टिप्पणी व 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर लगी रोक, शहीद पार्क, चिह्निकरण, क्षेत्र के अवरुद्ध विकास का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने राज्य बनने के 13 वर्षों के बाद भी शहीदों के अनुरूप राज्य…

Read More

नहीं माने ग्रामीण, मजदूरोंको फिर खदेड़ा

चिन्यालीसौड़। रोजगार की मांग को लेकर चिन्याली गांव के ग्रामीणों ने रविवार को भी हवाई पट्टी विस्तार का काम शुरू नहीं करने दिया। ग्रामीणों ने फिर मजदूरों को मशीनों समेत खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अग्रिम निर्णय होने तक काम बंद रखने पर सहमति बनी। शनिवार को हवाई पट्टी के विस्तार का काम बंद कराने वाले ग्रामीणों के तेवर रविवार को भी उग्र रहे। काम कर रहे यूपी निर्माण निगम केकर्मचारी रविवार को फिर मशीनें लेकर काम शुरू करने के…

Read More

नहीं माने ग्रामीण, मजदूरोंको फिर खदेड़ा

चिन्यालीसौड़। रोजगार की मांग को लेकर चिन्याली गांव के ग्रामीणों ने रविवार को भी हवाई पट्टी विस्तार का काम शुरू नहीं करने दिया। ग्रामीणों ने फिर मजदूरों को मशीनों समेत खदेड़ दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अग्रिम निर्णय होने तक काम बंद रखने पर सहमति बनी। शनिवार को हवाई पट्टी के विस्तार का काम बंद कराने वाले ग्रामीणों के तेवर रविवार को भी उग्र रहे। काम कर रहे यूपी निर्माण निगम केकर्मचारी रविवार को फिर मशीनें लेकर काम शुरू करने के…

Read More